GOI Decisions: सरकार ने लिए दो अहम फैसले; चीन से सस्ते आयात पर सख्ती, कोयला खदान से जुड़े नियमों में ढील

घरेलू उद्योगों को मजबूती देने और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने शुक्रवार को दो बड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं। एक तरफ जहां सरकार ने चीन से आयातित स्टील और रेफ्रिजरेंट गैस पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाकर घरेलू बाजार को सुरक्षा प्रदान की है, वहीं दूसरी तरफ ऊर्जा क्षेत्र में तेजी लाने के लिए कोयला और लिग्नाइट खदानों को खोलने के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। घरेलू निर्माताओं को चीन से होने वाले सस्ते और अनुचित आयात की मार से बचाने के लिए वित्त मंत्रालय ने चीन के दो उत्पादों-‘कोल्ड-रोल्ड नॉन-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिकल स्टील’ और ‘1,1,1,2-टेट्राफ्लोरोइथेन’ (R-134a) नामक रेफ्रिजरेंट गैस- पर पांच साल के लिए एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया है। चीन की कुछ कंपनियों पर 223.82 अमेरिकी डॉलर प्रति टन और अन्य पर 415 अमेरिकी डॉलर प्रति टन का शुल्क लगाया गया है। रेफ्रिजरेंट गैस (R-134a) के आयात पर 5,251 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक का भारी-भरकम शुल्क लगाया गया है।इसके अलावा, वियतनाम से आयातित और प्लास्टिक उद्योग में इस्तेमाल होने वाले ‘कैल्शियम कार्बोनेट फिलर मास्टरबैच’ पर भी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई गई है। यह कार्रवाई वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर की सिफारिशों के बाद की गई है, ताकि विदेशी उत्पादकों द्वारा कम कीमत पर माल डंप करने की प्रवृत्ति को रोका जा सके।व्यापार सुरक्षा के साथ-साथ सरकार ने खनन क्षेत्र में लाल फीताशाही कम करने के लिए एक बड़ा सुधार किया है। सरकार ने ‘कोलियरी कंट्रोल रूल्स, 2004’ (Colliery Control Rules, 2004) के नियम 9 में संशोधन किया है, जिसका उद्देश्य कोयला और लिग्नाइट खदानों को खोलने की प्रक्रिया को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

MEA: H-1B वीजा में देरी और रद्दीकरण पर भारत ने जताई चिंता, कहा- बच्चों की पढ़ाई और परिवारों पर गंभीर असर

विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों को लेकर भारत सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि वह अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वीजा परेशानियों, सुरक्षा से जुड़े मामलों, भगोड़े अपराधियों की वापसी और विदेशों में भारतीय छात्रों की मौत जैसे मुद्दों पर विदेश मंत्रालय ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार को एच1बी वीजा नियुक्ति के बार-बार पुनर्निर्धारित होने को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। इस कारण बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक लंबे समय से विदेशों में फंसे हैं, जिससे उनके परिवार और बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ा है।प्रवक्ता ने बताया कि वीजा से जुड़े मुद्दे किसी भी देश के संप्रभु अधिकार क्षेत्र में आते हैं, लेकिन भारत ने अपनी चिंताएं अमेरिका के सामने नई दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी, दोनों जगह उठाई हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ लगातार बातचीत की जा रही है ताकि भारतीय नागरिकों को हो रही दिक्कतों को कम किया जा सके।भारत ने अमेरिका में काम करने वाले हजारों भारतीय पेशेवरों से जुड़े एच-1बी वीजा मामले पर गंभीर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय आवेदकों के पहले से तय एच-1बी वीजा साक्षात्कार अचानक रद्द या आगे खिसका दिए गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सरकार को कई भारतीय नागरिकों से शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में कहा गया है कि वीजा साक्षात्कार पुनर्निर्धारित होने के कारण वे लंबे समय से भारत में फंसे हुए हैं और अमेरिका लौटकर अपनी नौकरी जॉइन नहीं कर पा रहे हैं।मंत्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Shimla IGMC Assault Case: हिमाचल में डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर, OPD सेवाएं प्रभावित; टर्मिनेशन रद्द करने की मांग

आईजीएमसी में मरीज और डॉक्टर के बीच हुए विवाद के बाद प्रदेश भर में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर जाने से मरीजों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। रामपुर स्थित चार जिलों के मुख्य अस्पताल खनेरी में शुक्रवार को मरीज तो अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर न मिलने से उन्हें मायूस वापस लौटना पड़ा। अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में मरीज कतारों में उपचार के लिए खड़े रहे।आईजीएमसी शिमला में मरीज और डॉक्टर के बीच हुई हाथापाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। डॉक्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश भर के अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश किया। रामपुर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात चिकित्सकों ने भी प्रदेशव्यापी आह्वान के चलते अवकाश का समर्थन किया। चार जिलों के मुख्य अस्पताल में खनेरी में विभिन्न क्षेत्रों अस्पताल पहुंचे मरीजों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन मरीजों को डॉक्टरों के अवकाश पर जाने की जानकारी न होने के कारण उनकी जांच नहीं हो पाई। दूर दराज और दुर्गम क्षेत्रों से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज यहां वहां भटकते दिखे।डॉक्टरों के अवकाश के कारण अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रही और यहां पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सैकड़ों मरीजों को उपचार के बिना वापस लौटना पड़ा। हालांकि अस्पताल में आपात सेवाएं जारी रही, लेकिन यहां तैनात डॉक्टर पर भी मरीजों की अधिक संख्या होने पर कार्य का बोझ बढ़ा रहा। मरीज यहां कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश लोगों को डॉक्टरों के अवकाश की जानकारी ही नहीं थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

MEA: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों से भारत चिंतित, तारिक रहमान की वापसी पर दी पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/ हटाएं भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले पर कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी शत्रुता गंभीर चिंता का विषय है।इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रमों पर भारत की पैनी नजर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म: बर्थडे पार्टी के बाद मैनेजर से CEO और साथियों की दरिंदगी, सबकुछ डैशकैम में कैद

एसपी योगेश गोयल के अनुसार, 20 दिसंबर को आईटी कंपनी के सीईओ के जन्मदिन और ईयर एंडिंग पार्टी का आयोजन शोभागपुरा स्थित एक होटल में किया गया था। पीड़िता रात करीब 9 बजे पार्टी में पहुंची थी और पार्टी देर रात 1:30 बजे तक चली। इस पार्टी में कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति मौजूद थे।पीड़िता ने बताया कि पार्टी के बाद महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उन्हें आफ्टर पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। रात करीब 1:45 बजे उन्हें कार में बैठाया गया, जहां पहले से महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति और कंपनी का सीईओ मौजूद था। इसके बाद तीनों उन्हें घर छोड़ने के बहाने कार से ले गए।पीड़िता के अनुसार, रास्ते में उसे स्मोक कराया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा कि कंपनी का सीईओ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद महिला एग्जीक्यूटिव हेड समेत तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि लगातार आग्रह करने के बाद सुबह करीब 5 बजे तीनों ने उसे घर छोड़ा। होश में आने के बाद पीड़िता को अपने एक ईयररिंग, मोजे और अंतर्वस्त्र गायब मिले। उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी थे। इसके बाद उसने कार में लगे डैशकैम के ऑडियो और वीडियो फुटेज देखे, जिनमें आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड पाई गईं।बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 23 दिसंबर की रात सुखेर थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर उदयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

उदयपुर में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म: बर्थडे पार्टी के बाद सहकर्मियों ने की दरिंदगी, वारदात डैशकैम में कैद

एसपी योगेश गोयल के अनुसार, 20 दिसंबर को आईटी कंपनी के सीईओ के जन्मदिन और ईयर एंडिंग पार्टी का आयोजन शोभागपुरा स्थित एक होटल में किया गया था। पीड़िता रात करीब 9 बजे पार्टी में पहुंची थी और पार्टी देर रात 1:30 बजे तक चली। इस पार्टी में कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति मौजूद थे।पीड़िता ने बताया कि पार्टी के बाद महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उन्हें आफ्टर पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। रात करीब 1:45 बजे उन्हें कार में बैठाया गया, जहां पहले से महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति और कंपनी का सीईओ मौजूद था। इसके बाद तीनों उन्हें घर छोड़ने के बहाने कार से ले गए।पीड़िता के अनुसार, रास्ते में उसे स्मोक कराया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा कि कंपनी का सीईओ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद महिला एग्जीक्यूटिव हेड समेत तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि लगातार आग्रह करने के बाद सुबह करीब 5 बजे तीनों ने उसे घर छोड़ा। होश में आने के बाद पीड़िता को अपने एक ईयररिंग, मोजे और अंतर्वस्त्र गायब मिले। उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी थे। इसके बाद उसने कार में लगे डैशकैम के ऑडियो और वीडियो फुटेज देखे, जिनमें आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड पाई गईं।बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 23 दिसंबर की रात सुखेर थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर उदयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Tax on Air Purifiers: एयर प्यूरीफायर पर GST कम करने की याचिका पर सुनवाई, HC ने केंद्र से 10 दिन में मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में खराब हवा की क्वालिटी को देखते हुए एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी कम करने की याचिका पर केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जस्टिस विकास महाजन और विनोद कुमार की वेकेशन बेंच ने केंद्र सरकार को याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 जनवरी की तारीख तय की। इससे पहले बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए जीएसटी काउंसिल को निर्देश दिया था कि वह जल्द से जल्द बैठक कर एयर प्यूरीफायर पर लगने वाले जीएसटी को कम या पूरी तरह खत्म करने पर विचार करें। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की बेंच ने एक जनहित याचिका (पीआईएल) की सुनवाई में यह निर्देश दिया।कोर्ट ने पहले ही दिन सरकार पर नाराजगी जताई थी कि इमरजेंसी स्थिति में जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, तब भी एयर प्यूरीफायर पर टैक्स छूट देने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। बेंच ने कहा कि अगर नागरिकों को साफ हवा नहीं दे सकते, तो कम से कम एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी कम करें। वर्तमान में एयर प्यूरीफायर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। याचिका में इसे मेडिकल डिवाइस मानकर जीएसटी को 5 प्रतिशत स्लैब में लाने की मांग की गई है।वकील कपिल मदान की दाखिल याचिका में कहा कि दिल्ली में गंभीर प्रदूषण की अत्यधिक इमरजेंसी संकट स्थिति में एयर प्यूरीफायर को लग्जरी आइटम नहीं माना जा सकता। साफ इनडोर हवा स्वास्थ्य और जीवित रहने के लिए आवश्यक हो गई है। याचिका में तर्क दिया गया कि एयर प्यूरीफायर पर सबसे ऊंची स्लैब में जीएसटी लगाना इसे आर्थिक रूप से बड़ी आबादी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Veer Bal Diwas: पीएम बोले- वीर साहिबजादों ने मजहबी कट्टरता-आतंक का वजूद हिलाया; जेन जी ही देश को आगे ले जाएंगे

वीर बाल दिवस श्रद्धा का दिन है, जो वीर साहिबजादों के बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है। हम माता गुजरी जी की अटूट आस्था और श्री गुरु गोविंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को याद करते हैं। यह दिन साहस, दृढ़ विश्वास और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनका जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज देश वीर बाल दिवस मना रहा है। अभी वंदे मातरम की सुंदर प्रस्तुति हुई। आज हम उन वीर साहिबजादों को याद कर रहे हैं, जो भारत का गौरव हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वीर साहिबजादे भारत के अदम्य साहस, शौर्य, वीरता की पराकाष्ठा हैं। वीर साहिबजादों ने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया। वे क्रूर मुगल सल्तनत के सामने चट्टान की तरह खड़े हो गए। इससे मजहबी कट्टरता और आतंक का वजूद ही हिल गया।‘उन्होंने कहा, ‘वीर साहिबजादों को छोटी सी उम्र में उस समय की सबसे बड़ी सत्ता से टकराना पड़ा। वो लड़ाई भारत के मूल विचारों और मजहबी कट्टरता के बीच थी। वो लड़ाई सत्य बनाम असत्य के बीच थी। उस लड़ाई की एक ओर गुरु गोविंद सिंह जी थे, दूसरी ओर क्रूर औरंगजेब की हुकूमत थी।‘उन्होंने कहा कि हमारे साहिबजादे उस समय छोटे ही थे, लेकिन औरंगजेब की क्रूरता को इससे फर्क नहीं पड़ा। वो जानता था कि उसे अगर भारत के लोगों को डराकर उनका धर्मांतरण कराना है तो इसके लिए उसे हिंदुस्तानियों का मनोबल तोड़ना होगा। इसलिए उसने साहिबजादों को निशाना बनाया।पीएम मोदी ने कहा कि भले ही पूरी मुगलिया बादशाहत उनके पीछे लग गई, लेकिन चारों साहिबजादों में से एक को भी डिगा नहीं पाई। साहिबजादा अजीत सिंह जी के शब्द आज भी उनके हौसले की कहानी कहते हैं। अजीत सिंह जी ने कहा था कि नाम का अजीत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

उन्नाव दुष्कर्म केस: दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने दी चेतावनी- नहीं हटे तो होगी कार्रवाई

2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत देने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने घोषणा की है विरोध प्रदर्शन तुरंत खत्म कर दिया जाए, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा है कि अगर आप विरोध करना चाहते हैं, तो जंतर-मंतर पर जाएं। और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

Maharashtra Politics: पुणे में अजित और शरद पवार मिला सकते हैं हाथ; ठाकरे बंधुओं के गठबंधन से कांग्रेस भी सहमत

और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/ हटाएं पुणे में गठबंधन के लिए बातचीत कर रहीं एनसीपी-एनसीपी एसपी दोनों पार्टियों के साथ आने की खबरों पर जब एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले से बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘बेशक, दोनों पार्टियां गठबंधन पर विचार कर रही है। अजित पवार बार-बार कहते रहे हैं कि उन्होंने अभी तक विचरारधारा नहीं छोड़ी है। फिलहाल हमारा ध्यान निकाय चुनाव में गठबंधन कर चुनाव लड़ने पर है। हमारे कई नेता इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं।’ ठाणे में भी एनसीपी अकेले दम पर चुनाव लड़ सकती है। एनसीपी का कहना है कि ठाणे में महायुति के घटक दलों ने अभी तक उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किया है। एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने दावा किया है कि भाजपा और शिवसेना ने ठाणे में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है लेकिन एनसीपी को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है। परांजपे ने कहा कि उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष नजीब मुल्ला से अभी तक बातचीत के लिए न तो भाजपा और न ही शिवसेना ने संपर्क किया है। ऐसे में पार्टी ने अकेले दम पर ठाणे नगर निकाय चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला रखा है। हालांकि एनसीपी का ये भी कहना है कि अगर उन्हें सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए बुलाया जाता है तो वे उसके लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र के बीएमसी समेत 29 नगर निकाय में चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। ये भी पढ़ें- कांग्रेस भी पुणे में ठाकरे बंधुओं से हाथ मिला सकती है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस भी पुणे में उद्धव और राज ठाकरे से हाथ मिलाने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि बीती 24 दिसंबर को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवेसना यूबीटी और राज ठाकरे के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk