Digital Census: दिल्ली में डिजिटल जनगणना शुरू, 20 मिनट में पूरे होते हैं 33 सवाल, LG-CM ने भी भरी सारी जानकारी

सेंसस पोर्टल पर लॉग-इन करें राज्य में दिल्ली चुनें और कैप्चा भरें परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें ओटीपी से वेरिफाई कर भाषा चुनें लोकेशन और पता भरें मैप पर घर की सही जगह मार्क करें 33 सवालों का फॉर्म भरें डिटेल्स रिव्यू कर फाइनल सबमिट करें 11 अंकों की एसई आईडी सेव कर लें स्व-गणना में घर और परिवार से जुड़ी जानकारी शामिल मकान की स्थिति, दीवार, फर्श, छत में लगी सामग्री मकान अपना है या किराये का परिवार के सदस्यों की संख्या पानी का स्रोत और शौचालय की सुविधा बिजली, इंटरनेट और मोबाइल की उपलब्धता खाना पकाने का ईंधन वाहन और अन्य संसाधनों की जानकारी दिल्ली में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसे देश की पहली डिजिटल जनगणना माना जा रहा है, जिसमें लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि डिजिटल पहल से हर व्यक्ति की सही गिनती सुनिश्चित होगी।सही डाटा ही बेहतर नीतियों और विकास की नींव है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे देश की विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताते हुए कहा कि सटीक आंकड़ों के आधार पर ही स्कूल, अस्पताल और इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतर योजना बनती है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी दें। ये प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और आसान है। कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी स्व-गणना पूरी करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से जानकारी देना न केवल सरल है, बल्कि इससे सरकारी कर्मचारियों का काम भी आसान होगा।अधिकारियों के मुताबिक, एमसीडी के 250 वार्ड में 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना होगी। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक लो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ट्रंप बोले- सैन्य कार्रवाई या समझौता, बस दो विकल्प; पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर आज पुनर्मतदान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कहा कि अमेरिका के सामने स्पष्ट विकल्प हैं - या तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाए या फिर सैन्य रास्ते पर आगे बढ़ा जाए। वहीं, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनावी धांधली की शिकायतों के बाद 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान होगा। इधर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 एक नए, उन्नत रूप में शुरू हो चुका है, जहां हर चरण, हर मूल्यांकन और हर परिणाम एआई से संचालित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती को चुनौती दी है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देश के इन राज्यों में सात मई तक गरज-चमक के साथ आंधी-पानी के आसार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में कई जगह ओलावृष्टि हुई। बिहार, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल गंगा किनारे वाले मैदान, मिजोरम, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर 50-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।कोंकण, मराठवाड़ा, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, असम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में छिटपुट स्थानों पर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, केरल और माहे में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है, जबकि असम, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की गई है।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो से छह मई के बीच मौसम सक्रिय रहेगा। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। गरज-चमक के साथ 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजस्थान में दो से छह मई के बीच आंधी और बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में चार से छह मई के बीच बारिश हो सकती है। तेज हवाएं और धूल भरी आंधी भी चल सकती है। हिमाचल में चंबा के कार्थनाला में सड़क बहाली के दौरान पहाड़ी से ग्लेशियर टूट गया। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पंजाब में हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

'सैन्य कार्रवाई या समझौता': ट्रंप बोले- ईरान के सामने बस दो ही रास्ते; तेहरान के नए प्रस्ताव को किया खारिज

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर द्वारा दी गई ब्रीफिंग के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, “विकल्प मौजूद हैं। क्या हम जाकर उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देना चाहते हैं और हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहते हैं? या हम एक समझौता करने की कोशिश करना चाहते हैं। ये विकल्प हैं।“डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, “मानवीय दृष्टिकोण से मैं ऐसा नहीं करना चाहूंगा। लेकिन यह विकल्प है: क्या हम भारी बल प्रयोग करके उन्हें खत्म कर देना चाहते हैं या हम कुछ और करना चाहते हैं?“राष्ट्रपति ट्रंप ने चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के नए प्रस्ताव पर असंतोष जताया। उन्होंने इस बात पर भी संदेह जताया है कि क्या कोई अंतिम समझौता हो सकता है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “वे एक सौदा करना चाहते हैं, लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।“उन्होंने प्रस्ताव के उन विशिष्ट पहलुओं पर विस्तार से नहीं बताया जो उन्हें अस्वीकार्य लगे, लेकिन तेहरान की अंततः एक समझौते पर सहमत होने की इच्छाशक्ति पर अनिश्चितता जताई।व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “उन्होंने (ईरान) प्रगति की है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि वे कभी वहां पहुंचेंगे।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के नेतृत्व के भीतर आंतरिक फूट की ओर भी इशारा किया, जिससे पता चलता है कि यह असहमति बातचीत की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।उन्होंने कहा, “ईरानी नेतृत्व बहुत बिखरा हुआ है। इसके दो से तीन समूह हैं, शायद चार, और यह एक बहुत ही बिखरा हुआ नेतृत्व है। और यह कहने के साथ ही, वे सभी एक सौदा करना चाहते हैं, लेकिन वे सभी गड़बड़ा गए हैं।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: एआई आधारित नेशनल ओलंपियाड्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें इस प्रतियोगिता से जुड़ी हर जानकारी

एआई के कारण शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। शिक्षा का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जो आज इसके प्रभाव से अछूता हो। यानी अब एआई विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की अनिवार्यता बन चुका है। इसके महत्व को समझते हुए अब अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 एक नए, उन्नत रूप में शुरू हो चुका है, जहां हर चरण, हर मूल्यांकन और हर परिणाम एआई से संचालित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। सबसे बड़ा आकर्षण चैंपियन अवॉर्ड टॉप 3 चैंपियन अवॉर्ड विजेता छात्रों को एक अभिभावक के साथ यूरोपियन स्पेस सेंटर की यात्रा जहां से शुरू होगी वैश्विक exposure की असली उड़ान नेशनल लेवल 21,000 + ट्रॉफी + सर्टिफिकेट स्टेट लेवल 5,100 + ट्रॉफी + सर्टिफिकेट डिस्ट्रिक्ट लेवल मेडल + सर्टिफिकेट स्कूल लेवल मेडल (क्लास टॉपर्स के लिए conditions apply) हर प्रतिभागी के लिए Participation Certificate यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन की सही समझ देता है। परीक्षा के बाद एक एआई आधारित ऑनलाइन असेसमेंट रिपोर्ट मिलेगी, जिसमें आपके प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण होगा। यह विश्लेषण केवल मार्क्स और रैंक तक सीमित नहीं होता, बल्कि मुश्किल पड़ाव, उप-विषयों का विश्लेषण, प्रयास करने की शैली और व्यक्तिगत सुझावों जैसे गहरे इनसाइट्स भी प्रदान करता है। इससे आपको यह स्पष्ट समझ मिलती है कि आगे कैसे और बेहतर किया जा सकता है।इतना ही नहीं, इस वर्ष नेशनल ओलंपियाड्स के प्रतिभागियों में से टॉप 3 प्रतिभागियों के साथ उनके एक guardian को European Space Center जाकर अपने सपनों को नई उड़ान देने का मौका मिलेगा। साथ ही हर स्तर पर पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और बड़े पुरस्कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप को क्यों मंजूर है महंगा ईंधन?: तेल की बढ़ती कीमतों को ठहराया सही; अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया गजब बयान

और पढ़ें क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति? ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति दी गई, तो पूरी दुनिया बहुत बड़े खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार, जब यह मौजूदा संघर्ष और तनाव खत्म होगा, तब दुनिया एक ऐसे दौर में होगी जहां ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए एक बड़ी जीत बताया। ये भी पढ़ें: US: ‘होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान को न दें टोल’, अमेरिका ने कंपनियों को दी चेतावनी; लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध क्या है मामला? पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण रास्तों पर तेल की सप्लाई में रुकावट आने से लागत में भारी उछाल आया है। ट्रंप ने बार-बार तर्क दिया है कि तेल और ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल कुछ समय के लिए है। उनका मानना है कि यह एक आवश्यक कदम है ताकि भविष्य में किसी बड़ी तबाही को रोका जा सके। ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही यह संघर्ष समाप्त होगा और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर लगाम लग जाएगी, तेल की कीमतें अपने आप फिर से नीचे आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित दुनिया के लिए अभी थोड़ी आर्थिक परेशानी झेलना जायज है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकना है, क्योंकि इसके बिना दुनिया कभी सुरक्षित नहीं रह सकती। अन्य वीडियो- ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति दी गई, तो पूरी दुनिया बहुत बड़े खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 3-4 मई को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट; कुछ दिन 40 से नीचे रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 3 और 4 मई के लिए बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा। इससे मई की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होगी और तेज गर्मी से राहत मिलेगी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 1 min · National Desk

'ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा': US पर भारी पड़ा ईरान? आठ देशों में 16 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने बेहद सटीक रणनीति के साथ हमला किया। उसने उन संपत्तियों को निशाना बनाया जो बेहद महंगी हैं और जिन्हें बदलना आसान नहीं है। हमलों में उन्नत रडार सिस्टम, संचार ढांचे और लड़ाकू विमानों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। रिपोर्ट में एक अमेरिकी कांग्रेस सहयोगी के हवाले से कहा गया, ‘ईरान ने उन ठिकानों की पहचान की जो सबसे अधिक लागत प्रभावी थे। रडार सिस्टम क्षेत्र में हमारे सबसे महंगे और सीमित संसाधन हैं।‘इस युद्ध ने केवल बुनियादी ढांचे को ही नहीं, बल्कि राजनयिक विश्वास को भी चोट पहुंचाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन ठिकानों की मेजबानी करने वाले खाड़ी देश अब अमेरिका की रक्षा क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं। सीएनएन ने सऊदी के एक अधिकारी के हवाले से कहा, ‘इस युद्ध ने हमें दिखा दिया कि अमेरिका के साथ गठबंधन विशिष्ट नहीं हो सकता और यह अभेद्य भी नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों के लिए भी यह स्थिति अप्रत्याशित है।’ सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ अमेरिकी सूत्र ने तबाही के पैमाने पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘मैंने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा।‘पेंटागन के कॉम्पट्रॉलर जूल्स जे हर्स्ट III ने सांसदों को बताया कि इस संघर्ष में अब तक 25 बिलियन डॉलर खर्च हो चुके हैं। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों और अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि वास्तविक घाटा 40 से 50 बिलियन डॉलर यानी 5 हजार करोड़ के बीच है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने दोबारा हमले किए, तो उसे और भी दर्दनाक प्रहार झेलने होंगे। फिलहाल, पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी रक्षा प्रणालियां हाई अलर्ट पर हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान को न दें टोल', अमेरिका ने कंपनियों को दी चेतावनी; लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध

ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने इस संबंध में एक सलाह जारी की है। विभाग को ऐसी खबरें मिली हैं कि ईरान जहाजों को डरा-धमका रहा है और सुरक्षित रास्ते के लिए ‘टोल’ के रूप में पैसों की मांग कर रहा है। अमेरिका ने साफ किया है कि यह भुगतान किसी भी रूप में हो, उस पर प्रतिबंधों का खतरा बना रहेगा।भुगतान के तरीकों में नकद पैसा, डिजिटल करेंसी, या किसी संस्था को दिया गया दान भी शामिल हो सकता है। ईरान रेड क्रिसेंट सोसाइटी, बुनियाद मुस्तजाफन या ईरानी दूतावास के खातों के माध्यम से पैसा भेजना भी इसी दायरे में आएगा। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि लेनदेन का तरीका चाहे जो भी हो, जोखिम बना रहेगा।नियमों के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों और वहां की कंपनियों को ईरान सरकार के साथ किसी भी तरह के लेनदेन की मनाही है। वे न तो ईरान को कोई सेवा दे सकते हैं और न ही वहां से कोई सेवा ले सकते हैं। यह पाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक OFAC से इसकी विशेष अनुमति न मिल जाए।यह चेतावनी केवल अमेरिकी कंपनियों के लिए ही नहीं है। अगर कोई विदेशी कंपनी या व्यक्ति ईरान सरकार या उसकी सेना ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) के साथ लेनदेन करता है, तो उसे भी सजा भुगतनी पड़ सकती है। विदेशी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी सावधान किया गया है। अगर वे इन लेनदेन में शामिल होते हैं, तो अमेरिका उनके लिए अपने बैंकिंग सिस्टम के दरवाजे बंद कर सकता है।OFAC ने ईरान के डिजिटल एसेट एक्सचेंज के इस्तेमाल से भी बचने को कहा है। अमेरिका ईरान के पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल और शिपिंग सेक्टर पर अपनी नजर बनाए रखेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही की लगातार निगरानी कर रहा है। ईरानी बंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs DC Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को सात विकेट से हराया, केएल राहुल और निसांका के अर्धशतक

10:58 PM, 01-May-2026 RR vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका दिल्ली को तीसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टब्स का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं। दिल्ली को तीसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टब्स का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं। 10:52 PM, 01-May-2026 RR vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका दिल्ली को दूसरा झटका तुषार देशपांडे ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों नीतीश राणा को कैच कराया। वह 17 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल 71 और ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 173 रन है। दिल्ली को दूसरा झटका तुषार देशपांडे ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों नीतीश राणा को कैच कराया। वह 17 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल 71 और ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 173 रन है। 10:47 PM, 01-May-2026 RR vs DC Live Score: दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 170 के पार दिल्ली ने एक विकेट पर 170 से ज्यादा रन बना लिए हैं। केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिल्ली ने एक विकेट पर 170 से ज्यादा रन बना लिए हैं। केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10:27 PM, 01-May-2026 RR vs DC Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 120 रन हो गया है। केएल राहुल न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk