यूपी: अवध के कई जिलों में सुबह से आंधी-बारिश, बिहार-झारखंड व पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्सों में पहुंचा मानूसन

मौसम विभाग के अनुसार, जून 2026 में अल नीनो सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में मानसून के दौरान इसके और मजबूत होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून–सितंबर) के दौरान अल नीनो मध्यम से मजबूत स्तर तक पहुंच सकता है। हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) सामान्य बना रहेगा। इसलिए इस वर्ष मानसून पर अल नीनो का प्रभाव देखने को मिल सकता है और वर्षा सामान्य से कम रहने का जोखिम भी बढ़ गया है। अल नीनो तब होता है जब प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से का समुद्री पानी सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इससे दुनिया भर के मौसम पर असर पड़ता है और भारत में अक्सर मानसून कमजोर पड़ जाता है। अल नीनो आमतौर पर भारत में वर्षा को कम कर सकता है। हालांकि केवल अल नीनो के आधार पर मानसून का अंतिम अनुमान नहीं लगाया जा सकता। जून 2026 में समुद्र का तापमान अल नीनो की सीमा से ऊपर पहुंच गया, इसलिए अब अल नीनो की स्थिति घोषित की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 1 min · National Desk

होर्मुज से ओमान तक तनातनी: ट्रंप पर ईरान का पलटवार, भारतीय नाविकों की मौत को लेकर अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्या है ट्रंप का दावा और ईरान का जवाब? भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान ने क्या कहा? अमेरिका के आरोप ईरान के जवाब ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज क्षेत्र में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों के पीछे ईरान का हाथ था। ईरान ने आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। अमेरिकी पक्ष ने हमलों को ईरान से जोड़ने की कोशिश की। ईरान का दावा है कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविक मारे गए। क्या अमेरिका और ईरान के बीच तनाव नए मोड़ पर पहुंच गया है? अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईरान की क्या मांग है? भारत के लिए यह मामला क्यों महत्वपूर्ण है? ईरान के भारत स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का आरोप पूरी तरह निराधार है। दूतावास ने दावा किया कि एक सप्ताह से भी कम समय में अमेरिका ने तीन भारतीय जहाजों पर हमला किया, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई। ईरान ने कहा कि ट्रंप का बयान असली मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश है। ईरानी पक्ष ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अमेरिका पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भारतीय नाविकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की जान जाना बेहद दुखद है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। बघाई ने अमेरिका की कार्रवाई को सशस्त्र लूट और राज्य प्रायोजित समुद्री डकैती करार दिया। उन्होंने भारतीय जनता और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। ईरान का कहना है कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

Mission Election: भाजपा पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, अभी नहीं कोई गठबंधन; अकेले उतरने का इरादा

पंजाब में भाजपा सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कल देर रात दिल्ली में पंजाब भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी ने अगले साल होने वाले राज्य चुनावों में सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। संवाददाताओं से बात करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि हमने पंजाब की राजनीति पर चर्चा की। यह एक बहुत अच्छी बैठक थी। पंजाब के लिए हमारा एकमात्र एजेंडा विकास है। हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। अभी गठबंधन की कोई बात नहीं है। हम पंजाब में भाजपा सरकार बनाएंगे।भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल ने भी पुष्टि की कि पार्टी पंजाब को वर्तमान आर्थिक और सामाजिक संकट से उबारने के उद्देश्य से डबल-इंजन सरकार स्थापित करने के लिए सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।बादल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेता नितिन नवीन के नेतृत्व में पंजाब भाजपा की एक बैठक हुई। बैठक का मुख्य ध्यान पंजाब के सामने आने वाली चुनौतियों, उनके समाधानों और आगामी चुनावों के संबंध में लोगों की अपेक्षाओं पर था। हमने इस पर विचार-विमर्श किया कि पंजाब को उसके आर्थिक और सामाजिक संकट से कैसे बाहर निकाला जाए और उसकी खोई हुई प्रतिष्ठा को कैसे बहाल किया जाए। यह तय किया गया कि पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।इस बीच, भाजपा नेता परमिंदर सिंह बराड़ ने राज्य की सुरक्षा चिंताओं पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शासन की कड़ी आलोचना की, उनके प्रशासन को चार महीने का कड़ा अल्टीमेटम दिया और जोर देकर कहा कि भाजपा अपनी ताकत पर अगली सरकार बनाएगी।बराड़ ने कहा कि भाजपा अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi-NCR Weather: गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं ने किया मौसम सुहाना; बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच हवाएं तेज हैं। इससे भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहाना हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की थी। विभाग ने दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। जानकारी के अनुसार दिल्ली में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। #WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital. (Visuals from Ferozeshah Road) pic.twitter.com/8iZuQcPCDp — ANI (@ANI) June 12, 2026 बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है। हरियाणा और यूपी के हिस्से भी शामिल चेतावनी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, हिसार, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह और नारनौल समेत कई जिलों को शामिल किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव और बरसाना क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में भी बारिश का पूर्वानुमान इसके अलावा राजस्थान के अलवर, भरतपुर, डीग, बयाना, झुंझुनूं, खैरथल, कोटपूतली, राजगढ़ और महंदीपुर बालाजी सहित कई इलाकों में भी तेज आंधी, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

CM फडणवीस का दावा: 'एक दिन में 94% विदेशी कर्ज चुकाने की क्षमता रखता है भारत', मंदी की आशंकाओं को किया खारिज

हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आज भारत जरूरत पड़ने पर अपने 94 प्रतिशत विदेशी कर्ज का भुगतान केवल एक दिन में कर सकता है। उन्होंने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। फडणवीस ने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जाती थीं। उस समय यह कहा जाता था कि यदि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक मदद के लिए आगे नहीं आए, तो भारत विदेशी कर्ज चुकाने में कठिनाई का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और भारत की आर्थिक क्षमता पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है।मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत के पास वर्तमान में लगभग 66 लाख करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा भंडार है। यह भंडार इतना बड़ा है कि देश करीब 11 महीनों तक के आयात खर्च को आसानी से वहन कर सकता है। फडणवीस ने कहा कि पहले ऐसा समय भी था जब भारत के पास एक महीने के आयात के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा नहीं होती थी, लेकिन अब देश की स्थिति काफी मजबूत हो चुकी है।आर्थिक मंदी की आशंकाओं को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा कि कई वर्षों से भारत में मंदी आने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन देश लगातार मजबूत आर्थिक प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर दुनिया में सबसे ऊंची बनी हुई है और देश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विकास दर 7.7 प्रतिशत दर्ज की गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: अमेरिकी नौसेना के हमले पर जयशंकर ने रूबियो से की बात, जताई नाराजगी; 3 भारतीयों की हुई थी मौत

खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव सामने आया है। इस घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जिसके बाद भारत ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। Spoke to US Secretary of State Marco Rubio this evening. I reiterated India’s strong protest at the attacks by the US Navy in the Gulf that killed three Indian mariners. Such lethal actions against commercial shipping are not justified. — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 12, 2026 विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत की और भारत की गंभीर आपत्ति स्पष्ट रूप से सामने रखी। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराई जा सकती।जयशंकर ने अपने आधिकारिक बयान और ट्वीट में लिखा “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात हुई। मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पर भारत का कड़ा विरोध दोहराया, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। वाणिज्यिक शिपिंग पर इस तरह की घातक कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया जा सकता।”भारत में ईरान के दूतावास ने अमेरिका द्वारा लगाए गए उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक भारतीय जहाज को लेकर ईरान पर सवाल उठाए गए थे। दूतावास ने इन दावों को पूरी तरह से निराधार बताया है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह आरोप कि इस घटना में ईरान की भूमिका है, पूरी तरह गलत और आधारहीन है।उन्होंने इसे एक ऐसा प्रय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

'हथियार यूरोप के, निशाना भारत' : जयशंकर का पश्चिमी देशों को करारा जवाब, रूसी तेल खरीदने के फैसले को ठहराया सही

विदेश मंत्री फिनलैंड के दौरे पर हैं। वहां कुल्तारंता टॉक्स कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के बाद भी रूस से कच्चा तेल खरीदने के भारत के फैसले का पुरजोर बचाव किया। उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि इस मामले में भारत का रुख साफ नहीं है। जयशंकर ने कहा कि किसी भी यूरोपीय देश पर भारतीय हथियारों से हमला नहीं हुआ है। लेकिन यूरोप के हथियारों से भारत पर हमले करवाए गए हैं। ऐसा आज से नहीं, बल्कि पिछले कई वर्षों से हो रहा है। उनका सीधा इशारा पाकिस्तान को मिलने वाले यूरोपीय हथियारों की तरफ था।विदेश मंत्री ने समझाया कि भारत का तेल खरीदना पूरी तरह से व्यापारिक फैसला है। भारत हमेशा तेल की कीमत और उसकी उपलब्धता को देखकर ही फैसला लेता है। साल 2022 में जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ, तब बाजार में सबसे ज्यादा रूसी तेल ही मौजूद था। इसकी वजह यह थी कि यूरोपीय देश पश्चिम एशिया का सारा तेल खुद खरीद रहे थे। पश्चिम एशिया से ही भारत को हमेशा तेल मिलता था। ऐसे में बदले हुए हालातों ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए मजबूर किया।भारत ने हमेशा इस युद्ध को बातचीत और कूटनीति से सुलझाने की बात कही है। इसके साथ ही भारत के संबंध रूस और यूक्रेन दोनों से अच्छे रहे हैं। युद्ध के कारण पूरी दुनिया के तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई थी। इसी वजह से भारत ने सस्ते दामों पर मिल रहा रूसी कच्चा तेल ज्यादा खरीदना शुरू किया। भारत का मानना है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा और अपनी जनता की भलाई के लिए किफायती तेल बहुत जरूरी है। जयशंकर ने पहले भी पश्चिमी देशों को याद दिलाया था कि युद्ध के शुरुआती दिनों में खुद यूरोप ने रूस के साथ जमकर व्यापार किया था। ऐसे में गरीब और विकासशील द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi-NCR Weather: गरज-चमक के साथ हो रही है बारिश, तेज हवाओं ने किया मौसम सुहाना; बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच हवाएं तेज हैं। इससे भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहाना हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की थी। विभाग ने दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है। हरियाणा और यूपी के हिस्से भी शामिल चेतावनी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, हिसार, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह और नारनौल समेत कई जिलों को शामिल किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव और बरसाना क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में भी बारिश का पूर्वानुमान इसके अलावा राजस्थान के अलवर, भरतपुर, डीग, बयाना, झुंझुनूं, खैरथल, कोटपूतली, राजगढ़ और महंदीपुर बालाजी सहित कई इलाकों में भी तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित मौसमीय प्रभावों को देखते हुए सतर्क रहने के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Agreement: अराघची बोले- अमेरिका के साथ समझौता बेहद करीब; ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री की पोस्ट शेयर की

अमेरिका और ईरान के बीच कई महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अब शांति की उम्मीदें मजबूत होती नजर आ रही हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की समझौते से जुड़ी पोस्ट को री-पोस्ट किया है। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन कभी इतना करीब नहीं रहा।” उन्होंने कहा कि समझौते को अंतिम रूप दिए जाने तक मीडिया को इसकी शर्तों को लेकर अटकलें लगाने से बचना चाहिए। अराघची ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जिम्मेदारी की नीति का पालन करती है और उचित समय पर समझौते की सभी जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी। ट्रंप द्वारा इस पोस्ट को साझा किए जाने के बाद माना जा रहा है कि दोनों पक्ष किसी बड़े समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते पर हस्ताक्षर होते ही तेहरान को बड़ी आर्थिक राहत या नकद सहायता मिलेगी। वेंस ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि केवल किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने या वार्ता में शामिल होने के बदले ईरान को कोई धनराशि नहीं दी जाएगी।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में वेंस ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर लंबे समय से बनी चिंताओं का समाधान निकालना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: एयर इंडिया विमान क्रैश की वजह अब तक क्यों नहीं आई सामने, रिपोर्ट कहां फंसी; जांच कहां तक पहुंची?

Explainer: एयर इंडिया विमान क्रैश की वजह अब तक क्यों नहीं आई सामने, रिपोर्ट कहां फंसी; जांच कहां तक पहुंची? इस दुर्घटना की कड़वी यादें आज भी देशवासियों के जेहन में हैं। एक साल पूरा होने के बाद भी हादसे में शिकार हुए लोगों के परिजनों को आज तक यह नहीं पता चला कि उनके अपने कैसे एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गए? आखिर इस पूरी घटना में चूक किसकी थी? मामले की जांच का क्या हुआ? केंद्र सरकार और अलग-अलग जांच एजेंसियों की तरफ से भी इस मुद्दे पर अब तक कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही हादसे की वजह बताने वाली रिपोर्ट को सामने रख सकती है। 12 जून, एक साल पहले यानी वर्ष 2025 में यह वही तारीख थी, जब एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के चंद पलों के बाद हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। दरअसल, इस हादसे में 239 यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। ऐसे में यह जानना अहम है कि 12 जून 2025 के दिन आखिर विमान हादसे का पूरा घटनाक्रम क्या था? इस हादसे को लेकर हुई जांच में जो शुरुआती रिपोर्ट जारी हुई, उसमें क्या-क्या कहा गया था? आखिर कैसे उस रिपोर्ट को लेकर विवाद शुरू हो गए? विमान हादसे को लेकर क्या-क्या कॉन्सपिरेसी थ्योरी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk