Politics: 'महिला सांसदों को भेज, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते'; PM मोदी का कांग्रेस को जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त निशाना साधा। पीएम मोदी ने बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास आकर प्रदर्शन करने वालीं कांग्रेस महिला सासंदों को भी निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा करने से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वहीं उन्होंने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको जनता के दिल जीतने पड़ेंगे, महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात की मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हरकतों का यह सिलसिला लगातार चल रहा है और वह संसद में खुद कुछ कर नहीं कर पा रहे हैं तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं दे रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, संसद को चलने नहीं देते और उसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के सहयोगी दलों को पहुंच रहा है।पीएम मोदी ने कहा किएक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट हुआ। दुनिया भर के 80 से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

J&K Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए।। अधिकारियों के अनुसार यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना ने छात्रू के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्हें दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। सूत्रों के अनुसार कमांडर ने पहले भी कई बार सुरक्षा बलों को चकमा दिया था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों को ठिकाने लगाया। इस संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू और कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, और 2 पैरासाफोर्स शामिल थे। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रणनीतिक सटीकता और पूर्ण समन्वय के साथ मुठभेड़ स्थल पर नियंत्रण किया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए गए और उनके पास से 2 एके-47 राइफलें और 5 एके मैगजीन बरामद हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और अभी भी यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि क्षेत्र में कोई और आतंकवादी मौजूद न हों। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

लश्कर की नई आतंकी चाल बेनकाब: पर्दे के पीछे था बांग्लादेश में बैठा हैंडलर शब्बीर, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी, प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया, ‘स्पेशल सेल की एक टीम ने एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जिसे बांग्लादेश में बैठे लश्कर के एक हैंडलर हैंडल कर रहा था। 7 फरवरी को, दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन और आस-पास के कुछ मेट्रो स्टेशनों पर खंभों पर देश विरोधी पोस्टर चिपकाए गए थे। सीआईएसएफ ने इस पर ध्यान दिया और दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट को इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस मेट्रो यूनिट ने पोस्टर लगाने वालों की पहचान की और उनके रूट का पता लगाया। वे इस नतीजे पर पहुंचे कि ये लोग पश्चिम बंगाल, कोलकाता से आए थे और वे वापस कोलकाता चले गए थे। स्पेशल सेल की टीम कोलकाता गई। लोकल पुलिस की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक उमर फारूक की हुई था, जो मालदा का रहने वाला है और दूसरी गिरफ्तारी रोबिल उल इस्लाम की हुई थी, जो बांग्लादेश का रहने वाला है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली देवजी ने किया 'आत्मसमर्पण', तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार!

नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की खबर है। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ पुलिस के सामने हथियार डाले दिए हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ महीने पहले ही देवजी को संगठन का महासचिव बनाया गया था। इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। अगर देवजी के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि देवजी के साथ कई सशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण करने की बात भी संभावना है।इससे पूर्व 19 नवंबर 2025 में एक करोड रुपए से ज्यादा के इनामी खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर सामने आई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई थी। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मारेडुमिल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे आने की खबर सामने आई थी।अब देवजी के तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी भी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि वर्ष 2025 से अब तक बीच-बीच में देवजी के आत्मसमर्पण या मारे जाने की खबर सामने आती रही हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Meerut Visit Live: PM बोले-अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती-भटकती नहीं; कांग्रेस जहरीली राजनीति छोड़े

02:43 PM, 22-Feb-2026 कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है: मोदी प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात से मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात से मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं। 02:41 PM, 22-Feb-2026 ‘AI Global Summit ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था’ पीएम मोदी ने कहा कि AI Global Summit ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए… इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय वेशर्मी के साथ गाजते हैं। और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि AI Global Summit ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'कांग्रेस ने एआई समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया', मेरठ में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

UP: ‘कांग्रेस ने एआई समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया’, मेरठ में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक सफर भी किया। इसमें 17 लोग रहे जिनमें 5 स्कूली बच्चे, चार एमबीबीएस स्टूडेंट, पांच सफाईकर्मी और तीन दिल्ली के युवा उद्यमी थे। मेरठ दक्षिण स्टेशन से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर मोहिउद्दीनपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन किया, पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत पूरा कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो (मेरठ साउथ-मोदीपुरम) देश को समर्पित किया। पीएम ने करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स समर्पित किए। इससे पहले, पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। ‘विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है’ मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा ब्रेक! ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर बातचीत फिलहाल टल गई है। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों की जो अहम बैठक 23 फरवरी से वॉशिंगटन में शुरू होने वाली थी, उसे अब आगे की तारीख के लिए टाल दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Meerut Visit Live: नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी, सीएम योगी बोले- नया भारत तेजी से बढ़ रहा

01:57 PM, 22-Feb-2026 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया व भारत के पहले नमो भारत RRTS और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित किया। #WATCH | Meerut, UP: Prime Minister Narendra Modi inaugurates India’s first Namo Bharat RRTS, dedicates the entire Delhi–Meerut Namo Bharat Entire Corridor and Meerut Metro (Meerut South-Modipuram) to the nation. PM dedicated projects worth around Rs 12,930 crores. (Source:… pic.twitter.com/QX7khQxMX4 — ANI (@ANI) February 22, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया व भारत के पहले नमो भारत RRTS और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित किया। 01:49 PM, 22-Feb-2026 भारत ने कुछ ऐसा बनाया है जो दुनिया का कोई दूसरा देश हासिल नहीं कर सका-योगी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “हमने दिल्ली में हुए ग्लोबल AI समिट के बड़े इवेंट को भी देखा। इस इवेंट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उस समिट में सौ से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, और इसके ज़रिए, हम सभी ने ग्लोबल लीडर्स को हमारे प्रधानमंत्री के विज़न और ज़मीन पर उस विज़न को असरदार तरीके से लागू करने की तारीफ़ करते देखा। हम सभी ने देखा कि कैसे फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों ने AI समिट में डिजिटल इंडिया की सफलता के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया है जो दुनिया का कोई दूसरा देश हासिल नहीं कर सका। 1.4 बिलियन लोगों के लिए एक डिजिट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर ढेर

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर मारा गया। अधिकारियों के अनुसार यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना ने छात्रू के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्हें दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। इस ऑपरेशन के दौरान जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। यह संयुक्त कार्रवाई जम्मू और कश्मीर पुलिस, 2 पैराशूट बटालियन विशेष बल और भारतीय सेना ने की। हालांकि, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जारी ऑपरेशन के कारण आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और अन्य आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Meerut Visit Live: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

12:59 PM, 22-Feb-2026 सराय काले खां स्टेश पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के एलजी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली के LG वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचे। कुछ देर में पीएम नरेंद्र मोदी भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली के LG वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचे। कुछ देर में पीएम नरेंद्र मोदी भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। 12:57 PM, 22-Feb-2026 सीएम योगी ने किया योगी ट्वीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 12:49 PM, 22-Feb-2026 सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ के शताब्दी नगर में हेलीपैड पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ के शताब्दी नगर में हेलीपैड पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। 12:42 PM, 22-Feb-2026 दिल्ली के सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से तस्वीरें दिल्ली के सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से कुछ तस्वीरें हैं PM …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk