Prez Murmu Address Highlights: संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, गिनाईं देश की उपलब्धियां

यह भी पढ़ें- कौन थे अजित पवार? संघर्ष की सियासत से बनाई अलग पहचान, छह बार डिप्टी CM पद संभाला; शरद पवार के भतीजे को जानिए इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “देश ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया। वहीं, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आदिवासी समुदाय के प्रति उनके योगदान को याद किया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रमों ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत किया। पूरे देश ने देखा कि भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती समारोह ने देश को संगीत और एकता की भावना से भर दिया। जब देश अपने पूर्वजों के योगदान को याद करता है, तो नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है, जिससे ‘विकसित भारत’ की ओर हमारा सफर और भी तेज हो जाता है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “वर्ष 2026 के साथ हमारा देश इस शताब्दी के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। भारत के लिए, इस शताब्दी के पहले 25 वर्षों का अंत कई सफलताओं, गौरवपूर्ण उपलब्धियों और असाधारण अनुभवों से भरा रहा है। पिछले 10-11 वर्षों में, भारत ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है। यह वर्ष विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण आधार है।“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए विकसित भारत-ग्राम विकास कानून बनाया गया है। इस नए सुधार से गांवों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी होगी। " इस दौरान एनडीए-भाजपा सांसदों ने तालियां बजाकर अपनी सराहना व्यक्त की। वहीं विपक्षी सांसद खड़े होकर विरोध जताते हुए कानून को वापस लेने की मांग करने लगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Ajit Pawar Plane Crash: 'विमान हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा', DGCA अधिकारी ने की पुष्टि, जांच के दिए आदेश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा एक विमान बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय बाजार; सेंसेक्स 406 अंक चढ़ा, निफ्टी 25300 के पार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (यह खबर अपडेट की जा रही है) (यह खबर अपडेट की जा रही है) भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 406.28 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 82,263.76 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 149.30 अंक या 0.59 अंक चढ़कर 25,324.70 अंक पर आ गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

Trump On Cuba: 'क्यूबा सरकार गिरने के कगार पर', वेनेजुएला से तेल-पैसे की सप्लाई रुकने से ट्रंप उत्साहित

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ‘क्यूबा बहुत जल्दी असफल होने वाला है।’ उन्होंने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि वेनेजुएला- जो क्यूबा को तेल और धन देता था- अब मदद नहीं कर रहा है। जनवरी की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला में एक सैन्य अभियान चलाया और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक ऑपरेशन में पकड़ लिया। ट्रंप का कहना है कि इसके बाद वेनेजुएला अब क्यूबा को तेल और पैसा नहीं भेज रहा है- और यही क्यूबा की अर्थव्यवस्था का बड़ा सहारा था। उन्होंने कहा कि क्यूबा ‘असल में एक ऐसा देश है जो लगभग फेल होने वाला है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

Budget Session 2026: आज से संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगा आगाज; रविवार को पेश होगा आम बजट

दो चरणों में चलेगा बजट सत्र बजट सत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला चरण आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सत्र स्थगित रहेगा और दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है। इस अंतराल में संसदीय समितियां बजट प्रस्तावों की गहन समीक्षा करेंगी। 1 फरवरी को रविवार, बनेगा इतिहास इस बार केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा, जो रविवार है। संसद के इतिहास में यह एक दुर्लभ अवसर है। सरकार ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर ‘बजट डे’ घोषित किया है। निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां बजट होगा, जिससे उनसे बड़े आर्थिक फैसलों की उम्मीद की जा रही है। बजट से जुड़ी खबरें पढ़ें:- लंबित विधेयक और वैश्विक दबाव लोकसभा में इस समय नौ अहम विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, सिक्योरिटीज मार्केट्स कोड 2025 और संविधान संशोधन विधेयक 2024 शामिल हैं। साथ ही यह बजट ऐसे समय में आ रहा है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अमेरिका की टैरिफ नीतियों और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का दबाव बना हुआ है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कौन-सा आर्थिक रोडमैप पेश करती है। महंगाई, रोजगार, बुनियादी ढांचा और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच यह बजट राजनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: आज से संसद के बजट सत्र का आगाज; क्यूबा पर ट्रंप की तिरछी निगाह; अगले दो दिन मौसम का अलर्ट; सुर्खियां

संसद का बजट सत्र 2026 का आगाज आज से होगा, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। रविवार को आम बजट पेश किया जाएगा। मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और मैदानी इलाके ठिठुरने लगे हैं; दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओले गिरे और अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने आशा जताई और कहा कि फ्री ट्रेड समझौता दोनों पक्षों के संबंधों को और मजबूत करेगा। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा सरकार के गिरने की संभावना को लेकर उत्साह व्यक्त किया। दिल्ली नगर निगम में आज बजट पेश होगा, जिसमें सफाई और पर्यावरण को प्राथमिकता दी जा सकती है। वैश्विक सैन्य शक्ति की ताजा रैंकिंग में भारत चौथी बड़ी सैन्य शक्ति बना हुआ है, जबकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान 14वें स्थान पर आ गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

FTA: भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई आशा, कहा- फ्री ट्रेड समझौते से बढ़ेंगे संबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल ही में हुए महत्वपूर्ण समझौतों की सराहना करते हुए कहा कि ये भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। राष्ट्रपति ने यह बात राष्ट्रपति भवन में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में आयोजित भोज में कही। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। समृद्धि और सततता प्रौद्योगिकी और नवाचार सुरक्षा और रक्षा कनेक्टिविटी और वैश्विक चुनौतियां कौशल, मोबिलिटी, व्यवसाय और लोगों के बीच संबंध। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा इस वैश्विक अनिश्चितता के समय में हमारे विचार और दृष्टिकोण समान हैं। हमें विश्वास है कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान केवल साझा प्रयासों से ही संभव है। इस दौरे के दौरान हुए समझौते, जैसे कि भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, सुरक्षा और रक्षा साझेदारी और मोबिलिटी सहयोग फ्रेमवर्क, हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। भारत-ईयू संबंधों का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत और ईयू लोकतंत्र, बहुलता और खुली अर्थव्यवस्था जैसी साझा मूल्यों से जुड़े हैं। राष्ट्रपति भवन ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा कि ये समझौते लोगों और व्यवसायों के लिए सकारात्मक बदलाव लाएंगे।उधर, उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिल्ली में ईयू प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर खुशी जताई। उप राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नेताओं ने इस समझौते को भारत-ईयू रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर करार दिया। दोनों पक्षों ने विश्वास जताया कि यह समझौता भारत और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Immigration: ट्रंप प्रशासन की प्रवासन नीति को लगा झटका, मिनेसोटा में पिता-पुत्र के निर्वासन पर जज ने लगाई रोक

अमेरिका में एक फेडरल जज ने एक बहुत ही अहम आदेश दिया है जिसमें एक पांच साल के इक्वेडोर बच्चे और उसके पिता को निर्वासित करने से रोक दिया गया है। यह फैसला अमेरिका के दक्षिणी टेक्सास के सत्र न्यायालय में सुनाया गया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

US-Canada Row: दावोस वाले बयान पर अड़े PM कार्नी; अमेरिकी वित्त मंत्री पर कसा तंज, बोले- जो कहा था वही मतलब था

मंगलवार को कैबिनेट बैठक में पहुंचते वक्त पत्रकारों से बात करते हुए कार्नी ने आंखें घुमाते हुए कहा मैं बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं और यह बात मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से भी कही कि दावोस में मैंने जो कहा, उसका वही मतलब था। कार्नी ने बताया कि कनाडा अमेरिका की बदलती व्यापार नीतियों को सबसे पहले समझने वाला देश रहा है और अब वह उसी के मुताबिक प्रतिक्रिया दे रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि कनाडा अगले छह महीनों में चार महाद्वीपों पर 12 नए व्यापार समझौते करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि अमेरिका पर निर्भरता कम की जा सके।पिछले हफ्ते वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में कार्नी ने बिना ट्रंप का नाम लिए बड़ी शक्तियों द्वारा छोटे देशों पर आर्थिक दबाव डालने की आलोचना की थी। इस भाषण को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली और कई लोगों ने इसे ट्रंप पर अप्रत्यक्ष लेकिन तीखा हमला माना।कार्नी ने बताया कि ट्रंप ने खुद उन्हें फोन किया था। कार्नी ने कहा मैंने उन्हें चीन के साथ हमारे सीमित समझौते के बारे में बताया और यह भी समझाया कि हम क्या कर रहे हैं। वह काफी प्रभावित लगे। हालांकि ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि अगर कनाडा बीजिंग के साथ बड़ा व्यापार समझौता करता है, तो कनाडाई सामानों पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है। कार्नी ने दोहराया कि कनाडा का चीन के साथ कोई व्यापक व्यापार समझौता करने का इरादा नहीं है।फिलहाल कनाडा के 75% से अधिक निर्यात अमेरिका जाते हैं। इसी निर्भरता को कम करने के लिए कार्नी भारत, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों की यात्रा की योजना बना रहे हैं। उनका लक्ष्य अगले दस वर्षों में गैर-अमेरिकी निर्यात को दोगुना करना है। इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया कि कार्नी अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकंपी: बरसात-बर्फबारी की चपेट में उत्तर भारत, हिमस्खलन से लेकर बारिश तक का अलर्ट

तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के कारण ठंडे दिन की शर्तें पूरी हुईं, लेकिन तापमान के अगले दिन बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसे ठंडा दिन घोषित नहीं किया जा सकता। यह पहली बार है जब ऐसी स्थिति बनी है। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच कुछ स्टेशनों पर बारिश तेज रही। पालम में 10.6 मिमी, रिज में 10.2 मिमी, सफदरजंग में 4.2 मिमी, लोधी रोड पर 3.4 मिमी और आया नगर में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच बारिश की तीव्रता कम हो गई। पालम में 0.6 मिमी, रिज में 1.2 मिमी, आया नगर में 0.1 मिमी और मयूर विहार में 1.0 मिमी बारिश हुई, जबकि अधिकांश स्टेशनों पर बारिश नहीं दर्ज की गई। राजस्थान में भी हुई बारिश राजस्थान में भी सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे जारी शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk