Prayagraj: पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने से इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा, कहा- सजा देना न्यायपालिका का काम

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस मुठभेड़ों में अभियुक्तों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा, किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है, पुलिस के पास नहीं। कोर्ट ने इसे कानून के शासन एवं सांविधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। इनकी अनदेखी पर अवमानना की कार्यवाही चेतावनी भी दी। घायल व्यक्ति का बयान मजिस्ट्रेट या मेडिकल अधिकारी के समक्ष दर्ज करना अनिवार्य होगा मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को किसी तरह का पुरस्कार या पदोन्नति नहीं दी जाएगी इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुठभेड़ करने वाली टीम व संबंधित जिले के पुलिस प्रमुख (एसपी/एसएसपी/कमिश्नर) भी सीधे तौर पर अदालत की अवमानना के जिम्मेदार होंगे सुनवाई के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) और डीजीपी ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल ने राजू उर्फ राजकुमार की जमानत अर्जी पर यह आदेश दिया। साथ ही, राजू को सशर्त जमानत दे दी। सुनवाई के दौरान वकील कुसुम मिश्रा ने दलील दी कि याची को झूठे मामले में फंसाया गया। कथित मुठभेड़ में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। पीठ ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तलब कर जवाब मांगा था। दोनों अधिकारी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हुए और भरोसा दिलाया कि मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए सर्कुलर जारी किए गए हैं। इनका पाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

क्या छुपा रहा तेहरान?: अमेरिकी धमकी के बीच ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल, उपग्रह तस्वीरों ने कैसे बढ़ाई चिंता!

ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अब ऐसा लग रहा है कि ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं। जारी तस्वीरों में दिख रहा है कि दोनों साइट्स पर नुकसान पहुंचे भवनों पर छतें बनाई गई हैं, जिससे यह छुपाया जा रहा है कि वहां क्या काम चल रहा है। मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि ये छतें किसी भी बचे हुए परमाणु या अन्य महत्वपूर्ण सामग्री को देखने से रोकने के लिए बनाई गई हैं। तस्वीरों से ऐसा लगता है कि ईरान बचे हुए संसाधनों की जांच और उन्हें सुरक्षित करने का काम कर रहा है, न कि साइट्स की पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर रहा है।बता दें कि नतांज साइट में मुख्य इमारत पायलट फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट को इस्राइल ने जून में पहले ही बमबारी में नष्ट कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी हमलों ने भूमिगत सुविधाओं को भी काफी नुकसान पहुंचाया। अब उपग्रह तस्वीरें दिखाती हैं कि दिसंबर में वहां नई छत बनाई गई। हालांकि साइट का बिजली व्यवस्था अब भी नष्ट है। इस्फहान साइट की इमारत पर भी बनाई गई छत इसी तरह इस्फहान साइट पर भी इमारत के पास छत बनाई गई है। इस साइट पर पहले सेंट्रीफ्यूज बनाने की सुविधाएं थीं, जिसे इस्राइल ने निशाना बनाया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

US: ट्रंप ने वेनेजुएला मिशन से भी बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर भेजा, तेहरान का बयान- बातचीत के लिए तैयार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने ईरान को दी धमकी ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘ईरान की तरफ बढ़ रहा नौसैनिक बेड़ा, वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है और यह तेजी से, पूरी शक्ति से और उत्साह और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है।’ ईरान में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इन विरोध प्रदर्शनों में सैंकड़ों लोग मारे गए हैं। अमेरिका ने ईरान पर हमले की धमकी दी है और अपना नौसैनिक बेड़ा ईरान की तरफ रवाना कर दिया है। बुधवार को भी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर भयावह हमले करने की चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने भी पलटवार की धमकी दी। ईरान ने कहा- बातचीत के लिए तैयार, लेकिन उसी तरह युद्ध के लिए भी तैयार ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा, अमेरिका के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वाशिंगटन के साथ बातचीत के लिए अभी कोई ठोस योजना अभी नहीं है। अराघची ने इस्तांबुल में तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान की अमेरिकियों से मिलने की कोई योजना नहीं है। अराघची ने कहा, ‘हम निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत के लिए तैयार हैं। ऐसी बातचीत के लिए, सबसे पहले बातचीत के तरीके और बातचीत की जगह, और बातचीत के विषय के बारे में इंतजाम किए जाने चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, जिस तरह बातचीत के लिए तैयार है, उसी तरह वह युद्ध के लिए भी तैयार है।’ ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘ईरान की तरफ बढ़ रहा नौसैनिक बेड़ा, वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है और यह तेजी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: पीएम ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से फोन पर की बात, द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। यह पहली बार था, जब अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों नेताओं ने बात की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra: फडणवीस बोले- मैं उपमुख्यमंत्री पद के लिए NCP और पवार परिवार के फैसले का समर्थन करूंगा

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा दिवंगत अजित पवार के परिवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का समर्थन करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, ‘एनसीपी उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra: फडणवीस बोले- मैं उपमुख्यमंत्री पद के लिए NCP और पवार परिवार के फैसले का समर्थन करूंगा

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा दिवंगत अजित पवार के परिवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का समर्थन करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, ‘एनसीपी उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: पीएम ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से फोन पर की बात, द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। यह पहली बार था, जब अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों नेताओं ने बात की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 30, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं उप मुख्यमंत्री; प्रस्ताव किया स्वीकार, कल शपथ लेने की संभावना

महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद बड़ा बदलाव सामने आता दिख रहा है। उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। सत्तारूढ़ महायुति में शामिल एनसीपी के भीतर नेतृत्व को लेकर मंथन अंतिम चरण में बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वह कल ही डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले सकती हैं। #WATCH | Nagpur | On the post of Deputy CM, Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis, “The decision will be taken by the NCP. We will stand by whatever decision the NCP takes…We are standing by the family of Ajit Pawar and NCP…” pic.twitter.com/zgPXKTfdju — ANI (@ANI) January 30, 2026 #WATCH | Mumbai: NCP-SCP leader & former Maharashtra Home Minister, Anil Deshmukh, says, “It was the late Ajit Dada Pawar’s heartfelt wish that both parties (Sharad Pawar faction and NCP) come together. For this, he had several meetings with Jayant Patil and others. Ajit Dada… pic.twitter.com/obGJKVzxDE — ANI (@ANI) January 30, 2026 इस मामले पर मुख्यमंत्री फडणवीस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने साफ किया है कि इस पर अंतिम फैसला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ही लेगी। उन्होंने कहा कि एनसीपी जो भी निर्णय करेगी, महायुति उसे स्वीकार करेगी। फडणवीस ने यह भी कहा कि सरकार इस संवेदनशील समय में दिवंगत अजित पवार के परिवार और एनसीपी के साथ मजबूती से खड़ी है।मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को बताया कि 31 जनवरी को एन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

UP: BJP MLA ने घेरा मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला, सुरक्षाकर्मियों-कार्यकर्ताओं में झड़प, अखिलेश ने कसा तंज

महोबा जिले में एक दिवसीय महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया। इस दौरान विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अखिलेश ने कसा तंज वहीं इस मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए लिखा, भाजपा के ‘डबल इंजन’ ही नहीं डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं। पैसे कमाने और जमीन कब्जाने में लगे भाजपा के मंत्री हों या विधायक, इनमें से कोई भी जनता या विकास का काम नहीं कर रहे हैं। इसीलिए जनता के गुस्से से बचने के लिए वो एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। भाजपा के ही विधायक द्वारा, अपनी ही भाजपा सरकार के मंत्री को बंधक बनाना दर्शाता है कि भाजपा सरकार के विधायक अब अगले चुनाव में हारनेवाले हैं। वैसे ये न सोचा जाए कि ये इन दोनों के बीच की ही लड़ाई है, दरअसल ये तो केवल सैम्पल या कहें नमूना है, हर विधानसभा क्षेत्र में यही हाल है। इस बार भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे। भाजपा की सत्ता पटरी से उतर गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

कमांडो हत्याकांड: छह माह पहले अंकुर ने दिखाया था खौफनाक रूप, काजल को चुकानी पड़ी इस भूल की कीमत; हुए नए खुलासे

1 of 6 कमांडो काजल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला Link Copied दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में अब एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज एंगल सामने आया है। परिजनों का दावा है कि काजल के पति अंकुर चौधरी का नाम उत्तर प्रदेश के एक पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ था, जिसकी पूरी जानकारी काजल को थी। इसी राज के उजागर हो जाने के डर ने अंकुर को इतना भयभीत कर दिया कि उसने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला काजल को थी पूरे नेटवर्क की जानकारी काजल के भाई निखिल और मां मीना ने आरोप लगाया है कि अंकुर और उसका एक दोस्त रुड़की में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक सेंटर चलाते थे। इस सेंटर का नाम पेपर लीक मामले और एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से जुड़ा बताया जा रहा है। काजल को जब इस पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली तो वह कई बार इसका जिक्र भी करने लगी थी। निखिल के मुताबिक, काजल मजाक में कहती थी कि “मेरठ कांड से तो बच गए, लेकिन अगर मैंने राज उगल दिए तो मुश्किल हो जाएगी।” 3 of 6 काजल के परिजन - फोटो : अमर उजाला अंकुर ने छह महीने पहले दिखाया था खौफनाक रूप परिजनों का दावा है कि इन्हीं बातों को लेकर अंकुर मानसिक दबाव में रहने लगा था। करीब छह महीने पहले इसी तनाव के चलते उसने काजल के साथ मारपीट की थी और बाद में पैर पकड़कर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद हालात नहीं बदले। काजल के पास पति से जुड़े ऐसे कई राज थे, जिनके सामने आने से अंकुर की नौकरी और आजादी दोनों पर खतरा मंडरा रहा था। अगर काजल ने उस वक्त ही सख्त कदम उठाया होता तो आज यहां तक न आती ये नौबत। 4 of 6 कमांडो काजल - फोटो : अमर उजाला का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk