यूपी: मायावती बोलीं- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने संगठन और मिशन को लेकर बड़ा संदेश दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि उन्हें अभी भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने का मौका है। बसपा के मुताबिक, ऐसा होने पर उनके दामाद आकाश आनंद के लिए पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम करना संभव होगा और उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सकता है। निजी स्वार्थ को मिशन से ऊपर रखने का आरोप बसपा ने आरोप लगाया कि अशोक सिद्धार्थ को पार्टी ने सुधार का एक नहीं, कई बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने बहुजन मिशन से अधिक निजी और पारिवारिक स्वार्थ तथा महत्वाकांक्षा को महत्व दिया। पार्टी का कहना है कि इसका खामियाजा अशोक सिद्धार्थ के साथ उनके दामाद आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा है। बयान में कहा गया कि अशोक सिद्धार्थ ने अपने निजी स्वार्थ में आकाश आनंद और बसपा मूवमेंट की भी पर्याप्त परवाह नहीं की। पार्टी के मुताबिक, उनसे दूसरों की तुलना में अधिक त्याग, तपस्या और कुर्बानी की अपेक्षा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनावी राज्यों पर बसपा का फोकस मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं। पार्टी के अनुसार ये तीनों राज्य बहुजन समाज और बहुजन मूवमेंट के लिए विशेष महत्व रखते हैं। पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक और शुभचिंतक इन राज्यों में सत्ता प्राप्ति के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं। मौजूदा समय में पार्टी और बहुजन समाज को विरोधी दलों और जातिवादी तत्वों से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं होने देंगे': दिसानायके की दो टूक, श्रीलंका ने चीन को दिखाया आईना?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने साफ किया है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे। आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे कोलंबो श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकातों को याद करते हुए दोहराया कि श्रीलंका कभी भी अपनी धरती को भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ किसी भी गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 9 सितंबर को कोलंबो में हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और श्रीलंका के संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने माना कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ वर्तमान समय में रक्षा और समुद्री क्षेत्र में सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत और श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे के सबसे करीबी साझेदार के तौर पर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बंदरगाह साझा आर्थिक विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण केंद्र बन सकते हैं। मछुआरों के विवाद पर राजनाथ सिंह ने क्या कहा? श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कोलंबो में आयोजित ‘हिंद महासागर क्षेत्र में भारत-श्रीलंका समुद्री सुरक्षा और सहयोग’ कार्यक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: राहुल गांधी ने सड़कों के गड्ढों पर अफसरों को घेरा, तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि इन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

September 9, 2026 · 1 min · National Desk

दृश्यम 3: गोवा में स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर, क्या अजय देवगन जीत पाएंगे आखिरी लड़ाई?

परिवार को बचाने फिर लड़ेंगे अजय अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। यह किरदार फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही हिंदी वर्जन की कहानी का अहम हिस्सा रहा है। फिल्म की कहानी विजय और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गंभीर आपराधिक मामले में फंस जाते हैं। अपने परिवार को बचाने के लिए विजय की कोशिशें पिछली दोनों फिल्मों की कहानी का मुख्य हिस्सा रही हैं। ट्रेलर में क्या खास? दृश्यम 3 का ट्रेलर काफी इंटेंस नजर आ रहा है। इस बार तब्बू इंसाफ नहीं, बल्कि अजय और उनके परिवार से बदला लेना चाहती हैं। इसी बीच तब्बू की ओर से उनके नए वकील की एंट्री होती है, जो प्रकाश राज का किरदार होने वाला है। वहीं फिल्म के आखिरी पार्ट में जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। वो फिल्म में एसपी क्राइम ब्रांच के किरदार में नजर आएंगे, जो अजय के परिवार को गिरफ्तार करने के लिए अपनी पूरी जान लगा देता है। ट्रेलर में वो एक सीन में कहते हैं, ‘तेरी इस पूरी क्रिमिनल फैमिली को सबके सामने ऐसे घसीटकर लेकर जाऊंगा ना कि कोई दोबारा ऐसा करने की सोचे भी तो उसकी रूह कांप उठे। वहीं एक सीन में अजय देवगन कहते हैं, ‘इस बार खतरा कब, कैसे और कहां से आएगा? बताना मुश्किल है। अब ये खेल दिमाग का नहीं, नसीब का बन चुका है।" इसका मतलब इस बार लड़ाई ज्यादा इंटेंस और कांटे की टक्कर की होने वाली है। अब देखना होगा कि इस लड़ाई में कौन जीतेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

'जेल से छूटा तो शुगर डैडी को भी मार दूंगा': असम में पत्नी का सिर काटने वाले पति ने कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं

असम में पत्नी का सिर काट कर हत्या करने वाले आरोपी ने मंगलवार को एक बयान दिया। इसमें आरोपी रामानुज गोस्वामी ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। अब वह अपनी पत्नी के ‘शुगर डैडी’ (प्रेमी) को मारने की योजना बना रहा है। आरोपी ने क्या कहा? दरअसल, गोस्वामी ने मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाते समय पत्रकारों से यह चौंकाने वाली बात कही। उसने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी किया, उसके लिए मुझे कोई पछतावा या अफसोस नहीं है। मैंने अपनी पत्नी को खत्म कर दिया है, जैसे ही मैं जेल से बाहर आऊंगा, तब पत्नी के ‘शुगर डैडी’ की बारी होगी।’ हालांकि, उसने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई जिसे उसने अपनी पत्नी का ‘शुगर डैडी’ कहा था। बता दे कि पुलिस ने गोस्वामी को रविवार रात को उनकी पत्नी रिया तालुकदार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने 3 सितंबर की सुबह गुवाहाटी के बेल्टोला इलाके के बसिष्ठपुर स्थित अपने फ्लैट में रिया तालुकदार की हत्या कर दी थी।जांचकर्ताओं ने फ्लैट के अंदर एक रेफ्रिजरेटर से तालुकदार का कटा हुआ सिर बरामद किया, जो एक पॉलिथीन बैग में पैक किया हुआ था। हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया एक बड़ा चाकू (जिसे स्थानीय भाषा में ‘दाओ’ कहा जाता है) और शराब की कई बोतलें भी जब्त की गई।इस जोड़े ने पिछले साल 22 सितंबर को शादी की थी। गोस्वामी को सोमवार शाम को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी से पूछताछ जारी है।‘अब तक की पूछताछ से पता चला है कि दंपति के बीच कई मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे। जिनमें मृतक का कथित विवाहेतर संबंध भी शामिल था, जिसके बारे में आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

तारिक रहमान के भारत दौरे पर सस्पेंस बरकरार: क्या ब्रिक्स से दूरी बनाएगा बांग्लादेश, विदेश मंत्री ने क्या कहा?

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला और इस वैश्विक संस्था के सालाना सत्र की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद पत्रकारों से उन्होंने बात किया। पत्रकारों से बात करते हुए जब प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस सवाल को टालते हुए कहा,‘मैं यहां अपनी राष्ट्रीय हैसियत से नहीं आया हूं, इसलिए कृपया मुझे माफ करें…मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि मुझसे सवाल पूछें या मुझसे महासभा के अध्यक्ष के तौर पर बात करें। अगर कोई द्विपक्षीय मुद्दा है, तो मैं अभी भी विदेश मंत्री हूं; मैं अलग से बात करूंगा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 1 min · National Desk

ग्रेटर आगरा: गोमतीपुरम-गोदावरीपुरम में मिलेंगे सस्ते प्लॉट, 33 लाख से शुरू हो रही कीमत; अक्तूबर से होंगे आवेदन

ग्रेटर आगरा: गोमतीपुरम-गोदावरीपुरम में मिलेंगे सस्ते प्लॉट, 33 लाख से शुरू हो रही कीमत; अक्तूबर से होंगे आवेदन ग्रेटर आगरा में गंगापुरम और नर्मदापुरम की आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) शहरवासियों को दिवाली से पहले दो और नई आवासीय योजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहा है। प्राधिकरण ने गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम टाउनशिप में भूखंडों के आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अक्तूबर महीने के पहले हफ्ते से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। प्राधिकरण की योजना के अनुसार, आम जनता से एक महीने तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद यदि किसी आवेदक से फॉर्म भरते समय कोई गलती हुई होगी तो उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा। सभी आवेदनों की जांच और त्रुटियों के सुधार के बाद दिसंबर महीने में लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जा सकता है। प्राधिकरण का मुख्य लक्ष्य नए साल की शुरुआत से पहले आवंटन प्रक्रिया को हर हाल में पूरा करना है। एडीए की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने बताया कि गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के भूखंडों के लिए प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और वर्तमान में आवंटित हो चुके भूखंडों की कागजी कार्रवाई का काम चल रहा है। बताया कि अगले चरण में गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम के लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे। गोमतीपुरम टाउनशिप को 49 हेक्टेयर क्षेत्र में और गोद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

'यूके छोड़ने पर कानूनी रोक': विजय माल्या बोले- मैं भगोड़ा नहीं; भारत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, क्या है मामला?

माल्या का दावा है कि वह 1992 से ब्रिटेन के स्थायी निवासी हैं और फिलहाल कानूनी तौर पर ब्रिटेन छोड़ने पर रोक है। अक्टूबर 2025 में सरकार ने लोकसभा में बताया था कि 15 लोगों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है, जिनमें माल्या और नीरव मोदी शामिल हैं। दिसंबर 2025 में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत वांछित आर्थिक अपराधियों को वापस लाने के लिए अलग-अलग देशों के साथ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। माल्या ने ईडी के कथित हलफनामे का हवाला देते हुए 2021 तक 14,131.60 करोड़ रुपये की वसूली का दावा किया है। विजय माल्या ने अगस्त में भी दावा किया था कि बैंकों और सरकार ने उनसे 14,100 करोड़ रुपये वसूल किए हैं, जबकि जजमेंट डेट 6,203 करोड़ रुपये है। माल्या का दावा है कि ईडी ने उनके अटैच फंड से किंगफिशर कर्मचारियों को भुगतान के लिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा जारी किए थे। फरवरी 2026 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने माल्या को अदालती कार्यवाही से बचने पर फटकार लगाई और भारत लौटने के इरादे पर स्पष्ट जवाब मांगा था। भारत सरकार के रिकॉर्ड में विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है। अक्टूबर 2025 में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया था कि भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत 15 लोगों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है। इस सूची में विजय माल्या और नीरव मोदी समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं।यही वजह है कि भारत में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी के तौर पर देखा जाता है। हालांकि, माल्या अब इसी पहचान पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि ब्रिटेन में उनका रहना किसी तरह भारत से भागने की कोशिश नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ चल रही कानूनी स्थिति का नती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Building Collapse Live: एमसीडी एक्शन में, आज गिराई जाएगी बगल की कमजोर इमारत; पीजी खाली कर रहे छात्र

08:38 AM, 09-Sep-2026 सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी सख्त सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को सात संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसने 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियां सील करने के साथ 15 के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। इन संपत्तियों में मानसून से पहले किए गए सर्वे में खतरनाक पाई गई संपत्तियां भी शामिल है। सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को सात संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसने 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियां सील करने के साथ 15 के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। इन संपत्तियों में मानसून से पहले किए गए सर्वे में खतरनाक पाई गई संपत्तियां भी शामिल है। 08:36 AM, 09-Sep-2026 सत्य निकेतन हादसे के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पीजी नीति लागू करने का फैसला किया है। जल्द इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। नीति के तहत पीजी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होगा। मंगलवार को शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में पीजी और किराये के मकानों में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान सूद ने कहा कि एक से दो महीने के भीतर इस नीति को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पीजी नीति लागू करने का फैसला किया है। जल्द इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। नीति के तहत पीजी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होगा।मंगलवार को शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में पीजी और किराये के मकानों में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान के तीन तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला: विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाया; तनाव बढ़ेगा?

ईरान की विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के विमानन क्षेत्र पर नए प्रतिबंध लगाए। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दो दर्जन से ज्यादा यात्री और निजी एयरलाइनों को निशाना बनाया। विदेशी कार्गो सेवा देने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई। अमेरिका का मकसद ईरान को उसके बचे हुए कारोबारी साझेदारों से अलग करना है। अमेरिका ने प्रतिबंध क्यों लगाए? ये कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद ईरान सरकार की आर्थिक मदद के अहम रास्तों को बंद करना है। अमेरिका ने कहा कि ईरान का विमानन क्षेत्र हथियार, लोगों और अवैध सामान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। स्कॉट बेसेंट ने क्या चेतावनी दी? अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी कि ईरान की बाकी एयरलाइन के साथ कारोबार करने वालों को भी वैश्विक वित्तीय प्रणाली से बाहर किया जा सकता है। अमेरिका ने इस सप्ताह 36 संस्थाओं पर कार्रवाई की है। इनसे कारोबार करने वाली विदेशी कंपनियों और सरकारों पर भी प्रतिबंध लग सकते हैं। इन संस्थाओं की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां भी जब्त की जा सकती हैं। ईरान ने अमेरिका को क्या जवाब दिया? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका की पुरानी प्रतिबंध नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों का अमेरिका पर भी बुरा असर पड़ा है। इससे दुनिया में अमेरिका की छवि को नुकसान हुआ है। उन्होंने पूछा कि प्रतिबंध और युद्ध से अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाने के बाद अमेरिका का नया तरीका फिर से प्रतिबंध लगाना है? माही एयर पर भी कार्रवाई क्यों? अमेरिका ने कहा कि तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कजाखस्तान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk