ईडी की चिट्ठी और सीबीआई रेड: पंजाब में देर रात गरमाई छापे की सियासत, सीएम कैंप आफिस पर दबिश के मायने क्या?

दरअसल सीबीआई ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में उनके ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल फोन और दस्तावेज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामग्री कब्जे में ली है। सीबीआई ने चंडीगढ़, मोहाली, संगरूर, गुरदासपुर, लुधियाना, रोपड़ के मोरिंडा और जालंधर में भी आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली। चंडीगढ़ में सीबीआई की रेड शाम सवा छह बजे से रात 11 बजे तक चली।यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सोमवार के उस आदेश के बाद हुई जिसमें अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पंजाब के डीजीपी को भेजी गई तीन चिट्ठियों में लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने सीबीआई से दो महीने में जांच रिपोर्ट भी मांगी थी।सीबीआई ने इस मामले में सीएम मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन के अलावा नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर, आरएस नागरा और अज्ञात सरकारी व निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई की टीम रोपड़ के मोरिंडा भी पहुंची जहां ओएसडी घुमन के करीबी के यहां तलाशी ली।सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की पोस्टिंग-तबादलों को प्रभावित करने, विभागीय कार्यवाही, नीतिगत मामलों, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर, लाइसेंस, भूमि उपयोग परिवर्तन और संपत्ति विवादों से जुड़े मामलों में कथित तौर पर आर्थिक लाभ के लिए प्रभाव का इस्तेमाल किया जाता था। यह भी गंभीर आरोप है कि सरकारी अधिकारियों ने जारी होने से पहले आदेशों और नीतियों के मसौदे निजी लोगों तक पहुंचाए। हाईकोर्ट ने दिए थे जांच के आदेश मामले की शुरुआत ईडी की जांच से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

Argentina vs Benin Live Score: अर्जेंटीना और बेनिन के बीच ऐतिहासिक मुकाबला जारी, मेसी की नजरें गोल दागने पर

05:05 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: अर्जेंटीना ने पहले मिनट से दिखाए तेवर, अल्वारेज और डी पॉल ने बनाया दबाव अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए हैं। अल्वारेज और डी पॉल ने दाएं छोर से शानदार तालमेल बनाते हुए खतरनाक क्रॉस लगाया, लेकिन बेनिन का डिफेंस सतर्क रहा। बाएं छोर से आया अगला हमला भी बेनिन के डिफेंस ने तुरंत नाकाम कर दिया। अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए हैं। अल्वारेज और डी पॉल ने दाएं छोर से शानदार तालमेल बनाते हुए खतरनाक क्रॉस लगाया, लेकिन बेनिन का डिफेंस सतर्क रहा। बाएं छोर से आया अगला हमला भी बेनिन के डिफेंस ने तुरंत नाकाम कर दिया। 05:02 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: मेसी को बेनिन की ओर से मिला खास तोहफा, मुकाबला शुरू हुआ मेसी की विदाई के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने उन्हें खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के साथ यह भावुक पल देखने को मिला। मेसी को सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया विदा करने जा रही है। टॉस पूरा हो चुका है और अब मैदान पर मेसी के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का एक्शन शुरू हो गया है। मेसी की विदाई के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने उन्हें खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के साथ यह भावुक पल देखने को मिला। मेसी को सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया विदा करने जा रही है। टॉस पूरा हो चुका है और अब मैदान पर मेसी के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का एक्शन शुरू हो गया है। 04:49 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: स्कालोन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

वृंदावन: पानी का टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के चार छात्रों की माैत, एक अस्पताल में भर्ती; जांच के आदेश

पानी के टैंक को साफ करने के लिए उतरे वृंदावन चैतन्य विहार सेक्टर-2 के पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम के 5 छात्र इसमें डूब गए। टैंक में बनी जहरीली गैस के कारण छात्र मनू कटारे (22), विशू शर्मा (19), आर्यन पांडेय (16) और 17 वर्षीय देवांश शर्मा माैत हो गई, जबकि रुद्राक्ष का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गुरुकुलम के संचालक माैके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाकया मंगलवार रात करीब 10 बजे का है। पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम की जगह एक साल पहले तक उमा कमला नाम से गेस्ट हाउस का संचालन होता था। आशीष शर्मा ने किराये पर जमीन लेकर गुरुकुलम का संचालन शुरू कर दिया। इसके पीछे करीब 12 फीट का एक पानी का टैंक है, जो गुरुकुल के संचालने से ही बंद है। गुरुकुल में करीब 200 से अधिक छात्र संस्कृत की पढ़ाई करते हैं। वर्तमान में यहां पर 100 छात्र रह रहे हैं। गुरुकुलम में कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं।मंगलवार रात को गुरुकुलम के संचालक आचार्य आशीष ने छात्रों से टैंक साफ करने के लिए कहा। इसके बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी मनु कटारे, देवांश शर्मा मेरठ निवासी विशू शर्मा, प्रयागराज निवासी आर्यन पांडेय और रुद्राक्ष टैंक की सफाई करने के लिए तैयार हो गए। सबसे पहले मनू कटारे टैंक का ढक्कर खोलकर उसमें उतर गये। थोड़ी ही देर में उसकी हालत खराब होने लगी।उन्हें बचाने के लिए बाकी के चार छात्र भी उसमें उतर गए। इससे वह भी टैंक में फंस गए। इससे वहां अन्य छात्रों ने मदद से लिए आवाज लगानी शुरू कर दी। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले कृष्णा तिवारी माैके पर पहुंचे और टैंक से दो छात्रों को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य आचार्य और छात् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

वृंदावन: पानी का टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के चार छात्रों की माैत, एक अस्पताल में; हादसे की जांच के आदेश

पानी के टैंक को साफ करने के लिए उतरे वृंदावन चैतन्य विहार सेक्टर-2 के पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम के 5 छात्र इसमें डूब गए। टैंक में बनी जहरीली गैस के कारण छात्र मनू कटारे (22), विशू शर्मा (19), आर्यन पांडेय (16) और 17 वर्षीय देवांश शर्मा माैत हो गई, जबकि रुद्राक्ष का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गुरुकुलम के संचालक माैके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाकया मंगलवार रात करीब 10 बजे का है। पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम की जगह एक साल पहले तक उमा कमला नाम से गेस्ट हाउस का संचालन होता था। आशीष शर्मा ने किराये पर जमीन लेकर गुरुकुलम का संचालन शुरू कर दिया। इसके पीछे करीब 12 फीट का एक पानी का टैंक है, जो गुरुकुल के संचालने से ही बंद है। गुरुकुल में करीब 200 से अधिक छात्र संस्कृत की पढ़ाई करते हैं। वर्तमान में यहां पर 100 छात्र रह रहे हैं। गुरुकुलम में कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं।मंगलवार रात को गुरुकुलम के संचालक आचार्य आशीष ने छात्रों से टैंक साफ करने के लिए कहा। इसके बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी मनु कटारे, देवांश शर्मा मेरठ निवासी विशू शर्मा, प्रयागराज निवासी आर्यन पांडेय और रुद्राक्ष टैंक की सफाई करने के लिए तैयार हो गए। सबसे पहले मनू कटारे टैंक का ढक्कर खोलकर उसमें उतर गये। थोड़ी ही देर में उसकी हालत खराब होने लगी।उन्हें बचाने के लिए बाकी के चार छात्र भी उसमें उतर गए। इससे वह भी टैंक में फंस गए। इससे वहां अन्य छात्रों ने मदद से लिए आवाज लगानी शुरू कर दी। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले कृष्णा तिवारी माैके पर पहुंचे और टैंक से दो छात्रों को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य आचार्य और छात् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट का सवाल- क्या दलबदल करने वालों को मिल सकता है पार्टी का निशान?

पीठ में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना शामिल हैं। मामला शिवसेना में विभाजन से जुड़ी कई याचिकाओं से संबंधित है। इनमें निर्वाचन आयोग के उस फैसले को चुनौती भी शामिल है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को वास्तविक शिवसेना माना गया था और उसे धनुष-बाण चुनाव चिह्न दिया गया था।मंगलवार को शिंदे गुट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने दलीलें रखीं। कौल ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग के विधायी बहुमत के आधार पर फैसला करने का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण राजनीतिक दल की पहचान तय करने के लिए कानूनी रूप से वैध और प्रासंगिक बना हुआ है। यह निर्धारण चुनाव चिह्न आदेश के तहत किया जा सकता है।न्यायमूर्ति बागची ने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में पार्टी के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल कैसे होना चाहिए, जब जिन सदस्यों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही चल रही है, वे बाद में अपनी सदस्यता खो देते हैं। उन्होंने पूछा, “क्या चुनाव चिह्न की भावना उन लोगों के लिए लागू होगी, जिन्होंने सांविधानिक पाप किया है, या उन लोगों के लिए जो इस सांविधानिक पाप की शिकायत कर रहे हैं?“न्यायमूर्ति बागची ने संगठन के सदस्यों की संख्या के आधार पर जमीनी समर्थन तय करने के तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति की उलझी हुई स्थिति में केवल संगठनात्मक सदस्यों की संख्या के आधार पर वास्तविक जमीनी समर्थन का आकलन करना मुश्किल हो सकता है। कौल ने एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उसमें यह नहीं कहा गया था कि अयोग्यता का प्रभाव जरूरी तौर पर पिछली तारीख से लागू होगा।उन्होंने कहा कि संबंधित फैसला उस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 6, 2026 · 2 min · National Desk

मुंबई एयरपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती पर चर्चा, मंत्रालय ने पूछा- एयरलाइंस की योजना क्या है?

सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालक के साथ अगली बैठक 13 अक्तूबर को होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुंबई हवाईअड्डे से नवी मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों और उड़ानों के अस्थायी स्थानांतरण की विस्तृत योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एक और बैठक प्रस्तावित है। इसमें अस्थायी स्थानांतरण की अंतिम योजना पर चर्चा की जाएगी।यह बैठक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 के चरणबद्ध पुनर्विकास और एयरलाइंस के परिचालन को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्थानांतरित करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भारतीय एयरलाइंस महासंघ और विभिन्न घरेलू एयरलाइनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक के दौरान अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई हवाईअड्डे की तैयारियों की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि हवाईअड्डे पर जरूरी बुनियादी ढांचा और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। कंपनी ने हवाईअड्डे की बेहतर संपर्क व्यवस्था, विमान में भोजन उपलब्ध कराने की सुविधाओं, होटलों, विश्राम कक्षों और अन्य सहायक सेवाओं का भी जिक्र किया।करीब 90 मिनट चली बैठक में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के अधिकारियों ने एयरलाइन संचालकों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान एयरलाइंस की परिचालन संबंधी चिंताओं पर बातचीत हुई और प्रस्तावित स्थानांतरण तथा टर्मिनल 1 के पुनर्विकास से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए। मंत्रालय अब एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालक से प्राप्त जानकारी के आधार पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 6, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ में बाढ़: सीएम ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा; पीड़ित परिवारों से मिले

राजधानी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों को राहत शिविरों में पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा, शिविरों में गए परिवारों के खाली घरों की सुरक्षा के लिए पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी और चौकीदार रात में गश्त करेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध रहेगा। कुत्ते या अन्य जानवर के काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन भी मिलेगा। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल और पशु चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को 26 जरूरी वस्तुओं वाली राहत किट दी जा रही है। इसमें 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, दो किलो अरहर दाल, एक लीटर तेल, नमक, मसाले और बरसाती जैसे सामान शामिल हैं। राहत शिविरों में बिजली न होने पर पेट्रोमैक्स और सोलर लाइट की व्यवस्था होगी। रक्षा मंत्री ने फोन कर ली जानकारी रक्षा मंत्री व शहर सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर राजधानी में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और नेपाल में हुई बारिश से गोमती का जलस्तर बढ़ा है। पिछले 10 दिनों में प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश हुई है। इससे बीकेटी, लखनऊ उत्तर और फैजुल्लागंज से नैमिष तक बाढ़ जैसे हालात बने हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 6, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश', यह कितना घातक; भारत किस तरफ, तैयारी क्या?

एक्सप्लेनर: चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में ‘दुश्मन देश’, यह कितना घातक; भारत किस तरफ, तैयारी क्या? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने का मतलब क्या है? अमेरिका और रूस-चीन इस रेस में क्यों जुट गए हैं? इस रेस में दोनों धड़ों की तैयारी कैसी है और कितनी प्रगति हो चुकी है? चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचने का खतरा कितना ज्यादा है? और भारत इस रेस में किस तरफ है? आइये जानते हैं… ‘परमाणु शक्ति’। यह एक ऐसा शब्द है, जिसका जिक्र होते ही दुनिया में असीमित ताकत रखने वाले वाले देशों की चर्चा होना लाजमी है। हालांकि, अब यह असीमित ताकत सिर्फ पृथ्वी तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। भविष्य के लिए जो योजनाएं तैयार की जा रही हैं, उसके तहत अब परमाणु शक्ति पैदा करने वाले न्यूक्लियर रिएक्टर्स को अंतरिक्ष से आगे चांद तक ले जाने की कवायद शुरू हो गई। जिन दो दुश्मन धड़ों के बीच यह मुकाबला होना तय है, उनमें एक तरफ है अमेरिका और दूसरी तरफ हैं उसका पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी रूस। इतना ही नहीं मुकाबले में रूस के साथ है उसका पांरपरिक सहयोगी और पड़ोसी चीन। यानी पृथ्वी पर दो पक्षों के बीच जारी परमाणु शक्ति का मुकाबला अब चांद तक पहुंचने वाला है। पहले जानें- चांद पर परमाणु संयत्र पहुंचाने का मतलब क्या है? चांद पर परमाणु संयंत्र पहुंचाने और लगाने की जो रेस शुरू हुई है, उसका सीधा मतलब यह है कि अब यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 6, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, होटल कारोबारी समेत परिवार के चार लोगों की मौत

यूपी: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, होटल कारोबारी समेत परिवार के चार लोगों की मौत लक्सर में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर पुरकाजी लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो गाड़ी भैंसलीवाला गांव के निकट डंपर से टकरा गई। हादसे में प्रॉपर्टी डीलर एवं उत्तराखंड में होटल कारोबारी आदेश समेत उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मुजफ्फरनगर के नई मंडी निवासी आदेश के मौसा लक्सर निवासी राधेश्याम का सोमवार को 75वां जन्मदिन मनाया गया। लक्सर से स्कॉर्पियो में सवार होकर आदेश अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ रात 11 बजे वापस लौट रहे थे। पुरकाजी क्षेत्र में लक्सर मार्ग पर भैंसलीवाला के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे डंपर के साथ उनकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में जोर का धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। गाड़ी से घायलों को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने आदेश (49) , निशा (38) और उनकी बेटी श्रद्धा (10) के अलावा राखी (35) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर घायल आदेश की पत्नी रूबी, परिवार की सदस्य कुसुम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 6, 2026 · 2 min · National Desk

फ्लीट सपोर्ट शिप-1 का शुभारंभ: राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में नौसेना को सौंपेंगे एफएसएस-1, बढ़ रही स्वदेशी ताकत

प्रेस सूचना ब्यूरो ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि ये कार्यक्रम भारत की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता का प्रदर्शन हैं। उन्नत स्लिपवे-4 की लंबाई बढ़ाई गई है। इसकी भार उठाने की क्षमता भी बढ़ाई गई है। इसके साथ 300 टन की गोलियथ क्रेन भी लगाई गई है।इससे शिपयार्ड 45 हजार डेडवेट टन तक के जहाज बना और उन्हें पानी में उतार सकेगा। बयान में कहा गया कि इससे शिपयार्ड की क्षमता में बड़ा विस्तार होगा। अब वह बड़े और जटिल समुद्री प्लेटफॉर्म बनाने का काम कर सकेगा।बयान के अनुसार, फ्लीट सपोर्ट शिप-1 भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे पांच बेड़ा सहायता जहाजों में पहला है। स्टील काटने का काम शुरू होने के केवल 18 महीने बाद यह बंगाल की खाड़ी में उतरेगा।बयान में कहा गया कि 43,500 टन वजन वाले ये जहाज समुद्र में नौसेना के युद्धपोतों को जरूरी सामान और ईंधन उपलब्ध कराएंगे। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की लंबे समय तक काम करने की क्षमता और पहुंच बढ़ेगी।फ्लीट सपोर्ट शिप–5 की आधारशिला रखे जाने के साथ इस परियोजना के तहत लगातार जहाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत मिलेगा। कार्यक्रमों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन और रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार के शामिल होने की उम्मीद है।कार्यक्रम से पहले राजनाथ सिंह सोमवार शाम विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान की ओर से आयोजित बाराखाना में शामिल हुए। उन्होंने भारतीय नौसेना के जवानों और उनके परिवारों से बातचीत भी की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राजनाथ सिंह ने देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए नौसैनिकों की लगातार प्रतिबद्धता की सराहना की।उन्होंने उनके परिवारों के योगदान और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 6, 2026 · 2 min · National Desk