‘अनुमति दी, फिर हमला क्यों’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज के कैप्टन ने लगाई फटकार, ऑडियो क्लिप में क्या?

पश्चिम एशिया में तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और इसका सीधा असर समुद्री रास्तों पर दिखने लगा है। ईरान की नौसेना द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडा लगे जहाजों पर फायरिंग की घटना ने हालात को और भड़का दिया है। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है, ऐसे में यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है। इसी बीच इस मामले में सामने आए एक ऑडियो क्लिप ने इस पूरे मामले को और गर्म कर दिया है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि संकट के बीच जब होर्मुज का रास्ता खुला तब वहां के कई सारे जहाज गुजरने लगे, लेकिन फिर अचानक से ईरान ने यू-टर्न लेते हुए होर्मुज बंद करने का फैसला किया। इतना ही नहीं रास्ते में मौजूद सभी जहाजों को बलपूर्वक रोकने भी लगे। इसी क्रम में भारत के दो जहाज को भी रोका और फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की तरफ से जहाज पर गोलीबारी करने की भी बात कही गई, जिसके बाद से भारत में इस बात को लेकर खूब चर्चा चल रही है।अब इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब भारतीय सुपरटैंकर ‘सनमार हेराल्ड’ इराक से करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर गुजर रहा था। तभी अचानक ईरानी गनबोट्स ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब इस दौरान एक ऑडियो खूब सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो जहाज के कप्तान का है। ऑडियो में गोलीबारी से नाराज कप्तान को ईरानी नेवी को फटकार लगाते हुए सुना जा सकता है।सामने आए ऑडियो क्लिप में जहाज के कप्तान गुस्से में ईरानी नेवी के अधिकारी से कहते हैं कि पहले हमें जब रास्ता देने की अनुमति दी गई थी, फिर अचानक से ये हमला क्यों किया गया? कप्तान ने ऑडियो में इस बात पर भी जोर दिया कि वहां गुजरने के जब जहाजों को हरी झंडी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

‘अनुमति दी थी, फिर हमला क्यों?’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज ने ऐसे लगाई फटकार, ऑडियो क्लीप में क्या-क्या?

पश्चिम एशिया में तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और इसका सीधा असर समुद्री रास्तों पर दिखने लगा है। ईरान की नौसेना द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडा लगे जहाजों पर फायरिंग की घटना ने हालात को और भड़का दिया है। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है, ऐसे में यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है। इसी बीच इस मामले में सामने आए एक ऑडियो क्लीप ने इस पूरे मामले को और गर्म कर दिया है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि संकट के बीच जब होर्मुज का रास्ता खुला तब वहां के कई सारे जहाज गुजरने लगे, लेकिन फिर अचानक से ईरान ने यू-टर्न लेते हुए होर्मुज बंद करने का फैसला किया। इतना ही नहीं रास्ते में मौजूद सभी जहाजों को बलपूर्वक रोकने भी लगे। इसी क्रम में भारत के दो जहाज को भी रोका और फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की तरफ से जहाज पर गोलीबारी करने की भी बात कही गई, जिसके बाद से भारत में इस बात को लेकर खूब चर्चा चल रही है।अब इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब भारतीय सुपरटैंकर ‘सनमार हेराल्ड’ इराक से करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर गुजर रहा था। तभी अचानक ईरानी गनबोट्स ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब इस दौरान एक ऑडियो खूब सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो जहाज के कप्तान का है। ऑडियो में गोलीबारी से नाराज कप्तान को ईरानी नेवी को फटकार लगाते हुए सुना जा सकता है।सामने आए ऑडियो क्लीप में जहाज के कप्तान गुस्से में ईरानी नेवी के अधिकारी से कहते हैं कि पहले हमें जब रास्ता देने की अनुमति दी गई थी, फिर अचानक से ये हमला क्यों किया गया? कप्तान ने ऑडियो में इस बात पर भी जोर दिया कि वहां गुजरने के जब जहाजों को हरी झंडी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

ताकि न रहे संशय: महिला आरक्षण बिल अभी ही क्यों, परिसीमन विधेयक साथ क्यों लाए? सरकार ने दिए 14 सवालों के जवाब

केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल से जुड़े कई अहम सवालों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए 14 सवालों का एक सेट ऑफ FAQ जारी किया है। यह कदम ऐसे समय आया है जब संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक और परिसीमन को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहती है। इसी पर सरकार ने विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है। 16 अप्रैल को केंद्र सरकार ने लोकसभा में तीन खास बिल पेश किए: संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026, डिलिमिटेशन बिल, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2026।इस सवाल पर केंद्र सरकार ने बताया गया कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम में यह प्रावधान किया गया है कि 2026 के बाद होने वाली जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। अगर केंद्र सरकार 2026 जनगणना और फिर उसके आधार पर परिसीमन की प्रतीक्षा करती तो महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ 2029 के आम चुनाव में भी नहीं मिल पाता, इसीलिए देश की आधी-आबादी को जल्द-से-जल्द लाभ पहुंचाने के लिए इसको 2026 जनगणना के आधार पर होने वाले परिसीमन से अलग करना जरूरी था।इस पर सरकार ने बताया कि अगर ये तीनों विधेयक सदन से पारित हो जाते, तो राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये कानून बन जाते और देश की महिलाओं को 2029 के लोकसभा चुनाव में ही 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल सकता था, जिससे उनका लंबे समय से प्रतीक्षित अधिकार मिल पाता।सरकार इतनी ज्यादा सीटें क्यों बढ़ा रही थी? इसको लेकर सरकार की ओर से कहा गया कि परिसीमन का अर्थ है किसी निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं में परिवर्तन। नारी शक्ति वंदन अधिनिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी बोले- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के दिन विपक्ष का रवैया संसद में द्रौपदी के चीर हरण जैसा था

संसद में द्रौपदी के चीर हरण जैसा दृश्य था कांग्रेस ने नारी, युवा, किसान और गरीब के लिए कुछ अच्छा नहीं किया सीएम ने कहा कि संसद का विशेष अधिवेशन इसी बात के लिए हुआ था, राज्यों के हक का भी इस दौरान पूरा ध्यान रखा गया। सभी राज्यों में सीटें समान अनुपात में बढ़ाई गई, किसी का हक कम नहीं होना था। उत्तर के राज्य हों या दक्षिण के राज्य। सदन के अंदर इंडी गठबंधन की टिप्पणियां, द्रौपदी के चीर हरण जैसा दृश्य था। समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण के बात की, ये संविधान की दुहाई देने वाले लोग बाबा साहब की भावना के विपरीत आचरण करते हैं। संविधान बनते वक्त धर्म के आधार पर आरक्षण की बात आई तो बाबा साहब ने कहा था के एक बार विभाजन हो गया, दोबारा विभाजन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बताए के महिला आरक्षण से जुड़ा ये मुद्दा प्रोग्रेसिव कदम था। वो तब कहां थे जब शाह बानो प्रकरण में कांग्रेस ने पाप किया था। पीएम मोदी ने देश में ट्रिपल तलाक पर कानून बनाया तो भी इन लोगों ने विरोध किया था। आज महिलाओं के हक की दुहाई देने वालों ने देश में सबसे अधिक समय तक शासन किया, लेकिन नारी, युवा, किसान और गरीब के लिए ये कुछ अच्छा नहीं कर पाए। ट्रिपल तलाक का भी कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सहयोगियों ने विरोध किया था सीएम ने कहा कि जो मुस्लिम महिलाओं की बात करते हैं। तब कहां थे जब शाहबानो प्रकरण में कांग्रेस ने वह कृत्य किया था। प्रधानमंत्री ने ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगाया। उस कानून का भी कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सहयोगियों ने विरोध किया था। भारत को कमजोर करने की नीयत से जातिवाद ने नाम पर अपने परिवार का पोषण करने के लिए लूटने वालों के लिए यह चुनौती और चेतावनी थी। इसलिए, वे हमेशा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

अजीत अगरकर को मिला इनाम: बीसीसीआई ने एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू किया; 2027 तक बने रहेंगे मुख्य चयनकर्ता

अजीत अगरकर को मिला इनाम: बीसीसीआई ने एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू किया; 2027 तक बने रहेंगे मुख्य चयनकर्ता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू किया और इस तरह उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ गया है। यह फैसला 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि टीम चयन में निरंतरता बनी रहे। हालांकि, अब से एक साल यानी जून 2027 तक के लिए उनके कार्यकाल का विस्तार हुआ है। अगले साल वनडे विश्वकप अक्तूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में होना है। ऐसे में अगरकर के कार्यकाल को तब भी विश्व कप तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। विश्व कप से ठीक पहले चयनकर्ता में बदलाव टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम अगरकर की अगुआई में अक्तूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच भारतीय टीम ने चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले, जिनमें से तीन में जीत हासिल की। इसमें दो टी20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। ऐसे में उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होना लगभग तय माना जा रहा था। बीसीसीआई के सूत्र का बयान बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘अगरकर ने खुद एक्सटेंशन नहीं मांगा। चयनकर्ता अधिकतम चार साल तक काम कर सकता है, इसलिए उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया नहीं बल्कि रीन्यू किया गया है।’ सूत्रों के मुताबिक, अगरकर हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Polls: बांकुरा में गरजे PM मोदी, कहा- TMC के गुंडों को 4 मई से पहले आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में आज प्रधानमंत्री मोदी राज्य के बांकुरा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्ताधारी दल टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी की ‘निर्मम सरकार’ के खिलाफ लोगों के गुस्से में जोश झलक रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा और संरक्षा का पर्याय है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक महिलाएं राजनीति में शामिल हों। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 1 min · National Desk

चुनाव से पहले बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता DCP के घर छापा, सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ा है मामला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम रविवार सुबह करीब 7 बजे बालीगंज स्थित फर्न रोड पर उनके घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार, डीसीपी बिस्वास पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रह चुके हैं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र में चल रहे सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ी बताई जा रही है। यह मामला कथित अवैध गतिविधियों और मनी ट्रेल की जांच से संबंधित है। ईडी की टीम ने कुल तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें से दो ठिकाने शंतनु सिन्हा बिस्वास से जुड़े हैं, जबकि एक ठिकाना जॉय कामदार का है।इसी दौरान ईडी ने दक्षिण कोलकाता के बेहाला इलाके में एक कारोबारी Jजॉय कामदार के आवास पर भी छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, कारोबारी के घर से पहले भी नकदी बरामद हो चुकी है और जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। अन्य मामलों में भी ईडी की सक्रियता यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राज्य की राजधानी में अवैध निर्माण या सिंडिकेट मामले में शुक्रवार को कई ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। कुछ दिन पहले ही ईडी ने पूर्व राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में भी उनके आवास पर छापेमारी की थी। इसके अलावा, आयकर विभाग ने हाल ही में बहिरा से विधायक और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबाशीष कुमार के आवास पर भी छापा मारा था। गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में तृणमू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष की नई तैयारी; कांग्रेस-TMC, सपा और डीएमके साथ, समझिए पूरी योजना

भारत में चुनावी व्यवस्था से जुड़ा बड़ा राजनीतिक विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, कई विपक्षी पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर एक साथ बातचीत कर रहे हैं और नई नोटिस तैयार की जा रही है। इस पहल में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और डीएमके समेत कई दलों के कम से कम पांच वरिष्ठ सांसद शामिल बताए जा रहे हैं। विपक्ष का लक्ष्य इस बार ज्यादा समर्थन जुटाने का है और करीब 200 सांसदों के हस्ताक्षर हासिल करने की कोशिश हो रही है, ताकि मजबूत दबाव बनाया जा सके। विपक्ष का कहना है कि इससे पहले भी जो नोटिस दिए गए थे, उन्हें खारिज कर दिया गया था, लेकिन अब वे इस मुद्दे को और मजबूती से उठाना चाहते हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं और कई फैसले पक्षपातपूर्ण दिखाई देते हैं। विपक्ष ने क्या आरोप लगाए, समझिए मामले में विपक्ष ने पहले भी आरोप लगाए थे कि चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया और कामकाज में पारदर्शिता की कमी है और कई फैसले सरकार के प्रभाव में लिए गए हैं। इसके साथ ही विशेष मतदाता सूची सुधार (एसआईआर) जैसी प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए थे, जिससे मतदाता अधिकार प्रभावित होने की बात कही गई थी। हालांकि संसद के दोनों सदनों के अध्यक्षों ने पहले इन नोटिसों को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि संविधान के अनुसार किसी भी अधिकारी को हटाने के लिए गंभीर कदाचार का ठोस सबूत जरूरी होता है। केवल राजनीतिक असहमति या प्रशासनिक फैसलों पर मतभेद के आधार पर हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती। अध्यक्षों ने यह भी कहा था कि कई आरोप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

पहलगाम हमले की पहली बरसी: कैपिटल हिल में भारत लगाएगा प्रदर्शनी, उजागर होगा पाकिस्तान प्रायोजित आतंक का काला सच

भारत एक बार फिर वैश्विक मंच पर आतंकवाद के मुद्दे को मजबूती से उठाने जा रहा है। अमेरिका की संसद भवन कैपिटल हिल में भारतीय दूतावास मंगलवार को ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सच्चाई को दुनिया के सामने लाना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा करेंगे। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान खुद को अमेरिका-ईरान संघर्ष में शांति दूत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से पहलगाम आतंकवादी हमले की पहली बरसी के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जो ऑपरेशन सिंदूर के रूप में समाप्त हुआ था।यह पहली बार नहीं है जब भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। पिछले साल जुलाई में, जब पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष था, भारत ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी इसी तरह की एक प्रदर्शनी आयोजित की थी। इसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय का ध्यान इस गंभीर मुद्दे पर केंद्रित करना था।यह डिजिटल प्रदर्शनी दुनिया भर में हुए भयावह आतंकवादी हमलों की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित करेगी। इसमें 1993 के मुंबई बम धमाके, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमला जैसे दिल दहला देने वाले कृत्य शामिल होंगे। प्रदर्शनी में प्रत्येक हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी संगठनों के नामों का भी उल्लेख किया जाएगा, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा जैसे कई पाकिस्तान-आधारित व्यक्ति और संगठन शामिल हैं।गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी है। इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, बारिश-आंधी से उत्तर भारत को राहत नहीं; साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया 2026

ईरान ने अमेरिका की नाकाबंदी के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र में फिर तनाव बढ़ गया है। इस बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। उधर, गोवा की साध्वी सैल ने मिस इंडिया 2026 का खिताब जीता, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट रनरअप रहीं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने उन्हें ट्रंप प्रशासन के लिए संभावित जोखिम बताया है। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। खेल-जगत की बात करें तो आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया। पश्चिम एशिया संकट पर रक्षा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की और मंत्रियों से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लगभग सात लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हुई। होर्मुज क्षेत्र में तनाव के बीच कथित गोलीबारी के बाद भारतीय जहाजों को रास्ता बदलना पड़ा, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 1 min · National Desk