Video: संसद के बाहर बढ़ी सियासी गर्मी, निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप; कार्ति चिदंबरम ने दिया क्या जवाब?

#WATCH | Delhi: Congress MP Karti Chidambaram and BJP MP Nishikant Dubey have a brief exchange of words on the allegations made by the BJP MP about an MP having links with a UK Firm. pic.twitter.com/YL5f5CdtFc — ANI (@ANI) July 28, 2026 वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता निशिकांत दुबे एक सांसद के ब्रिटेन की एक फर्म से संबंध होने का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम जवाब देते हुए नजर आते हैं कि वो निदेशक क्यों हैं? मैं आपको बताऊंगा कि कंपनी कैसे काम करती है? इतना कहने के बाद कार्ति चिदंबरम संसद की ओर आगे बढ़ गए। दुबे और चिदंबरम के बीच यह बहस ज्यादा लंबी नहीं चली।भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पर बहस के दौरान विपक्ष के नेताओं, विशेषकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उपायों का समर्थन करने के बजाय राजनीति में लिप्त हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए, ठाकुर ने कहा, “मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगा: ‘खुद मियां फजीहत, दूसरों को नसीहत’।“ठाकुर ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता की “बेचैनी और छटपटाहट” को समझते हैं, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री के आवास में प्रवेश का अवसर नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को लगा कि देश के युवाओं ने, न अखिलेश ने, न किसी राजनीतिक दल ने उनसे पूछा, तो वह क्या करें? इसलिए उन्होंने वही किया जो किसी भी विपक्ष के नेता को नहीं करना चाहिए - वह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day-6 Live: मुक्केबाज प्रीति ने पक्का किया पदक, महिला 54 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचींं

10:43 PM, 28-Jul-2026 CWG 2026 Day-6 Live: मुक्केबाज प्रीति का पदक पक्का मुक्केबाज प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया है। प्रीति ने महिला 54 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड की निकोल क्लाइड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रीति ने इसके साथ ही कम से कम कांस्य पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी नजरें स्वर्ण पदक की होंगी। सेमीफाइनल जीतने पर प्रीति स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में तीनों राउंड में दमदार प्रदर्शन किया और अपने पंच से विरोधी खिलाड़ी को पस्त कर दिया। तीनों ही राउंड में सभी जजों ने प्रीति के पक्ष में ही फैसला सुनाया और अंतत: वह पदक सुनिश्चित करने में सफल रहीं। मुक्केबाज प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया है। प्रीति ने महिला 54 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड की निकोल क्लाइड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रीति ने इसके साथ ही कम से कम कांस्य पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी नजरें स्वर्ण पदक की होंगी। सेमीफाइनल जीतने पर प्रीति स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में तीनों राउंड में दमदार प्रदर्शन किया और अपने पंच से विरोधी खिलाड़ी को पस्त कर दिया। तीनों ही राउंड में सभी जजों ने प्रीति के पक्ष में ही फैसला सुनाया और अंतत: वह पदक सुनिश्चित करने में सफल रहीं। 08:29 PM, 28-Jul-2026 CWG 2026 Day-6 Live: निरुपमा पदक की दौड़ से बाहर भारतीय भारोत्तोलक निरुपमा देवी महिला 63 किलो वजन वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। निरुपमा क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयास में ही विफल रहीं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में पहले 115 किलो वजन रजिस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Paper Leak: CBI ने दाखिल की 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, फास्ट ट्रैक अदालत कल करेगी सुनवाई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की आर्थिक अपराध शाखा ने बहुचर्चित नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ यह चार्जशीट पेश की है। सीबीआई द्वारा दाखिल की गई इस चार्जशीट को पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष रूप से गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष बुधवार को पेश किया जाएगा।यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2); भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम 1988 की धारा 13(2) के साथ पठित 13(1)(ए); और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की धारा 10 के साथ पठित धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत दर्ज किया गया है।इस मामले में नामजद सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।यश यादवमांगीलाल बीवालदिनेश बीवालविकास बीवालशुभम खैरनारधनंजय लोखंडेप्रह्लाद कुलकर्णीतेजस हर्षद कुमारडॉ. मनोज शिरुरेशिवराज रघुनाथ मोटेगांवकरमनीषा वाघमारेमनीषा मंधारेमनीषा संजय हवलदारसीबीआई ने अदालत को स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। जांच की आंच एनटीए तक पहुंचने के बाद हाल ही में 47 एनटीए अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। बता दें कि इस धांधली को लेकर 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 10 लाख में खरीदा, 12 लाख में बेचा सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, पेपर लीक की इस पूरी कड़ी में आरोपियों ने लाखों रुपये का खेल किया। मुख्य आरोपी मांगीलाल बिवाल ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 2 min · National Desk

Rajasthan: बीकानेर में खेत में मिला रहस्यमयी ड्रोन, मौके पर पहुंची सेना-इंटेलिजेंस; मचा हड़कंप

बीकानेर के महाजन क्षेत्र में मंगलवार को एक खेत में संदिग्ध ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। महाजन कस्बे के निकट रामबाग माइनर के चक 3 आरबीएम स्थित कृषि भूमि में यह ड्रोन दिखाई देने के बाद किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 28, 2026 · 1 min · National Desk

CWG 2026 Day-6 Live: भारोत्तोलक निरुपमा देवी पदक की दौड़ से बाहर, क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयास विफल

08:29 PM, 28-Jul-2026 CWG 2026 Day-6 Live: निरुपमा पदक की दौड़ से बाहर भारतीय भारोत्तोलक निरुपमा देवी महिला 63 किलो वजन वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। निरुपमा क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयास में ही विफल रहीं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में पहले 115 किलो वजन रजिस्टर कराया था, लेकिन उन्होंने इसे बढ़ाकर 123 किलो कर दिया। निरुपमा तीनों ही प्रयास में 123 किलो वजन सही से नहीं उठा सकीं। उन्होंने क्लीन में सही प्रयास किया, लेकिन जर्क में वह लड़खड़ा गईं। इस तरह वह क्लीन एंड जर्क में एक भी प्रयास सफल नहीं कर सकीं। निरुपमा ने स्नैच में 93 किलो वजन उठाया। भारत की निरुपमा ने स्नैच के पहले प्रयास में 93 किलो रजिस्टर कराया, लेकिन वह सफल नहीं हुई। दूसरे प्रयास में हालांकि, उन्होंने 93 किलो वजन सफलतापूर्वक उठा लिया। तीसरे प्रयास के लिए निरुपमा ने 95 किलो रजिस्टर कराया, लेकिन एक बार फिर वह सफल नहीं हो सकीं। इस तरह स्नैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 93 किलो रहा। वहीं, क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयास में विफल रहने पर वह स्पर्धा से ही बाहर हो गईं। निरुपमा मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में फिलहाल पहली भारोत्तोलक हैं जो पदक नहीं जीत सकी हैं। भारतीय भारोत्तोलक निरुपमा देवी महिला 63 किलो वजन वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। निरुपमा क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयास में ही विफल रहीं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में पहले 115 किलो वजन रजिस्टर कराया था, लेकिन उन्होंने इसे बढ़ाकर 123 किलो कर दिया। निरुपमा तीनों ही प्रयास में 123 किलो वजन सही से नहीं उठा सकीं। उन्होंने क्लीन में सही प्रयास किया, लेकिन जर्क में वह लड़खड़ा गईं। इस तरह वह क्लीन एंड जर्क में एक भी प्रयास सफल नहीं कर सकीं।निरुपमा ने स्नैच म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: दावा- आधार से जुड़ी जानकारी डार्क नेट पर, क्या है बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा लीक का सच; जानें सबकुछ

इस कथित डेटा लीक की असली वजह क्या है? डेटा लीक के दावों पर स्पष्टीकरण देते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्थिति साफ की है। बैंक के अनुसार, यह डेटा लीक उनके पूरे बैंकिंग नेटवर्क या कोर इंफ्रास्ट्रक्चर की किसी बड़ी तकनीकी खामी के कारण नहीं हुआ है। इस घटना के पीछे की असली वजह एक अकेले कर्मचारी का ईमेल अकाउंट हैक होना है। इसी एक कर्मचारी के ईमेल खाते से अनधिकृत पहुंच बनाकर कुछ डेटा तक पहुंच हासिल की गई थी। बैंक ने जोर देकर कहा है कि उनके पास सूचना सुरक्षा के बेहद मजबूत और पुख्ता प्रोटोकॉल मौजूद हैं और जैसे ही इस घटना की पहचान हुई, तुरंत संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए। क्या बैंक में जमा ग्राहकों का पैसा और मुख्य बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित है? करोड़ों ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि बैंक का मुख्य लेनदेन सिस्टम सुरक्षित है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि उनके कोर बैंकिंग सिस्टम पर इस हमले का कोई असर नहीं पड़ा है। मुख्य बैंकिंग सिस्टम को हैकर्स द्वारा न तो एक्सेस किया गया है और न ही उसमें किसी प्रकार की सेंध लगी है, इसलिए ग्राहकों के वित्तीय लेनदेन और जमा पूंजी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अनधिकृत पहुंच को कर्मचारी के ईमेल स्तर पर ही रोक दिया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: 10 साल की कानूनी जंग, 76 हजार केस और 5.5 अरब डॉलर का समझौता, जानिए जॉनसन एंड जॉनसन विवाद की कहानी

एक सफेद खुशबुदार पाउडर पिछले कई दशकों से दुनिया भर के घरों में शिशुओं की नाजुक त्वचा की देखभाल और सुरक्षा का सबसे भरोसेमंद प्रतीक रहा है। लेकिन इसे बनाने वाली कंपनी एक दिन दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लंबी अदालती लड़ाइयों में से एक के केंद्र में आ गई । अब इस मामले को निपटाने के लिए उसे एक भारी-भरकम समझौता करना पड़ा है। कंपनी के उत्पादों पर गर्भाशय कैंसर होने के गंभीर आरोप लगे थे। आखिरकार, एक दशक से अधिक समय से चल रहे इस विवाद को खत्म करने के लिए कंपनी ने 5.5 अरब डॉलर के एक बड़े समझौते की घोषणा की है। हम बात कर रहे हैं वैश्विक फार्मा और एफएमसीजी मार्केट की दिग्गज कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की। न्यूयॉर्क में सोमवार को घोषित हुए इस भारी-भरकम समझौते ने पूरे वैश्विक कॉरपोरेट जगत का ध्यान खींचा है। आसान बोलचाल की भाषा में इस पूरे मामले के हर पहलू को सिलसिलेवार ढंग से समझते हैं कि आखिर यह पूरा विवाद क्या था और इस ऐतिहासिक समझौते के मायने क्या हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 1 min · National Desk

अहमदाबाद विमान हादसा: सिमुलेशन टेस्ट पूरे, अंतिम रिपोर्ट का मसौदा अक्तूबर में सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी सरकार

अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना की अंतिम रिपोर्ट का मसौदा अक्तूबर के पहले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को दी। बता दें कि यह हदासा पिछले साल जून में हुआ था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की इस दलील पर भी ध्यान दिया कि फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स एएआईबी को अपनी जानकारी दे सकता है, जिसे एएआईबी जांच के दौरान आवश्यक पाए जाने पर देख सकता है और उस पर कार्रवाई कर सकता है। सॉलिसिटर जनरल ने पीठ को क्या बताया? सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल ने पीठ को बताया कि याचिकाकर्ताओं में से एक द्वारा दायर आवेदन के अनुसार चार सिमुलेशन परीक्षण किए जा चुके हैं। विधि अधिकारी ने कहा कि अंतिम मसौदा रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पीठ के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। अगली सुनवाई कब होगी? अदालत एक गैर सरकारी संगठन, एक कानून के छात्र और मृतक पायलट के पिता द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें दुर्घटना की स्वतंत्र, अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई थी। अब पीठ ने इन याचिकाओं पर आगे की सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की है। एएआईबी ने कहा था कि 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से संबंधित कॉकपिट की आवाज रिकॉर्डिंग और हवाई छवि रिकॉर्डिंग को किसी भी बाहरी समिति या जनता के सामने प्रकट करने पर “पूर्ण वैधानिक प्रतिबंध” है। इसमें कहा गया था कि ऐसी सामग्री साझा करना विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2025 के अनुसूची सी के साथ पढ़े गए नियम 17(1) और नियम 17(5) का उल्लंघन होगा। क्या है पूरा मामला? एयर इंडिया की बो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरे, चश्मदीद ने पुलिस से बयां की सच्चाई

कैसे गिरे, किसी को जानकारी नहीं लखनऊ में नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद थे। सूचना मिलते ही वह अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में पता चला कि नानकदीन भुर्जी को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। प्रकाश पाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें नानकदीन भुर्जी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भुर्जी सातवीं मंजिल से कैसे गिरे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 1 min · National Desk

असम में बाढ़ का कहर: PM मोदी ने सांसदों के साथ की समीक्षा बैठक, विधायकों ने किया एक महीने का वेतन देने का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने असम के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त बाढ़ की स्थिति पर राज्य के सांसदों के साथ बैठक की। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। पीएम मोदी ने क्या बताया? एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोगों की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की। उन्होंने एक्स पर लिखा,‘असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। असम में क्या है हालात? इस बीच, असम के शिवसागर जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है क्योंकि नौजान गांव में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे सैकड़ों परिवार आश्रय, भोजन और सुरक्षित पेयजल तक पहुंच के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि राहत अभियान तेज कर दिए गए हैं। वहीं, असम के विधायकों ने एक बड़ा फैसला लिया है। रायजोर दल को छोड़कर सभी विधायकों ने मंगलवार को राज्य के बाढ़ पीड़ितों की राहत और पुनर्वास के लिए अपने एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की। अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने क्या एलान किया? अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने कहा कि वह और उपाध्यक्ष हब्बे टेरोन बाढ़ राहत के लिए एक महीने का वेतन दान करेंगे। उन्होंने घोषणा की, ‘हमारे अलावा, विधानसभा सचिवालय के सभी कर्मचारी पीड़ितों की राहत और पुनर्वास के लिए एक दिन का वेतन दान करेंगे।’ संसदीय कार्य मंत्री ने क्या कहा? इस पहल का स्वागत करते हुए सं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 28, 2026 · 2 min · National Desk