आंध्र प्रदेश बस हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों को PMNRF से आर्थिक मदद देने का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। कैसे हुई दुर्घटना? यह दर्दनाक हादसा मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। हरीकृष्ण ट्रेवल्स की यात्री बस हैदराबाद से पामुरु (प्रकाशम जिला) की ओर जा रही थी, तभी एक पत्थर की खदान के पास उसकी टिपर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गए। बस में उस समय 35 यात्री सवार थे। हताहतों की संख्या और घायलों की स्थिति शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मार्कपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद करीब दस यात्री बस से कूदने में सफल रहे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। बचाव और राहत कार्य जारी वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar : रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद मनेगी रामनवमी, आधिकारिक रूप से आज खुल जाएंगे श्रद्धा के द्वार

कश्मीर घाटी की साझा विरासत और आस्था के प्रतीक हब्बाकदल स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर के लिए वीरवार का दिन बेहद खास है। लगभग 36 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामनवमी पर मंदिर के द्वार आधिकारिक रूप से भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। वर्ष 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से वीरान पड़े इस देवालय में एक बार फिर रौनक लौट आई है। ये रौनक कश्मीर की सांस्कृतिक एकता की एक नई तस्वीर पेश कर रही है। श्रीनगर में डल हसन यार क्षेत्र में झेलम नदी के बाएं किनारे स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम को समर्पित है। यह मंदिर पारंपरिक शिखर (पहाड़ की चोटी) शैली में बना है। ये जम्मू के रघुनाथ मंदिर परिसर की वास्तुकला शैली की ही झलक है। कभी कश्मीर में रामनवमी का सबसे बड़ा आयोजन इसी मंदिर में होता था। छह साल पहले 2020 में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया था। अब तक इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।रघुनाथ मंदिर समिति हब्बाकदल के अध्यक्ष भारत रैना का कहना है कि आतंकवाद के शुरू होने के बाद कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से इस मंदिर में राम नवमी का पर्व नहीं मनाया गया था। रूपा देवी स्कूल के नजदीक स्थित मंदिर के दरवाजों पर ताला लगा था। पिछले कुछ वर्षों से हमारी कमेटी इसका नवीनीकरण करवा रही थी। अभी निर्माण कार्य चल रहा है।मंदिर में हवन कुंड तैयार कर दिया गया है। मूर्ति स्थापना इसलिए नहीं हुई है, क्योंकि अभी निर्माण कार्य अधूरा है। आज मंदिर में पूर्ण आरती की जाएगी।कश्मीर के इस रघुनाथ मंदिर का निर्माण वर्ष 1835 में महाराजा गुलाब सिंह ने शुरू कराया था। महाराजा रणबीर सिंह ने इसे 1860 में पूरा किया। क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

Weather in UP: पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

शुक्रवार 27 मार्च को इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर मार्च का आखिरी सप्ताह बूंदाबांदी और तापमान में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा और कई जगह सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा। वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है। इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Conflict LIVE: UAE में मिसाइल-ड्रोन हमले की कोशिशें; लेबनान में इस्राइली एयरस्ट्राइक से दो की मौत

09:43 AM, 26-Mar-2026 यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बोले- पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे बुरा असर गरीबों और कमजोरों पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सबसे अधिक प्रभाव सबसे गरीब और सबसे कमजोर आबादी पर पड़ रहा है। उन्होंने युद्ध को तत्काल खत्म करने और कूटनीति के लिए एक नए सिरे से प्रयास करने का आह्वान किया है। एक्स पर एक पोस्ट में गुटेरेस ने कहा कि संघर्ष के मानवीय परिणाम उन नागरिकों द्वारा भुगते जा रहे हैं जिनकी इस संघर्ष में कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा, “मध्य पूर्व में संघर्ष के झटके उन लोगों को सबसे अधिक लग रही हैं जिनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है: सबसे गरीब और सबसे कमजोर।” संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सबसे अधिक प्रभाव सबसे गरीब और सबसे कमजोर आबादी पर पड़ रहा है। उन्होंने युद्ध को तत्काल खत्म करने और कूटनीति के लिए एक नए सिरे से प्रयास करने का आह्वान किया है।एक्स पर एक पोस्ट में गुटेरेस ने कहा कि संघर्ष के मानवीय परिणाम उन नागरिकों द्वारा भुगते जा रहे हैं जिनकी इस संघर्ष में कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा, “मध्य पूर्व में संघर्ष के झटके उन लोगों को सबसे अधिक लग रही हैं जिनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है: सबसे गरीब और सबसे कमजोर।” 09:30 AM, 26-Mar-2026 अमेरिका-इस्राइल की ओर से ईरान पर बढ़ाए गए हमले ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों की संख्या और तीव्रता बढ़ती जा रही है। यह सिलसिला लगातार चल रहा है। ईरान के शिराज में हुई बमबारी में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, दक्षिण में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

US-China Relations: 14-15 मई को चीन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, जिनपिंग के साथ अहम बैठक; रिश्तों में नई गति के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब 14 और 15 मई को चीन का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह यात्रा पहले इसी महीने के अंत में निर्धारित थी, लेकिन ईरान युद्ध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने ट्रंप की बहुप्रतीक्षित चीन यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस साल बाद में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की वाशिंगटन डीसी में वापसी यात्रा की मेजबानी भी करेंगे। व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप-शी बैठक वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा सहयोग के लिए महत्वपूर्ण है और दोनों नेता जल्द ही द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे।जब लीविट से पूछा गया कि क्या दोनों नेताओं ने इस बैठक को फिर से निर्धारित करने की पूर्व शर्त के रूप में युद्ध की समाप्ति पर चर्चा की थी, तो उन्होंने जवाब दिया कि राष्ट्रपति और शी के बीच बैठक को फिर से निर्धारित करने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी। लीविट ने कहा राष्ट्रपति शी ने समझा कि इस समय राष्ट्रपति का पूरे क्षेत्र में यहां होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट रूप से स्थगित करने के अनुरोध को समझा और स्वीकार किया, इसीलिए हमारी बैठक हो रही है।जब यह पूछा गया कि क्या मई में होने वाली बैठक तक युद्ध समाप्त हो जाएगा, तो लीविट ने कहा जैसा कि मैंने कहा है, हमने हमेशा लगभग चार से छह सप्ताह का अनुमान लगाया है। ट्रंप और शी आखिरी बार अक्टूबर में बुसान, दक्षिण कोरिया में एपीईसी शिखर सम्मेलन के मौके पर व्यक्तिगत रूप से मिले थे। पिछले हफ्ते ओवल ऑफिस में आयरिश प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह महीने के अंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: PM मोदी फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बदरा; अपनी शर्तों पर अड़ा ईरान

दुनिया की सियासत और मौसम दोनों ही इन दिनों तेजी से करवट ले रहे हैं। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैश्विक दबदबा कायम है और वे एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप अपने विरोधियों पर तीखे हमले बोलते हुए ईरान युद्ध को लेकर डेमोक्रेट्स को घेर रहे हैं। उधर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है, जिससे हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं। इसी बीच देश के भीतर भी मौसम बड़ा बदलाव दिखाने जा रहा है, आज दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

Strait of Hormuz: भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज; निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज; ऊर्जा संकट कम होने की उम्मीद

#Iran FM Abbas #Araghchi: We permitted passage through the Strait of #Hormuz for friendly nations including China, Russia, India, Iraq, and Pakistan. pic.twitter.com/RvLtiwYB4v — Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 25, 2026 The prolonged closure of the Strait of Hormuz is choking the movement of oil, gas & fertilizer at a critical moment in the global planting season. Across the region & beyond, civilians are enduring serious harm & living under profound insecurity. The @UN is working to minimize… — António Guterres (@antonioguterres) March 25, 2026 The conflict in the Middle East has gone too far. My message to the US & Israel is that it’s high time to end the war – as human suffering deepens, civilian casualties mount & the global economic impact is increasingly devastating. My message to Iran is to stop attacking their… — António Guterres (@antonioguterres) March 25, 2026 Non-hostile vessels, including those belonging to or associated with other States, may—provided that they neither participate in nor support acts of aggression against Iran and fully comply with the declared safety and security regulations—benefit from safe passage through the… — I.R.IRAN Mission to UN, NY (@Iran_UN) March 24, 2026 यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब इस रास्ते को लेकर पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि यही रास्ता दुनिया के सबसे बड़े तेल सप्लाई रूट्स में से एक है। अगर यह बंद हो जाता, तो भारत जैसे देशों के लिए तेल की कीमतें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: 'सैन्य सफलता को कम दिखाने की कोशिश कर रहे डेमोक्रेट्स', ईरान जंग के बीच विरोधियों पर बरसे ट्रंप

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि ‘कट्टर वामपंथी और देश-विरोधी डेमोक्रेट्स’ अमेरिका की बड़ी सैन्य सफलता को कम करके दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस युद्ध में ‘पूरी तरह और निर्णायक रूप से जीत रहा है’ और जनता सच्चाई देख रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

Akshardham: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में ऐतिहासिक पल आज, 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत के प्रतीक के रूप में विश्वभर में विख्यात स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर आज यानी 26 मार्च को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। वैश्विक बीएपीएस संस्था के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी महाराज यहां 108 फीट ऊंची तपोमूर्ति श्री नीलकंठ वर्णी (भगवान स्वामीनारायण) की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। पंचधातु से बनी यह मूर्ति विश्व में अपनी तरह की पहली मूर्ति है, जिसमें भगवान को एक पैर पर खड़े होकर तपस्या करते हुए दर्शाया गया है। यह उनकी कठोर साधना का प्रतीक है। इस भव्य आयोजन की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। यह मूर्ति 108 फीट ऊंची है और 8 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित की गई है। इसे बनाने में लगभग एक वर्ष का समय लगा। यह दुनिया की सबसे ऊंची ‘एक पैर पर खड़ी’ प्रतिमा है। अक्षरधाम के शिल्पकार साधुओं, करीब 50 कारीगरों और अनेक स्वयंसेवकों ने मिलकर इसे तैयार किया है। यह भव्य प्रतिमा त्याग, करुणा, सेवा, समर्पण और मानवता जैसे सार्वभौमिक मूल्यों का संदेश देती है। महंत स्वामी महाराज 19 मार्च को दिल्ली पहुंचे थे। 21 मार्च को उनके स्वागत में विशेष सभा आयोजित की गई। 22 मार्च को पंचकूला और कुरुक्षेत्र में बने नए बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिरों में मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इसी दौरान श्रद्धालुओं और संतों ने उनके सानिध्य में पुष्प होली का उत्सव भी मनाया।भगवान स्वामीनारायण ने मात्र 11 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर मानव कल्याण के लिए पूरे भारत में आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थीं। सात वर्षों में उन्होंने करीब 12,000 किलोमीटर की यात्रा की और हिमालय, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कैलाश-मानसरोवर, मुक्तिनाथ (नेपाल), कामाख्या, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR में आज से मौसम लेगा यू-टर्न: 30-40KM प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी मौसम सुहावना बना रहेगा। 18 मार्च के बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह चार दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk