NCP Merger: 'पूरी होनी चाहिए अजित की इच्छा', एनसीपी के विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान; 12 फरवरी को होना था एलान

को गोविंदबाग में एक बैठक की थी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की खबरों के बीच एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्हें शपथ ग्रहण के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला। बता दें कि, दोनों नेताओं (शरद पवार और अजित पवार) 17 जनवरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

जम्मू-कश्मीर: डोलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक हफ्ते से छिपे हैं जैश के आतंकी

दरअसल, 31 जनवरी 2026 की सुबह डोलगाम के इलाके में व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकवादियों से फिर से संपर्क साधा। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अनुसार, जॉइंट ऑपरेशन त्राशी-I में घेराबंदी कर दी गई है और ऑपरेशन जारी है।व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा कि चल रहे जॉइंट ऑपरेशन त्राशी-I के दौरान 31 जनवरी की सुबह डोलगाम के सामान्य इलाके में व्हाइट नाइट कोर, जम्मू और कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने आतंकवादियों से फिर से संपर्क स्थापित किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में हाहाकार; चांदी एक दिन में ही सवा लाख रुपये टूटी, सोना भी हुआ धड़ाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट दिखी है। बाजार के जानकारों द्वारा जताया गया ‘बुलबुला फूटने’ का अनुमान सच साबित हुआ है। शुक्रवार का दिन कीमती धातुओं के लिए ऐतिहासिक गिरावट का दिन रहा। जहां चांदी की कीमतों में एक ही दिन में ही 1 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोना भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। सोने और चांदी की कीमतों में हुई इस भारी गिरावट ने निवेशकों को चौंका कर रख दिया है।बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में आया यह भूचाल ऐतिहासिक है।5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव गुरुवार को 3,99,893 रुपये पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को क्रैश होकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी 1,07,971 रुपये सस्ती हो गई।गुरुवार को चांदी ने 4,20,048 रुपये का ऐतिहासिक स्तर छू लिया था। उस हाई लेवल से तुलना करें तो महज 24 घंटों के भीतर चांदी 1,28,126 रुपये टूट चुकी है।सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की चमक भी पूरी तरह गायब हो गई है। 24 कैरेट सोने (24 Karat Gold) में भारी बिकवाली देखी गई।2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना गुरुवार को 1,83,962 रुपये पर था, जो शुक्रवार को गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह सोने में एक ही कारोबारी दिन में 33,113 रुपये की भारी गिरावट आई।अगर गुरुवार के लाइफ टाइम हाई (1,93,096 रुपये) से देखें, तो सोना अपने ऊपरी स्तर से 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे एक नहीं, बल्कि कई बड़े कारण हैं:कीमतें जब अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंचीं, तो निवेशकों ने भारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: सुनेत्रा के शपथ ग्रहण पर शरद पवार बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं; भतीजे अजित को लेकर हुए भावुक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर साफ कहा है कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ लेने की किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनकी पार्टी का हो सकता है, लेकिन इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई। शरद पवार ने बताया कि उन्होंने अखबारों में कुछ नाम देखे हैं, जिनमें प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे शामिल हैं, जो कथित तौर पर कुछ फैसलों की पहल कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा, ‘मुझे न तो इस पर कोई जानकारी है और न ही यह पता है कि ऐसा कुछ हो भी रहा है या नहीं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: उत्तर पश्चिम भारत में 3 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं; दिल्ली में बरसेंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में शनिवार से 3 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। 5-7 फरवरी के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम साफ रहा, धूप खिली और ठंड थोड़ी कम महसूस की गई। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर पूर्वी ईरान के ऊपर चक्रवाती हवा के झोंके के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी की रात से और तीसरा तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होने वाला है। इनके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 31 जनवरी और 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 1 से 3 फरवरी के दौरान उत्तराखंड, 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 31 जनवरी से 1 फरवरी तक राजस्थान में गरज, बिजली के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि व पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हिमालय में बन रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से बादल छाए हैं। जल्द ही फिर से बारिश की संभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल; सुनेत्रा पवार का उप मुख्यमंत्री बनना लगभग तय; चांदी में भारी गिरावट

ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद बड़ा बदलाव सामने आता दिख रहा है। उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। सत्तारूढ़ महायुति में शामिल एनसीपी के भीतर नेतृत्व को लेकर मंथन अंतिम चरण में बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वह कल ही डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले सकती हैं। रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसमें ₹20,000 प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी मुनाफावसूली देखी। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Prayagraj: पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने से इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा, कहा- सजा देना न्यायपालिका का काम

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस मुठभेड़ों में अभियुक्तों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा, किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है, पुलिस के पास नहीं। कोर्ट ने इसे कानून के शासन एवं सांविधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। इनकी अनदेखी पर अवमानना की कार्यवाही चेतावनी भी दी। घायल व्यक्ति का बयान मजिस्ट्रेट या मेडिकल अधिकारी के समक्ष दर्ज करना अनिवार्य होगा मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को किसी तरह का पुरस्कार या पदोन्नति नहीं दी जाएगी इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुठभेड़ करने वाली टीम व संबंधित जिले के पुलिस प्रमुख (एसपी/एसएसपी/कमिश्नर) भी सीधे तौर पर अदालत की अवमानना के जिम्मेदार होंगे सुनवाई के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) और डीजीपी ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल ने राजू उर्फ राजकुमार की जमानत अर्जी पर यह आदेश दिया। साथ ही, राजू को सशर्त जमानत दे दी। सुनवाई के दौरान वकील कुसुम मिश्रा ने दलील दी कि याची को झूठे मामले में फंसाया गया। कथित मुठभेड़ में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। पीठ ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तलब कर जवाब मांगा था। दोनों अधिकारी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हुए और भरोसा दिलाया कि मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए सर्कुलर जारी किए गए हैं। इनका पाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

क्या छुपा रहा तेहरान?: अमेरिकी धमकी के बीच ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल, उपग्रह तस्वीरों ने कैसे बढ़ाई चिंता!

ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अब ऐसा लग रहा है कि ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं। जारी तस्वीरों में दिख रहा है कि दोनों साइट्स पर नुकसान पहुंचे भवनों पर छतें बनाई गई हैं, जिससे यह छुपाया जा रहा है कि वहां क्या काम चल रहा है। मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि ये छतें किसी भी बचे हुए परमाणु या अन्य महत्वपूर्ण सामग्री को देखने से रोकने के लिए बनाई गई हैं। तस्वीरों से ऐसा लगता है कि ईरान बचे हुए संसाधनों की जांच और उन्हें सुरक्षित करने का काम कर रहा है, न कि साइट्स की पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर रहा है।बता दें कि नतांज साइट में मुख्य इमारत पायलट फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट को इस्राइल ने जून में पहले ही बमबारी में नष्ट कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी हमलों ने भूमिगत सुविधाओं को भी काफी नुकसान पहुंचाया। अब उपग्रह तस्वीरें दिखाती हैं कि दिसंबर में वहां नई छत बनाई गई। हालांकि साइट का बिजली व्यवस्था अब भी नष्ट है। इस्फहान साइट की इमारत पर भी बनाई गई छत इसी तरह इस्फहान साइट पर भी इमारत के पास छत बनाई गई है। इस साइट पर पहले सेंट्रीफ्यूज बनाने की सुविधाएं थीं, जिसे इस्राइल ने निशाना बनाया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: चक्षु और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता- हार तुमसे बनी है जय

आज का शब्द: चक्षु और सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” की कविता- हार तुमसे बनी है जय ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- चक्षु, जिसका अर्थ है- दृष्टि, आँख, नेत्र, नयन। प्रस्तुत है सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- हार तुमसे बनी है जय हार तुमसे बनी है जय, जीत की जो चक्षु में क्षय। विषम कम्पन बली के उर, सदुन्मोचन छली के पुर, कामिनी के अकल नूपुर, भामिनी के हृदय में भय। रच गये जो अधर अनरुण, बच गये जो विरह-सकरुण, अनसुने जो सच गये सुन, जो न पाया, मिला आशय। क्षणिकता चिर-धनिक की है, पणिकता जग-वणिक की है, राशि जैसे कणिक की है, वाम जैसे है निरामय। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

अब भी अनसुलझी है 260 मौतों की गुत्थी: जारी है एअर इंडिया विमान हादसे की जांच, AAIB ने कहा- सभी एंगल खंगाल रहे

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भीषण हादसे को छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन 260 जिंदगियां छीन लेने वाली इस त्रासदी की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की जांच अभी जारी है और एजेंसी हर संभावित कारण को परख रही है। ब्यूरो का कहना है कि विमान हादसे में तकनीकी खराबी से लेकर मानवीय भूल तक, किसी भी पहलू को फिलहाल खारिज नहीं किया गया है। बता दें कि यह हादसा 12 जून 2025 को हुआ था, जब एअर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट AI171) अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रही थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 241 यात्री और बाकी क्रू समेत कुल 260 लोगों की जान चली गई। सूत्र के मुताबिक, एएआईबी की टीम विमान के तकनीकी सिस्टम, मानव गलती, ऑपरेशन, संस्था से जुड़े पहलुओं और पर्यावरणीय कारणों सभी को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कुछ विमान के पुर्जों (कंपोनेंट्स) की भी गहराई से जांच की जा रही है। सूत्र ने बताया कि यह जांच प्रक्रिया बेहद जटिल है और इसे ‘थ्योरी ऑफ एलिमिनेशन’ यानी एक-एक संभावित कारण को जांच के बाद हटाने की प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।हादसे की जांच में एएआईबी SHELL मॉडल के तहत काम कर रहा है, जिसमें सॉफ्टवेयर (प्रक्रियाएं, नियम और सिस्टम), हार्डवेयर (विमान और उसके उपकरण), एनवायरनमेंट (मौसम व बाहरी परिस्थितियां) और लाइववेयर (पायलट व मानव व्यवहार) जैसे सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। इन सभी बिंदुओं के विश्लेषण के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह तय की जाएगी।इससे पहले मामले मेंआई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जांच का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk