Portugal vs Croatia Live Score: हाफ-टाइम तक नहीं हो सका कोई गोल; रोनाल्डो ने मैदान पर उतरते ही बनाया रिकॉर्ड

हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका है। पुर्तगाल की टीम ने पहले हाफ में लगातार काउंटर अटैक किए। रोनाल्डो ने शुरुआती 10 मिनट में हेडर से गोल का एक आसान मौका छोड़ दिया। इसके अलावा पुर्तगाल ने कई और मौके भी गंवाए। क्रोएशिया के डिफेंडर्स शानदार बचाव कर रहे हैं। पहले हाफ में पुर्तगाल क पजेशन 60 प्रतिशत रहा, जबकि क्रोएशिया का पजेशन 28 प्रतिशत रहा। पहल हाफ में पुर्तगाल ने नौ गोल अटैम्प्ट किए, जबकि क्रोएशिया ने तीन गोल अटैम्प्ट किए। फीफा विश्वकप 2026 में फिलहाल पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच राउंड ऑफ 32 का मुकाबला जारी है। यह मुकाबला टोरंटो में खेला जा रहा है। इस मैच में हारने वाली टीम विश्वकप से बाहर हो जाएगी। पुर्तगाल के रोनाल्डो और क्रोएशिया के लुका मॉड्रिच पर सभी की नजरें हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 1 min · National Desk

वेनेजुएला में चमत्कार: आठ दिन बाद मलबे से जिंदा निकला सुरक्षा गार्ड, भूकंप में अब तक 2,295 लोगों की मौत

वेनेजुएला में 24 जून को आए दो भीषण भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे देश को उम्मीद की नई किरण दी। बचाव दल ने 43 वर्षीय सुरक्षा गार्ड हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस को एक ढही हुई इमारत के बेसमेंट से जिंदा बाहर निकाल लिया। वह पिछले आठ दिनों से मलबे के नीचे फंसा हुआ था। बचावकर्मियों ने गुरुवार तड़के करीब 100 घंटे तक लगातार चले अभियान के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जब उसे स्ट्रेचर पर ऑक्सीजन मास्क के साथ बाहर लाया गया तो वहां मौजूद लोगों और अलग-अलग देशों से आए राहतकर्मियों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया। कई बचावकर्मी खुशी से गले मिले और इस पल को चमत्कार बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 1 min · National Desk

Spain vs Austria: स्पेन की एकतरफा जीत, ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर पार की नॉकआउट की बाधा; ओयरजाबल ने बिखेरी चमक

Spain vs Austria: स्पेन की एकतरफा जीत, ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर पार की नॉकआउट की बाधा; ओयरजाबल ने बिखेरी चमक फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 के मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह पक्की कर ली। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिकेल ओयरजाबल ने दो गोल दागे, जबकि पेड्रो पोरो ने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब स्पेन का सामना छह जुलाई को डलास में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। पहले हाफ में स्पेन ने बनाई मजबूत बढ़त मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले ही मिनट में लामिन यमल ने गोल पर शॉट लगाकर ऑस्ट्रिया के डिफेंस को सतर्क कर दिया। इसके बाद स्पेन लगातार हमले करता रहा। मार्क कुकुरेला ने कॉर्नर पर गेंद को गोल में पहुंचाया, लेकिन गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर पर फाउल के कारण रेफरी ने गोल रद्द कर दिया। 36वें मिनट में कुकुरेला के शानदार लो-क्रॉस पर मिकेल ओयरजाबल ने फर्स्ट-टच फिनिश के साथ गेंद को नेट में पहुंचाकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के अंत तक एलेक्स बाएना की फ्री-किक क्रॉसबार से टकराई, जबकि यमल के एक और प्रयास को श्लेगर ने शानदार बचाव से रोक दिया। दूसरे हाफ में पोरो और ओयरजाबल ने दिलाई बड़ी जीत दूसरे हाफ की शुर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 2 min · National Desk

MoD: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पद संभालने के बाद की पहली औपचारिक मुलाकात

भारतीय सेना के नए प्रमुख (थल सेनाध्यक्ष) जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद यह उनकी रक्षा मंत्री के साथ पहली औपचारिक बैठक थी। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री कार्यालय ने अपने पोस्ट में कहा कि थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय और अनिल को ट्रस्ट देगा कारण बताओ नोटिस, जवाब के बाद ही होगी कार्रवाई

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की छह जुलाई को प्रस्तावित बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को बैठक में कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया जाएगा। दोनों से प्रकरण पर लिखित और मौखिक स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रस्ट अपने बायलॉज और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आगे का फैसला करेगा। ट्रस्ट के सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट के बायलॉज के तहत किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ बिना स्पष्टीकरण लिए कार्रवाई नहीं की जा सकती। पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है, फिर संबंधित पदाधिकारी का जवाब सुना और रिकॉर्ड पर लिया जाता है। जवाब पर विचार करने के बाद ही ट्रस्ट अंतिम निर्णय लेता है। यदि बैठक में किसी पदाधिकारी के इस्तीफे को स्वीकार करने अथवा पद से हटाने का प्रस्ताव आता है तो उस पर भी ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार आवश्यक बहुमत से ही फैसला होगा। यानी अंतिम निर्णय प्रक्रिया पूरी होने और ट्रस्टियों की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच फरवरी 2020 को संसद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। ट्रस्ट को मंदिर निर्माण, प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े सभी निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से तय नियमों और ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार ही इसकी कार्यप्रणाली संचालित होती है।- किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए ट्रस्ट की निर्धारित प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है।- संबंधित पदाधिकारी को पहले नोटिस देकर उसका पक्ष सुना जाता है।- ट्रस्ट मंदिर निर्माण, प्रबंधन और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 2 min · National Desk

Indra Nooyi: इंद्रा नूयी का विवादित बयान, भारत को बताया 'अव्यवस्थित देश'; कहा- वहां मैं सीईओ नहीं बन पाती

पेप्सिको की पूर्व चेयरमैन और सीईओ इंद्रा नूयी के हालिया बयान ने भारत को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत को ‘अव्यवस्थित देश’ बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ‘भारत की खूबसूरती इसी अव्यवस्था में है’। यह बातचीत उन्होंने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस के साथ की, जहां उन्होंने भारत और चीन की तुलना करते हुए अपने विचार रखे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 1 min · National Desk

Amarnath Yatra: जम्मू से पहला जत्था रवाना, अमरेश्वर धाम की ओर बढ़े श्रद्धालु; आज करेंगे महादेव के दर्शन

हिमालय की पहाड़ियों में स्थित अमरेश्वर धाम में विराजे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने कदम बढ़ा दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार सुबह करीब पांच बजे जम्मू के भगवतीनगर आधार शिविर से 4,822 भक्तों के पहले जत्थे को रवाना किया। 259 वाहनों से ये श्रद्धालु शाम को पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह ये सभी आधार शिविर से अन्य श्रद्धालुओं के साथ पवित्र गुफा की ओर रवाना हो जाएंगे और महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 4,822 कुल तीर्थयात्री 3,707 पुरुष श्रद्धालु 816 महिला श्रद्धालु 16 बच्चे 246 साधु 37 साध्वी उपराज्यपाल ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस दाैरान पूरा माहाैल बाबा बर्फानी के जयघोष, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। हर श्रद्धालु के चेहरे पर जल्द बाबा बर्फानी के दर्शन कर लेने की चमक थी। जम्मू से रवाना हुए जत्थे में 106 बसें, 39 बसों, 111 हल्के वाहन और 3 बाइक व स्कूटर शामिल रहे। जम्मू रवाना हुए भक्त 2,312 बालटाल और 2,510 पहलगाम मार्ग से यात्रा पर गए हैं।उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा आस्था और आध्यात्मिक जागृति का पवित्र मार्ग है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और आनंद लेकर आए। प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, पुलिस, सेना, केंद्रीय सुरक्षा बलों और यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। डीजीपी सुरक्षा और तैयारियां परखीं डीजीपी नलिन प्रभात ने पहलगाम में जाकर अमरनाथ यात्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 2 min · National Desk

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में सरेंडर को तैयार गैंगस्टर बिश्नोई? मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल की अर्जी

याचिका में क्या बोला अनमोल बिश्नोई? उन्होंने कहा कि वह पहले से ही एक और मामले (NIA) में कानून की कस्टडी में हैं और कोर्ट के उचित आदेश के बिना वह व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं हो सकता। साथ ही कहा कि मौजूदा मामले में आत्मसमर्पण को औपचारिक रूप से दर्ज करने और वर्चुअल/फिजिकल रिमांड की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। अनमोल ने कोर्ट से अपनी पेशी के लिए तिहाड़ जेल को प्रोडक्शन वारंट जारी करने की रिक्वेस्ट की। याचिका में कहा गया है, ‘इससे अभियोजन पक्ष को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे मुकदमे और कानूनी कार्यवाही में तेजी आएगी और कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग को भी रोका जा सकेगा। लॉरेंस बिश्नोई भी मामले में वॉन्टेड अनमोल ने अर्जी में बताया कि मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है। उसकी गैर-मौजूदगी में तीन गवाहों से पूछताछ भी हो चुकी है। बाइक सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने 14 अप्रैल, 2024 की सुबह बांद्रा में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। चौधरी, गुप्ता और पाल, साथ ही सोनू कुमार बिश्नोई, मो. रफीक चौधरी और हरपाल सिंह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। एक आरोपी अनुजकुमार थापन ने पुलिस हिरासत के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस बिश्नोई भी इस मामले में वॉन्टेड आरोपी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय और अनिल को ट्रस्ट देगा कारण बताओ नोटिस, जवाब के बाद ही होगी कार्रवाई

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की छह जुलाई को प्रस्तावित बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को बैठक में कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया जाएगा। दोनों से प्रकरण पर लिखित और मौखिक स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रस्ट अपने बायलॉज और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आगे का फैसला करेगा। ट्रस्ट के सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट के बायलॉज के तहत किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ बिना स्पष्टीकरण लिए कार्रवाई नहीं की जा सकती। पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है, फिर संबंधित पदाधिकारी का जवाब सुना और रिकॉर्ड पर लिया जाता है। जवाब पर विचार करने के बाद ही ट्रस्ट अंतिम निर्णय लेता है। यदि बैठक में किसी पदाधिकारी के इस्तीफे को स्वीकार करने अथवा पद से हटाने का प्रस्ताव आता है तो उस पर भी ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार आवश्यक बहुमत से ही फैसला होगा। यानी अंतिम निर्णय प्रक्रिया पूरी होने और ट्रस्टियों की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच फरवरी 2020 को संसद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। ट्रस्ट को मंदिर निर्माण, प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े सभी निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से तय नियमों और ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार ही इसकी कार्यप्रणाली संचालित होती है।- किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए ट्रस्ट की निर्धारित प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है।- संबंधित पदाधिकारी को पहले नोटिस देकर उसका पक्ष सुना जाता है।- ट्रस्ट मंदिर निर्माण, प्रबंधन और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk

DAC की बैठक कल: भारतीय सेना को मिलेंगी हैमर मिसाइलें, इन स्वदेशी हथियारों को भी मिल सकती है मंजूरी?

डीएसी की बैठक कई महीनों के बाद हो रही है। इसमें पहली बार सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन शामिल होंगे। स्वदेशी मिसाइल प्रणाली को मिलेगी मंजूरी? रक्षा सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को होने वाली बैठक में एक अहम स्वदेशी प्रणाली को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय सेना के लिए एक ऐसी टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एमपी-एटीजीएम) विकसित की है, जिसे एक व्यक्ति आसानी से ले जा सकता है। इस मिसाइल को बड़ी संख्या में सेना में शामिल करने का प्रस्ताव है। कितनी खर्च आएगा? प्रस्ताव के अनुसार, भारतीय सेना को 100 लॉन्चर, 2300 मिसाइलें और इस हथियार प्रणाली के लिए पांच सिम्युलेटर मिलेंगे। इस स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित प्रणाली का उत्पादन भारत डायनेमिक्स लिमिटेड करेगी। रक्षा मंत्रालय इस हथियार प्रणाली के लिए निजी क्षेत्र में नए उत्पादन साझेदार भी तलाशेगा। इस परियोजना की लागत 2,600 करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है। ये भी पढ़ें: हैमर मिसाइल क्यों अहम? भारतीय वायुसेना और नौसेना की दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला करने की क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार 600 हैमर मिसाइलों की खरीद के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। हैमर हथियारों को पहली बार वर्ष 2020 में चीन के साथ गलवां संघर्ष के बाद आपातकालीन खरीद प्रक्रिया के तहत भारतीय सेनाओं में शामिल किया गया था। फ्रांस की कंपनी सफरान इन हथियारों को भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के साथ साझेदारी में बनाएगी। किन विमानों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk