इंडोनेशिया: ज्वालामुखी की राख से सात एयरपोर्ट बंद, 3.41 लाख यात्री हलकान; राहत कार्य पर राष्ट्रपति क्या बोले?

इंडोनेशिया में जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित माउंट अनाक क्राकाटाऊ के विस्फोट से निकली ज्वालामुखीय राख ने सोमवार को जकार्ता और आसपास के इलाकों को प्रभावित किया। इसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर जकार्ता के दो हवाईअड्डों समेत सात हवाईअड्डे बंद रहे। देश के क्षेत्रीय विकास समन्वय मंत्री अगस हरिमूर्ति युधोयोनो के मुताबिक, शुक्रवार हुए इस विस्फोट से 2,961 उड़ानों में देरी, मार्ग परिवर्तन या रद्दीकरण से करीब 3.41 लाख यात्री प्रभावित हुए। राहत कार्यों के लिए बजट पर राष्ट्रपति क्या बोले? राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आपदा प्रबंधन बजट बढ़ाने की जरूरत बताई। परिवहन मंत्री डुडी पुरवागांधी ने जकार्ता का सोएकार्नो-हट्टाअंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और छह अन्य हवाईअड्डे सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:59 बजे तक बंद रखने का एलान किया। जावा, सुमात्रा और बैंटन की तरफ राख के गुबार निगरानी एजेंसी ने अनाक क्राकाटाऊ में आगे भी विस्फोटों की अधिक संभावना को लेकर आगाह किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राख के गुबार जावा की ओर 6,000 मीटर और सुमात्रा तथा बैंटन की ओर 15,000 मीटर तक पहुंचे। अनाक क्राकाटाऊ इंडोनेशिया के लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आपदा प्रबंधन बजट बढ़ाने की जरूरत बताई। परिवहन मंत्री डुडी पुरवागांधी ने जकार्ता का सोएकार्नो-हट्टाअंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और छह अन्य हवाईअड्डे सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:59 बजे तक बंद रखने का एलान किया।निगरानी एजेंसी ने अनाक क्राकाटाऊ में आगे भी विस्फोटों की अधिक संभावना को लेकर आगाह किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राख के गुबार जावा की ओर 6,000 मीटर और सुम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 8, 2026 · 2 min · National Desk

भारत की कार्बन योजना को ब्रिटेन की मंजूरी: निर्यातकों को दोहरे टैक्स से मिलेगी राहत; फैसले से और क्या बदलेगा?

मान्यता कैसे मिली? अधिकारी के अनुसार, ब्रिटेन के वित्त विभाग ने भारत के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो को इसकी जानकारी दी है। ब्रिटेन ने दूसरे देशों की कार्बन कीमत तय करने वाली योजनाओं की एक सूची जारी की है। इसमें भारत की योजना को भी शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि भारत की योजना को ब्रिटेन में कार्बन टैक्स से राहत देने के लिए मान्य माना गया है। भारत लंबे समय से क्या कर रहा था? यह कदम अहम है। वाणिज्य मंत्रालय लंबे समय से ब्रिटेन के साथ इस मुद्दे को उठा रहा था। दोनों देशों के बीच इस मामले पर लगातार बातचीत चल रही थी। भारत की सीसीटीएस क्या है? भारत ने कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम लागू की है। इसका मकसद देश की अर्थव्यवस्था से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम करना है। इसमें उत्सर्जन की कीमत तय की जाती है। इसके लिए कार्बन क्रेडिट सर्टिफिकेट की खरीद-बिक्री होती है। योजना का खर्च कौन उठाएगा? सीसीटीएस को लागू करने का खर्च ऊर्जा दक्षता ब्यूरो उठाएगा। इसके लिए योजना के तहत कंपनियों और दूसरी संस्थाओं से मिलने वाली फीस और शुल्क का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा ब्यूरो अपने संसाधनों से भी खर्च करेगा। भारतीय निर्यातकों को क्या फायदा होगा? अधिकारी ने कहा कि ब्रिटेन ने सीसीटीएस को अपने सीबीएएम के तहत मान्य कार्बन प्राइसिंग व्यवस्था माना है। इससे ब्रिटेन में भारतीय सामान आयात करने वालों को राहत मिल सकती है। सीबीएएम के दायरे में आने वाले पात्र भारतीय सामान पर भारत में सीसीटीएस के तहत जो प्रभावी कार्बन कीमत चुकाई गई होगी, उसके बराबर राहत मांगी जा सकेगी। हालांकि, इसके लिए ब्रिटेन के नियमों के तहत जरूरी सबूत और जांच की शर्तें पूरी करनी होंगी। ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 8, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: दुश्मन की सेना से चीन के इंसान जैसे रोबोट करेंगे युद्ध, ड्रैगन के खतरनाक इरादे का कैसे हुआ खुलासा?

एक्सप्लेनर: दुश्मन की सेना से चीन के इंसान जैसे रोबोट करेंगे युद्ध, ड्रैगन के खतरनाक इरादे का कैसे हुआ खुलासा? चीन के किस कदम ने उसकी रोबोटिक क्षेत्र में बढ़त और इसके सैन्य युद्ध में इस्तेमाल की मंशा को दुनिया के सामने रख दिया है? मौजूदा समय में चीन रोबोट्स के इस्तेमाल में कितना आगे निकल चुका है? सैन्य स्तर पर ड्रैगन अभी रोबोट्स के इस्तेमाल में कहां है? चीन की इस बढ़त को लेकर विशेषज्ञों और सैन्य जानकारों का क्या कहना है? आइये जानते हैं… इस साल फरवरी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के चीन के होने का दावा करते हुए कहा गया था कि चीन की सेना- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अब इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट्स, जिन्हें ‘ह्यूमनॉइड रोबोट्स’ भी कहा जाता है, को असॉल्ट राइफल जैसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। इस वायरल पोस्ट में यह भी दावा था कि चीन ने आधिकारिक तौर पर रोबोट्स को सैन्य सेवा के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो के तब असली होने की पुष्ट नहीं हुई। कुछ चर्चित चैटबॉट्स ने इसे एआई से जेनरेटेड वीडियो तक बताया था। खुद चीन ने इस वायरल वीडियो या रोबोट्स के सैन्य इस्तेमाल को लेकर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, उसके एक कदम ने जंग के लिए रोबोट्स इस्तेमाल करने की मंशा और तैयारियों का खुलासा कर दिया है। चीन के किस कदम ने रोबोट्स के युद्ध में इस्तेमाल किए जाने की मंशा की प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk

सागर जहरीली शराब कांड: मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा, तभी शरीर में फैला तेजी से जहर; गटकने से दम तोड़ते गए लोग

सागर जिले के बंडा क्षेत्र के गांवों में नकली और जहरीली शराब पीने से मौतों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। करीब 109 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इस बीच शराब में मेथेनॉल की मिलावट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि अधिक मुनाफा कमाने के लालच में शराब में मेथेनॉल मिलाया गया। लोगों का हाल जानने पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने भी मेथेनॉल मिलावट की बात कही। उन्होंने बताया कि मेथेनॉल मिलाने से शराब की एक पेटी, जिसकी कीमत करीब 2200 रुपये होती है, उसकी लागत करीब 700 रुपये रह जाती है। ज्यादा मुनाफे के लालच में ऐसी शराब खरीदकर बेची गई। शरीर में जाकर जहरीला बनता है मेथेनॉल मेथेनॉल का इस्तेमाल आमतौर पर औद्योगिक कार्यों में किया जाता है। इसका उपयोग सॉल्वेंट, ईंधन और कुछ रसायनों के निर्माण में होता है। शराब में मेथेनॉल की मिलावट बेहद खतरनाक हो सकती है। इसे पीने के बाद व्यक्ति की तबीयत तेजी से बिगड़ सकती है और गंभीर स्थिति में मौत भी हो सकती है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिसिन एवं पल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जैन के अनुसार, मेथेनॉल शरीर में जाने के बाद फॉर्मेलडिहाइड और फिर फॉर्मिक एसिड में परिवर्तित होता है। ये पदार्थ शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इससे आंखों, दिमाग और अन्य अंगों पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ मामलों में सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है और व्यक्ति की सांसें उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk

'क्या मेरे रिटायरमेंट का इंतजार है?': अरावली मामले पर सीजेआई सख्त, विशेषज्ञ समिति को नहीं दी 6 महीने की मोहलत

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने साफ किया कि समिति को अब और समय नहीं दिया जाएगा। समिति की पिछली समयसीमा 31 अगस्त को खत्म हो चुकी थी। समिति ने 28 फरवरी 2027 तक समय मांगा था। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, “समिति ने मूल रूप से मेरी सेवानिवृत्ति तक मामले को स्थगित करने की मांग की है।“सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर समिति तय समय में अपना काम पूरा नहीं कर पाती है तो वह समिति के पुनर्गठन पर विचार कर सकता है। पीठ ने समिति को 30 नवंबर तक काम पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर उसे “दिन-रात काम” करना चाहिए।अदालत ने यह भी कहा कि अंतिम निष्कर्ष तय करने से पहले समिति को प्रभावी सलाह-मशविरा करना होगा। उसे राजस्थान और गुजरात के आदिवासी समुदायों समेत सभी संबंधित पक्षों की बात सुनने का निर्देश दिया गया है।सुप्रीम कोर्ट ने समिति को जरूरत पड़ने पर मुद्दे से जुड़े अंतरिम रिपोर्ट भी उसके सामने रखने की अनुमति दी है। इससे अरावली से जुड़े जरूरी मामलों पर पूरी प्रक्रिया खत्म होने का इंतजार किए बिना अदालत विचार कर सकेगी।सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने मुख्य न्यायाधीश की पीठ को बताया कि एक अंतरिम रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “समिति को केवल अंतरिम रिपोर्ट नहीं, बल्कि अंतिम रिपोर्ट के साथ आना चाहिए।“भाटी ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को प्रभावी तरीके से सुनने और जरूरी सामग्री अदालत के सामने रखने के लिए समिति को अतिरिक्त समय की जरूरत है। केंद्र की सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि प्रभावित पक्षों को अपनी बात रखने का अभी सीमित अवसर मिला है। समिति की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk

Duleep Trophy Final Live: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार

01:39 PM, 07-Sep-2026 East Zone vs South Zone Live Score: ईशान किशन का दोहरा शतक ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में कमाल कर दिया है। उन्होंने दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ दिया। ईशान ने देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर चौका लगाकर दोहरा शतक पूरा किया। यह दलीप ट्रॉफी में उनका पहला दोहरा शतक और प्रथम श्रेणी में उनका दूसरा दोहरा शतक है। इसके लिए ईशान ने 270 गेंद लिए। वह अब तक 273 गेंद में 26 चौके और दो छक्के की मदद से 204 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ अनुकूल रॉय 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ईशान और अनुकूल के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान ने पहले दिन ही शतक लगाया था और अब दोहरा शतक लगाकर ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ईस्ट जोन का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 555 रन है। आज चार विकेट पर 385 रन से आगे खेलते हुए ईस्ट जोन ने कुमार कुशाग्र का विकेट खोया और वह 101 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन अभिमन्यु ईश्वरन 72 रन, वैभव सूर्यवंशी 44 रन, शिखर मोहन 85 रन और सुदीप कुमार घरामी छह रन बनाकर आउट हुए थे। साउथ जोन की ओर से अब तक त्रिपुराणा विजय और चामा मिलिंद ने दो-दो विकेट लिए हैं। ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में कमाल कर दिया है। उन्होंने दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ दिया। ईशान ने देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर चौका लगाकर दोहरा शतक पूरा किया। यह दलीप ट्रॉफी में उनका पहला दोहरा शतक और प्रथम श्रेणी में उनका दूसरा दोहरा शतक है। इसके लिए ईशान ने 270 गेंद लिए। वह अब तक 273 गेंद में 26 चौके और दो छक्के की मदद से 204 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ अनुकूल रॉय 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ईशान और अनुकूल के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान ने पहले दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk

असम में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी का सिर और उंगलियां काट फ्रिज में रखा, शव के पास हर दिन घंटों बिताता था पति

असम के गुवाहाटी के बसिष्ठपुर इलाके में एक फ्लैट में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर दी गई। उसका कटा हुआ सिर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर पॉलीथीन बैग में पैक किया हुआ मिला । पीड़िता की पहचान रिया तालुकदार गोस्वामी के रूप में हुई है।जांचकर्ताओं ने हत्या को बेहद क्रूर बताया है। इसके साथ ही कहा है कि हत्यारे ने कथित तौर पर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, उसे एक पॉलीथीन बैग में लपेटकर फ्रिज में रख दिया और उसकी उंगलियां काट दीं। इसके साथ ही जांच में पता चला कि पति ने शव के पास घंटों बिताता था।गुवाहाटी पुलिस आयुक्त कार्यालय के एडीसीपी (पूर्व) अनुराग शर्मा ने एएनआई से बात करते हुए पुष्टि की कि इस घटना के मुख्य आरोपी, रिया के पति रामानुजन गोस्वामी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अपना जुर्म कबूल कर लिया है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराध शव मिलने से लगभग 48 घंटे पहले हुआ था। खबरों के मुताबिक, रिया और रामानुजन ने करीब छह महीने पहले शादी की थी और वे फ्लैट में एक साथ रह रहे थे।इसके अलावा, पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही दुर्गंध की सूचना देने के बाद पुलिस ने रविवार रात को पीड़ित का शव अपार्टमेंट से बरामद किया। जांच दल ने परिसर से एक हथियार भी जब्त किया है, जिसके अपराध में इस्तेमाल होने का संदेह है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) भेजा गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान की चूलें हिलीं: आसिम मुनीर के लिए नासूर बनी बगावत, हर माह 120 सुरक्षाकर्मियों की मौत

2023: 532 सुरक्षाकर्मी मारे गए। 2024: यह संख्या बढ़कर 754 हुई, यानी 41.7% की वृद्धि। 2025: मौतें 1,229 पहुंच गईं, यानी एक साल में करीब 63% की बढ़ोतरी। सिर्फ दो साल (2023 से 2025) में सुरक्षा बलों की मौतों में 131% की वृद्धि दर्ज। जनवरी-अगस्त 2026: आठ महीनों में 957 सुरक्षाकर्मी मारे गए। यानी औसतन हर महीने करीब 120 सुरक्षाकर्मियों की मौत। 2025 का मासिक औसत की करीब 102 मौतें। इस साल का मासिक औसत पिछले साल के मुकाबले करीब 18% ज्यादा है।पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की यह मौतें मुख्य रूप से दो प्रमुख अंचलों- बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा- में केंद्रित हैं। बलूचिस्तान में अकेले 2025 में 751 और खैबर पख्तूनख्वा में 455 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। दोनों को मिलाकर कुल 1,206 मौतें इन दो प्रांतों में हुईं, जबकि पूरे देश का कुल आंकड़ा 1,229 था। इस साल अब तक अकेले बलूचिस्तान में 630 सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं। जबकि खैबर पख्तूनख्वा में यह संख्या 280 है। इस तरह इस साल अब तक लगभग 68 फीसदी सुरक्षा बलों की मौतें केवल बलूचिस्तान से सामने आई हैं। यह पाकिस्तान की बदलती आंतरिक सुरक्षा स्थिति का सबसे बड़ा संकेत है। खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) मुख्य आतंकी चुनौती बना है, वहीं बलूचिस्तान में बलूच विद्रोह ने पाकिस्तान की चूलें हिला रखी हैं।आंकड़े दर्शाते हैं कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से जुड़े संघर्षों में सुरक्षा बलों की मौतें टीटीपी से जुड़े मामलों की तुलना में कहीं ज्यादा हैं। साल 2024 में बीएलए से जुड़ी घटनाओं में 151 और टीटीपी से जुड़े मामलों में 71 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। साल 2025 में बीएलए से संघर्ष में 339 और टीटीपी के साथ 174 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका विमान हादसा: मियामी एयरपोर्ट पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत; देखें खौफनाक वीडियो

विमान कब रनवे से बाहर निकला? विमान दोपहर करीब 2 बजे (स्थानीय समय) रनवे से बाहर निकल गया। यह विमान प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से मियामी पहुंचा था। मारे गए लोग विमान में थे या कार में? मियामी के अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मरने वाले लोग विमान में सवार थे या उन वाहनों में थे, जिन्हें विमान ने टक्कर मारी। विमान में कौन फंसा था? हादसे के बाद आसमान में काला धुआं छा गया। मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदल्लाह ने बताया कि विमान के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट फंस गए थे। कुछ लोग कारों के अंदर भी फंसे थे। एक अन्य व्यक्ति वाहन के नीचे दब गया था। हवाई अड्डे पर उड़ानों का क्या हुआ? हादसे के बाद मियामी हवाई अड्डे पर कई घंटों तक उड़ानें रोक दी गईं। विमान से ईंधन भी लीक हो रहा था। हादसे के कई घंटे बाद तक दमकलकर्मी इस लीकेज को संभालने में जुटे थे। विमान कहां जाकर रुका? हादसे के बाद प्राइम एयर का विमान सड़क के किनारे जाकर रुक गया। वहां दो बड़े ट्रक भी खड़े थे। मौके की तस्वीरों में विमान पेट के बल पड़ा दिखाई दिया। आग लगने के बावजूद विमान का ज्यादातर हिस्सा सुरक्षित रहा। विमान कितना पुराना था? यह विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 था। इसे पहले यात्रियों को ले जाने के लिए बनाया गया था। दो दशक से ज्यादा समय तक यह कई एयरलाइंस के लिए उड़ा। 2015 में इसे कार्गो विमान में बदल दिया गया था। यह उड़ान नॉर्थ कैरोलिना की कार्गो कंपनी 21 एयर ने संचालित की थी। कितनी उड़ानें प्रभावित हुईं? फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक रविवार दोपहर बाद हवाई अड्डे पर करीब 250 उड़ानें लेट हुईं। ये भी पढ़ें: हादसे की जांच कौन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल जलप्रलय के 12 दिन: पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन; आंसुओं के बीच नुकसान के आंकड़े

सबसे पहले इसकी चपेट में वे बुजुर्ग आए जो आपदा के बाद खेतों में काम करने गए। अब उनसे यह संक्रमण घर के दूसरे लोगों में पहुंच रहा है। शरीर में अलग-अलग जगहों पर निशान पड़ रहे है। इसकी जद में कुशीनगर और महाराजगंज के कई गांव हैं। कई बैक्टीरिया की मौजूदगी से बढ़ रहा खतरा महाराजगंज जिला अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी ने कहा कि पानी में ई. कोलाई और अन्य फीकल बैक्टीरिया पनपने की अधिक संभावना है। जब कोई व्यक्ति ऐसे पानी के संपर्क में आता है तो बैक्टीरिया सबसे पहले त्वचा की ऊपरी परत को कमजोर कर देता है। कुछ दिन में ही बिगड़ रही हालत कुशीनगर जिले के पीपरीघाट निवासी रामायण सिंह ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान उनके पैर नेपाल से आए दूषित पानी के संपर्क में आ गए थे। इसके तुरंत बाद खुजली शुरू हो गई। सेवरही की रंभा देवी की बेटी के शरीर पर दाने हो गए हैं। (रामायण सिंह) चीन ने 12 दिन बाद मीडिया को जाने की दी इजाजत आपदा के 12वें दिन चीन ने पहली बार कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों को गिरयोंग काउंटी जाने की अनुमति दी। अब चीन के सीमावर्ती इलाके में तबाही की असली तस्वीर सामने आई। यह आव्रजन चौकी बुरी तरह तबाह हो चुकी है। यहां तक कि यह पता लगाना भी मुश्किल है कि इसका ढांचा कहां पर खड़ा था। ये भी पढ़ें: नेपाल में जलप्रलय : 12 दिन बीते नेपाल में अचानक बाढ़ से मची तबाही के 12 दिन बीतने बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति विकट बनी हुई है। राहत एवं बचाव कार्य बदस्तूर जारी है। मलबे को हटाने, सड़कों को दुरुस्त करने और संचार व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। नेपाली सेना और इंजीनियरों की टीम अस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk