Assembly Bypolls Updates: बांकीपुर में 34 तो दतिया में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान, मांजलपुर सीट का कैसा रहा हाल?

07:18 PM, 30-Jul-2026 मतदान खत्म, परिणाम का इंतजार बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहा उपचुनाव शाम के 6 बजते ही खत्म हो गया। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर देखने के लिए मिला है। यहां कुल 34.16% हुआ है। वहीं गुजरात के मांजलपुर में भी उपचुनाव में लोगों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां भी मजह 37.50% मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान 70.25 प्रतिशत दतिया में हुआ है। अब लोगों को तीन अगस्त को होने वाली मतगणना का इंतजार है। 06:29 PM, 30-Jul-2026 तीनों सीटों पर शाम 5 बजे तक कितनी प्रतिशत वोटिंग? चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि शाम पांच बजे तक दतिया सीट पर 68.78%, बांकीपुर में 33.57% और मांजलपुर में 34.35% प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि 6 बजने के बाद भी अभी तक अंतिम वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि शाम पांच बजे तक दतिया सीट पर 68.78%, बांकीपुर में 33.57% और मांजलपुर में 34.35% प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि 6 बजने के बाद भी अभी तक अंतिम वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। 04:05 PM, 30-Jul-2026 बिहार और गुजरात में कछुए की चाल दोपहर तीन बजे तक सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर अब तक दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह से लेकर अब तक यहां महज 27.82 प्रतिशत वोटिंग हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल: गडकरी का संसद में बड़ा बयान, इंजन पर असर और कंपनियों के सर्विस डेटा पर क्या कहा?

देशभर में E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लागू किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। लोकसभा में गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम को चरणबद्ध, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और व्यापक परामर्श के बाद लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि इथेनॉल मिश्रण की मात्रा को एकदम नहीं बढ़ाया गया, बल्कि उत्पादन क्षमता, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और नियामकीय व्यवस्था तैयार होने के बाद इसे संतुलित और क्रमिक तरीके से बढ़ाया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 1 min · National Desk

Assembly Bypolls Updates: दतिया में एक बजे तक 61% मतदान, बांकीपुर में नहीं बढ़ी रफ्तार; मांजलपुर का क्या हाल

04:05 PM, 30-Jul-2026 बिहार और गुजरात में कछुए की चाल दोपहर तीन बजे तक सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर अब तक दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह से लेकर अब तक यहां महज 27.82 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बता दें कि यह सीट नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है। वहीं, गुजरात के मांजुलपुर में भाजपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है और यहां अब तक 28.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 04:03 PM, 30-Jul-2026 दतिया में जमकर हो रहा मतदान मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस विधायक की अयोग्यता के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में जमकर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दतिया सीट पर अब तक 61.48 फीसदी वोटिंग हुई है। बता दें कि यह सीट मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखती है और 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा यहां से हार गए थे। 01:51 PM, 30-Jul-2026 दतिया उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 48.91% मतदान दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। 01:07 PM, 30-Jul-2026 वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

'चलो संसद' प्रदर्शन में AI का इस्तेमाल: पुलिस से निपटने के लिए मांगी गई ये मदद, हैट-मास्क-चश्मे तक पहुंची जांच

1 of 5 पुलिस से निपटने के लिए प्रदर्शनकारियों ने ली एआई की मदद - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सीजेपी द्वारा आयोजित “चलो संसद” प्रदर्शन में 20 जुलाई को हुई झड़पों की जांच चल रही है। जांच में सामने आया है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस भीड़-नियंत्रण उपायों का मुकाबला करने के लिए एआई उपकरणों का उपयोग किया हो। इसमें आंसू गैस के प्रभाव को कम करने के लिए गीले जूट के बैग का उपयोग शामिल है। पुलिस इस मामले की कई तरीकों से जांच कर रही है। 2 of 5 पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : पीटीआई प्रदर्शनकारियों ने हार्ड हैट, मास्क और चश्मे से खुद को तैयार किया सूत्रों के अनुसार, जांच से संकेत मिला है कि कुछ प्रतिभागियों ने आंसू गैस के प्रभाव को कम करने और सुरक्षाकर्मियों से टकराव की तैयारी के लिए एआई प्लेटफार्मों पर जानकारी खोजी होगी। पुलिस का मानना है कि प्रदर्शनकारियों ने हार्ड हैट, मास्क और चश्मे से खुद को तैयार किया था। पुलिस इन निष्कर्षों की पुष्टि के लिए डिजिटल और अन्य सबूत इकट्ठा कर रही है। हालांकि, पुलिस ने उन एआई प्लेटफार्मों के नाम नहीं बताए हैं, जिन तक कथित तौर पर पहुंचा गया था। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि ऐसी खोजों को स्थापित करने के लिए किसी डिजिटल उपकरण की फॉरेंसिक जांच की गई है या नहीं। 20 जुलाई के प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पें हुई थीं। यह झड़पें संसद मार्ग, कन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Ramayana Trailer: डबल रोल में दिखे रणबीर, ‘रामायण’ के ट्रेलर में मिली रकुलप्रीत से लेकर अरुण गोविल तक की झलक

1 of 6 ‘रामायण’ के ट्रेलर में नजर आए चर्चित कलाकार - फोटो : यूट्यूब@WorldOfRamayana खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied जब-जब ‘रामायण’ की कहानी छोटे या बड़े पर्दे पर आई है, तो कई कलाकारों को प्रसिद्धि के शिखर तक जाने का अवसर इस महागाथा ने दिया है। आज रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म में चर्चित कलाकार कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यहां जानिए, उन कलाकारों और उनके किरदारों से जुड़ी जानकारी- 2 of 6 ‘रामायण’ में राम और परशुराम की भूमिका में रणबीर कपूर - फोटो : यूट्यूब@WorldOfRamayana रणबीर कपूर राम के अलावा निभाएंगे एक अन्य भूमिका भगवान राम की महिमा, अमर गाथा को पर्दे पर रणबीर कपूर जीवंत करेंगे। वह इस फिल्म में भगवान राम के अलावा भगवान परशुराम की भूमिका भी निभाएंगे। ट्रेलर में राम के अलावा परशुराम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आए हैं। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में ये कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं सीता माता की भूमिका में दक्षिण भारत की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी हैं। भगवान लक्ष्मण की भूमिका में हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में अपने अभिनय का डंका बजा चुके रवि दुबे हैं। रावण की भूमिका में साउथ सुपरस्टार यश हैं, ट्रेलर में उनका अंदाज, लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। ट्रेलर में उनकी झलक नहीं मिली है। 3 of 6 ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRama …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Hockey WC: भारतीय टीम की भगवा जर्सी को लेकर क्यों मचा बवाल? पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल; हॉकी इंडिया का आया जवाब

VIDEO | On Hockey India changing national team jerseys from blue to saffron, Hockey India President Dilip Kumar Tirkey says, “Team India, both the men’s and women’s teams, are going to play in the World Cup. The World Cup is going to start from 5th November. Both teams have… https://t.co/UU5qoMbTK2 pic.twitter.com/uhXp48pWS2 — Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026 वीरेन रासक्विन्हा की आपत्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वह भारतीय हॉकी के सबसे सम्मानित पूर्व खिलाड़ियों और कप्तानों में शामिल रहे हैं। वह 2001 में जूनियर हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और बाद में सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी भी संभाली। रासक्विन्हा ने 2004 एथेंस ओलंपिक, 2006 पुरुष हॉकी विश्व कप और कई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह अपने दौर के बेहतरीन मिडफील्डरों में शुमार रहे हैं। हॉकी इंडिया ने यह भी साफ किया कि राष्ट्रीय टीम की जर्सी में बदलाव कोई अभूतपूर्व फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर तकनीकी जरूरतों और अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम की जर्सी के रंग में बदलाव किया जाता रहा है। हॉकी इंडिया ने अपने पुराने उदाहरण भी दिए और बताया कि इससे पहले भी विश्व कप में भारतीय टीम अलग-अलग रंग की जर्सी पहन चुकी है।हॉकी इंडिया ने कहा, ‘उदाहरण के तौर पर 2014 एफआईएच हॉकी विश्व कप के दौरान भारतीय टीम की जर्सी का रंग पीला किया गया था। वहीं 2018 एफआईएच हॉकी विश्व कप में टीम ने पूरी तरह नए डिजाइन के साथ स्काई ब्लू (हल्के नीले) रंग की जर्सी पहनी थी।’ हॉकी इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार केसरिया रंग चुनने के पीछे केवल प्रतीकात्मक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Bypolls Updates: दतिया में एक बजे तक 48% मतदान, बांकीपुर में नहीं बढ़ी रफ्तार; मांजलपुर का क्या हाल?

01:51 PM, 30-Jul-2026 दतिया उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 48.91% मतदान दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। 01:07 PM, 30-Jul-2026 वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण है। माताएं, बहनें, माता-पिता, अभिभावक, चाचा-चाची, दादा-दादी, सभी वोट डालने के लिए बाहर आए हैं। हम चाहते हैं कि मतदान का प्रतिशत जितना हो सके उतना अधिक हो। हमें उम्मीद है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। हर कोई हमें अपना आशीर्वाद दे रहा है, खासकर माताएं और बहनें। मैं बांकीपुर का बेटा हूं और वे मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। 12:16 PM, 30-Jul-2026 किस सीट पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ? बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 11.50% मतदान दर्ज किया गया। मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 14.24% मतदान दर्ज किया गया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 32.53% मतदान दर्ज किया गया। 11:14 AM, 30-Jul-2026 मांजलपुर उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर, शुरुआती तीन घंटों में 6.06% हुआ मतदान गुजरात की वडोदरा सीट के अंतर्गत आने वाली मांजलपुर विधानसभा पर उपचुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू, भूलकर भी न करें ये सात काम; नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ

1 of 9 Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें श्रावण मास में भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित करने का विशेष महत्व माना जाता है। सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है शिवालयों में सबसे अधिक भीड़ रहने की संभावना है। श्रद्धालु कांवड़ लेकर भी मंदिरों में पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पूरे श्रावण मास में मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से माहौल शिवमय रहेगा। भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास आज से शुरू हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही शहर के प्रमुख शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में सावन के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 of 9 कैलाश महादेव मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर में जाएगा सिक्का, ताम्रपत्र सावन के पहले दिन कैलाश मंदिर से विशेष धार्मिक सामग्री 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए ले जाई जाएगी। महंत गौरव गिरि ने बताया कि कैलाश महादेव मंदिर से ताम्रपत्र और सिक्का, एक रुद्राक्ष, रज व भगवान शिव पर चढ़ाया गया जल और मंदिर से प्राप्त कंकड़ सभी को एक कलश में रखकर लाया जाएगा। उसके बाद 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में अभिमंत्रित कर इन सभी को निर्माणाधीन 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। 3 of 9 शिवलिंग। संवाद सावन में भूल से भी न करें ये सात क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा से विपक्षी सांसदों का वॉकआउट

11:42 AM, 30-Jul-2026 विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं, रुख बदलना उनकी आदत बन गई: जेपी नड्डा राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका पूरा ध्यान सदन की कार्यवाही चलने देने के बजाय उसे बाधित करने और रोकने पर रहा है। मैंने देखा है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। बार-बार अपना रुख बदलना उनकी आदत बन गई है। नड्डा ने कहा, सरकार की ओर से मैं साफ करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। यह सिर्फ मौजूदा सत्र की बात नहीं है। पिछले सभी सत्रों में भी सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रही है। जब भी चर्चा हुई है, विपक्ष को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है और उसे उचित जवाब मिला है, क्योंकि उनके पास कोई वास्तविक मुद्दे नहीं हैं। उन्होंने कहा, आज भी जिस चर्चा की उन्होंने मांग की थी, उस पर दोपहर 2 बजे जितेंद्र सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे। एक विधेयक भी चर्चा के लिए आने वाला है। इसके बावजूद मुद्दे बदलते रहना उनकी आदत बन गई है। राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका पूरा ध्यान सदन की कार्यवाही चलने देने के बजाय उसे बाधित करने और रोकने पर रहा है। मैंने देखा है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। बार-बार अपना रुख बदलना उनकी आदत बन गई है।नड्डा ने कहा, सरकार की ओर से मैं साफ करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। यह सिर्फ मौजूदा सत्र की बात नहीं है। पिछले सभी सत्रों में भी सरकार हर विषय पर चर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 7 अगस्त तक करें आवेदन, फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन

अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और यदि इसमें आर्थिक परेशानी आड़े आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने सपनों को उड़ान दे सकते हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 7 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई थी। इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा, जिसका फॉर्म फाउंडेशन की वेबसाइट, अमर उजाला की वेबसाइट या फिर इस लिंक पर जाकर भरना होगा। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करते समय ध्यान रहे कि फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 95 शहरों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk