अच्छी खबर: उत्तराखंड में लगने वाले हैं चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिसमें से दो गढ़वाल और दो मेले कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। इसमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, अगले चार महीने के भीतर यह मेले आयोजित किए जांएगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है, जिसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कार्मिक शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और देहरादून एवं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और अल्मोड़ा में मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आउट व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेगा।विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राएं भी पात्र होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भी निजी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। बैठक में विभागीय मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग की भागीदारी रहेगी। सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग भी इसमें शामिल होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Atiq Ahmed Son Death: अबान को अंतिम बार देखने आई थी मां शाइस्ता! दावे पर पुलिस ने कही ये बात; पूरी टाइम लाइन

1 of 17 atiq ahmed son death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दावा किया गया कि शाइस्ता परवीन पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्रिस्तान के अंदर आए बिना दूर से ही अबान को अंतिम विदाई दे रही थीं। शाइस्ता के मौके पर मौजूद होने की चर्चा के बाद लोगों की नजरें भी उस ओर टिक गईं। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि आसपास काफी लोग मौजूद थे। किसी महिला की पहचान शाइस्ता के रूप में आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। प्रयागराज में माफिया अतिक के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी नजर आईं। दावा किया गया कि इनमें अबान की मां शाइस्ता परवीन भी मौजूद थीं, हालांकि पुलिस ने शाइस्ता परवीन के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि से इन्कार किया है। 2 of 17 अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला भीड़ को पीछे हटाती रही पुलिस अबान के जनाजे के दौरान अली और उमर के पहुंचते ही मौके पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मी लोगों को पीछे हटाया। मौके पर मस्जिद की माइक से लगातार निर्देश दिया गया कि गाड़ियों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षा घेरे के पीछे रहें। 3 of 17 अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला मस्जिद के स्पीकर से भी लोगों से भीड़ को नियंत्रित रखने और गाड़ी के आसपास से पीछे हटने की अपील …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

आरक्षण पर सियासत: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर SC-ST के सामाजिक अधिकारों के खिलाफ, RSS के बयान पर जताई आपत्ति

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि देश में बहुजन समाज, खासकर एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षण केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सम्मान और समानता से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण से मिलने वाले लाभ में क्रीमी लेयर की व्यवस्था लागू करने की चर्चा को अनुचित बताया। आरक्षण का राजनीतिकरण न करने की अपील एक्स पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि सदियों से जातिगत भेदभाव, शोषण और सामाजिक उपेक्षा का सामना करने वाले एससी-एसटी समाज के लिए आरक्षण बेहद जरूरी है। जातिगत भेदभाव और अत्याचार आज भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में आरक्षण को केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। मायावती ने आरएसएस प्रमुख के उस कथित बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें आरक्षण के राजनीतिकरण से समाज में कड़वाहट पैदा होने और आरक्षण का लाभ पाने वालों से स्वेच्छा से लाभ छोड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे जातिवादी सोच का परिचायक बताया। सरकार से प्रभावी पैरवी की मांग उन्होंने कहा कि आरक्षण का मूल उद्देश्य सदियों से सामाजिक भेदभाव के शिकार रहे लोगों को संविधान के तहत समानता और सम्मान का अवसर देना है। इसे केवल आर्थिक उन्नति के पैमाने पर नहीं आंका जा सकता, क्योंकि जातिगत भेदभाव का असर समाज और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अब भी दिखाई देता है। मायावती ने कहा कि केंद्र में रही विभिन्न सरकारें भी इस सामाजिक वास्तविकता से परिचित रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि एससी-एसटी समाज को क्रीमी लेयर के दायरे से बाहर रखने के लिए सरकार के पास ठोस संवैधानिक और कानूनी तर्क हैं तो वह अदालत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Govt Jobs 2026: बैंक से लेकर रेलवे और रिसर्च संस्थानों तक, अलग-अलग योग्यता वालों के लिए निकलीं नौकरियां

1 of 8 Government Jobs 2026 - फोटो : AI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस समय विभिन्न विभागों और संस्थानों में कई भर्तियां निकली हैं। एमपीईएसबी, रेलटेल, एसबीआई समेत कई संस्थान ने अलग-अलग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 2 of 8 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में निकलीं 2,306 नौकरियां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी, सहायक और अन्य पदों समेत कुल 2,306 रिक्तियों के लिए भर्ती जारी किया है। उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 3 of 8 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik RailTel Apprentice Recruitment 2026: रेलटेल कॉर्पोरेशन में 40 पद रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 40 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 of 8 भारतीय स्टेट ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

NHAI: हाईवे की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, 60 फीसदी शिकायतें बढ़ीं; एनएचएआई को बड़ी सर्जरी की जरूरत

NHAI: हाईवे की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, 60 फीसदी शिकायतें बढ़ीं; एनएचएआई को बड़ी सर्जरी की जरूरत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में बड़ी सर्जरी की जरूरत है। यूपी में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जगह-जगह धंसने की कोई इकलौती घटना नहीं है। महाराष्ट्र, बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा व राजस्थान में भी हाईवे की गंभीर रूप से खराब गुणवत्ता के सवाल उठ चुके हैं। स्थिति यह है कि राज्यसभा में रखी गई एक लिखित रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025-26 में राजमार्गों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जुलाई में पुणे-बेंगलूरू नेशनल हाईवे (एनएच-24) पर कर्नाटक में निप्पानी शहर के पास दीवार ही ढह गई। इसके बाद एनएचएआई को अपने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी करनी पड़ी। इसी साल मार्च में पश्चिम बंगाल में पूर्वी वर्धमान में एनएच-19 के फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल (दीवार) भी ढह गई थी। जल निकासी सिस्टम का सही प्रबंध नहीं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान डाट काली सुरंग और पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी धंसने, भूस्खलन और सुरक्षा मानकों में अनदेखी के मुद्दे सामने आए। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे में डामर की खराब गुणवत्ता, कई हिस्सों में दरारें आने और जल निकासी सिस्टम का सही प्रबंध न होने की शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसी तरह से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कुछ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: होर्मुज में CENTCOM की धौंस; UP में तिरंगा यात्रा; पुडुचेरी दौरे पर शाह; 15 अगस्त पर PMO की खास पहल

Top News Today: आज रविवार, 09 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। होर्मुज में अमेरिका की सख्ती के बीच सेंटकॉम ने दावा किया है कि 53 वाणिज्यिक जहाजों के रूट बदलवाए गए हैं। वहीं, तेल-गैस सप्लाई के लिए नए प्लान पर भी चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगी। इस बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ध्वजारोहण के दौरान वंदेमातरम की धुन और शब्द गूंजेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से जेन-जी के सवालों और आकांक्षाओं पर बात कर सकते हैं। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम चर्चा की। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

Dharmendra Pradhan: 'मैं किसान का बेटा, वापस आऊंगा', इस्तीफे के 15 दिन बाद शिक्षा मंत्री; जेन-जी पर क्या बोले?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नीट पेपर लीक मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से अपने इस्तीफे को लेकर चुप्पी तोड़ी। भुवनेश्वर की जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जेन-जी उनके बच्चों की तरह है और कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं थी। प्रधान ने कहा कि भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे पैदा होते हैं। पिछले 10 वर्षों में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं। उनके सपने हैं और वे भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए मंत्री पद महत्वपूर्ण नहीं था। प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्रालय से इस्तीफा दिया था।रायराखोल में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजद कार्यकर्ताओं के विरोध और उन्हें ‘वापस जाओ’ कहने वाले नारों से वह परेशान नहीं हैं। हवाईअड्डे के पास बीजद की युवा और छात्र इकाइयों के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वापस जाने के लिए कहा जाएगा, तब भी वह वापस आएंगे।प्रधान ने कहा कि नवीन पटनायक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: ईरान ने होर्मुज में फिर दिखाई ताकत, ADNOC पोत पर हमला; क्या अमेरिका के साथ अबू धाबी से भी जंग?

अबू धाबी की सरकारी तेल और गैस कंपनी ADNOC के एक जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय हमला हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने कहा कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों के तहत इस जहाज पर मिसाइल दागी। ADNOC ने बताया कि शनिवार तड़के हुए हमले में किसी की जान नहीं गई। क्या ADNOC के कई जहाज पहले भी हमले का शिकार हुए हैं? ADNOC ने अपने बयान में कहा कि फरवरी में अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय उसके एक दर्जन से ज्यादा जहाजों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन हमलों में एक चालक दल के सदस्य की मौत हुई है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। ADNOC ने यह नहीं बताया कि हमला कहां हुआ और जहाज को कितना नुकसान पहुंचा। क्या ओमान के पास भी एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ? बाद में यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि ओमान के खसब शहर के पूर्व में एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इससे जहाज में आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। केंद्र के मुताबिक, जहाज और उसका चालक दल सुरक्षित है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वही घटना थी, जिसमें ADNOC का जहाज शामिल था। क्या ईरान और ओमान होर्मुज को लेकर समझौते पर बात कर रहे हैं? स्ट्रेट के दूसरी ओर मौजूद ईरान और ओमान जलडमरूमध्य को संचालित करने के लिए एक समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। युद्ध से पहले इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जाता था। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा है कि अमेरिका के अपना रवैया सुधारने तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला जाएगा। परिषद के सचिव मोहम्मद बघेर ज़ोलघदर न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, चुनावी तैयारियों के बीच 15 अगस्त तक चलेगा सिलसिला

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेशवासियों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान का शुभारंभ राजधानी से करेगी। आज मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे। इसमें तमाम जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे। यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती का जयघोष तथा अमर बलिदानियों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे। सीएम आवास से शुरू होने वाली यह यात्रा हजरतगंज स्थित लोकभवन तक जाएगी। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 एवं 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों के साथ ही प्रदेश में विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकालकर भाजपा राष्ट्र प्रेम का संचार करेगी। 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस, मौन जुलूस एवं संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक संस्थान एवं कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसम्पर्क एवं जनजागरण किया जाएगा। यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती का जयघोष तथा अमर बलिदानियों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे। सीएम आवास से शुरू होने वाली यह यात्रा हजरतगंज स्थित लोकभवन तक जाएगी। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 एवं 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी।13 अग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand: JPSC आंदोलन पर सुदेश महतो का सरकार पर वार, बोले- सत्ता के आराम ने प्रशासन को जनता से कर दिया दूर

आजसू पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शनिवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली सत्ता का आराम प्रशासन को आम जनता की समस्याओं से दूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरोसा नौकरशाही में नजर आ रहा है, जबकि युवा अपने अधिकारों और भविष्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। सुदेश महतो जमशेदपुर के टाउन हॉल में आजसू पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC मुद्दे पर आंदोलन कर रहे युवाओं का उठाया सवाल सुदेश महतो ने रांची में चल रहे JPSC मुद्दे को लेकर युवाओं के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रमुख के आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी की आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही है। सरकार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज सुननी होगी। ‘युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत’ आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड के युवा आने वाले समय में राज्य की ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को नेतृत्व प्रदान करेगी और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर देगी। सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी संगठन में युवाओं को नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार कर रही है। उनका लगातार प्रयास है कि युवा केवल पार्टी के कार्यकर्ता बनकर न रहें, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेता के रूप में तैयार किया जाए, त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk