TOP News: ईरान की तबाही का समय तय!; चुनावी राज्यों में आरोपों का दौर; LPG ने बिगाड़ा छात्रों का बजट; सुर्खियां

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता और समझौता नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब दूसरे राज्यों से दिल्ली आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ रहा हैं। सीमित बजट में जीवन यापन करने वाले इन छात्रों के लिए अब न सिर्फ महंगा गैस सिलिंडर खरीदना मुश्किल हो गया है, बल्कि समय पर सिलिंडर न मिलना भी उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान पर हमले का समय तय: ट्रंप बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक; होर्मुज को लेकर अमेरिकी धमकी से बढ़ा वैश्विक तनाव

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता और समझौता नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 6, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को भेजे थे हथियार?: युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, कुर्दों का भी किया जिक्र

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 38वें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने खुलकर कहा कि अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजे, जो संभवत: कुर्दों के पास रह गए। ट्रंप ने यह बात फॉक्स न्यूज के संवाददाता ट्रे यिंगस्ट को फोन पर बताई। एक महीने से जारी संघर्ष और कूटनीतिक असफलताओं के बीच ट्रंप का बयान ईरान पर अमेरिका की नई चेतावनी को उजागर करता है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का तो यह भी मानना है कि ट्रंप के इस नए दावे और ईरानी जलती आग के बीच विश्व को अब सैन्य और राजनीतिक भूकंप की तैयारी करनी होगी।फॉक्स न्यूज के संवाददाता ट्रे यिंगस्ट ने बताया कि ट्रंप ने कहा कि हमने ईरानी प्रदर्शनकारियों को बहुत सारे हथियार भेजे। हमने उन्हें कुर्दों के जरिए भेजा, लेकिन मुझे लगता है कि कुर्दों ने उन्हें रख लिया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर हमला करके 45000 लोगों को मार डाला। दूसरी ओर अब ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अमेरिका ईरान के बिजली घर और पुल आदि पर कार्रवाई करेगा। कुछ भी नहीं बचेगा! अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो नर्क में रहोगे बस देखो।इसके अलावा, ट्रंप ने एक और इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान अमेरिका से समझौता नहीं करता और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता, तो अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

Gas Crisis: महंगे एलपीजी सिलिंडर ने बिगाड़ा छात्रों का बजट, तैयारी पर भी पड़ा असर; दिल्लीवाले पीएनजी की ओर

एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब दूसरे राज्यों से दिल्ली आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ रहा हैं। सीमित बजट में जीवन यापन करने वाले इन छात्रों के लिए अब न सिर्फ महंगा गैस सिलिंडर खरीदना मुश्किल हो गया है, बल्कि समय पर सिलिंडर न मिलना भी उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। मुखर्जी नगर, कटवारिया सराय, लक्ष्मी नगर और साकेत समेत कई इलाकों में रहने वाले छात्र सिलिंडर की बढ़ी कीमतों से परेशान हैं। यूपीएससी और एसएससी अभ्यर्थियों के अनुसार, बुकिंग के बाद भी सिलिंडर 5 से 7 दिन की देरी से मिल रहा है। ऐसे में उन्हें या तो महंगे दामों पर प्राइवेट सप्लायर से सिलिंडर लेना पड़ रहा है या फिर अस्थायी विकल्पों पर निर्भर होना पड़ता है।बिहार से आकर मुखर्जी नगर में तैयारी कर रहे छात्र रवि ने बताया कि सिलिंडर खत्म होने के बाद उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने बाहर खाना खाया, जिससे उनका खर्च दोगुना हो गया। वहीं, राजस्थान से आए अन्य छात्र मनोज ने बताया कि कुछ स्थानीय विक्रेता मौके का फायदा उठाकर सिलिंडर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अधिकांश छात्र पहले से ही सीमित संसाधनों में जीवन यापन करते हैं। गैस की बढ़ती कीमत और आपूर्ति में अनियमितता ने उनके मासिक बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कई छात्र अब खाना बनाने के बजाय सस्ते ढाबों या टिफिन सेवाओं पर निर्भर हो रहे हैं, जो लंबे समय में उनकी सेहत पर असर डाल रहा है। छात्रों के अनुसार, यह समस्या केवल आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक तनाव का कारण भी बन रही है। पढ़ाई के महत्वपूर्ण समय में रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर चिंता उनकी एकाग्रता को प्रभावित कर रही है।स्थित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: संकट के बीच OPEC+ का बड़ा फैसला, मई में बढ़ेगा तेल उत्पादन; तेल बाजार को स्थिर करने की कोशिश

यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और ग्लोबल एनर्जी संकट के बीच तेल उत्पादन करने वाले बड़े देशों के समूह OPEC+ ने एक अहम फैसला लिया है। इस समूह में सऊदी अरब, रूस, इराक, यूएई, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान जैसे देश शामिल हैं। इन देशों ने तय किया है कि वे मई 2026 में अपने तेल उत्पादन को थोड़ा बढ़ाएंगे, ताकि दुनिया भर में तेल की सप्लाई बनी रहे और कीमतों में ज्यादा उछाल न आए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal Polls: बंगाल चुनाव से पहले सियासी घमासान, टीएमसी-भाजपा में बढ़ी जुबानी जंग; चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला

पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेजी से तल्ख होती जा रही है। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक-दूसरे पर धमकी, भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक टिप्पणियों के गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। मुख्य रूप से देखा जाए तो इस विवाद के केंद्र में आरजी कर पीड़िता की मां और पानिहाटी से भाजपा की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ हैं। वहीं दूसरी ओर टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी हैं, जिनके बयान को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई है। मामले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अपमानजनक टिप्पणी की और यहां तक कि जान से मारने जैसी धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इससे चुनाव का माहौल खराब होता है। टीएमसी ने मांग की कि मामले की तुरंत जांच हो और कड़ी कार्रवाई की जाए।टीएमसी की चुनाव आयोग से शिकायत के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने भी जवाबी कार्रवाई की। पार्टी ने आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक, भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले बयान दिए। भाजपा नेता शिशिर बजोरिया ने शिकायत में कहा कि यह कोई एक बार की घटना नहीं है, बल्कि टीएमसी नेताओं की तरफ से लगातार ऐसी बयानबाजी की जा रही है। भाजपा ने चुनाव अधिकारियों से मांग की कि- कल्याण बनर्जी के खिलाफ आचार संहिता के तहत कार्रवाई हो। उनका वीडियो हटाया जाए। भविष्य में ऐसे बयान देने से रोका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis Live: होर्मुज के बाद ईरान ने एक और रास्ता बंद करने की धमकी दी; अमेरिका के हेलीकॉप्टर पर हमला

West Asia Crisis Live: होर्मुज के बाद ईरान ने एक और रास्ता बंद करने की धमकी दी; अमेरिका के हेलीकॉप्टर पर हमला खास बातें Iran Israel US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया इस समय युद्ध की आग में धधक रहा है, जहां हालात हर घंटे और ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच सीधी टक्कर अब भीषण रूप ले चुकी है। 37वें दिन में प्रवेश कर चुके इस संघर्ष में मिसाइल हमले, धमाके और जवाबी कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। शहरों में दहशत का माहौल है, लोग सहमे हुए हैं और हालात नियंत्रण से बाहर जाते दिख रहे हैं, जिससे बड़े युद्ध का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 1 min · National Desk

UP: हाईकोर्ट ने 710 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, सभी को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत विभिन्न जिला न्यायालयों और आउटलेइंग कोर्ट में तैनात 710 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इनमें 265 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी और 276 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी शामिल हैं। आदेश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी 15 अप्रैल तक नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लें। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला व सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं, मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर स्थानांतरित किया गया है।वहीं, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर), प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा, कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य राजीव रंजन को प्रतापगढ़, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार प्रशांत बिलगैया को लखनऊ, ज्वाइंट रजिस्ट्रार संदीप चौधरी व एडीजे सीमा सिंह प्रथम को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।इसके अलावा बरेली में तैनात कुमार मयंक, गोरखपुर से पंकज श्रीवास्तव, कुशीनगर से शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय, शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह, अनुराधा पुंडीर व पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है। मुजफ्फरनगर से निशांत सांगला को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉइंट रजिस्ट्रार, बुलंदशहर से वरुण मोहित निगम व बलिया से ज्ञान प्रकाश तिवारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार बनाया गया है।कौशाम्बी की शीरीन जैदी को लखनऊ व बृजेश कुमार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

जिसे पुलिस ने दी क्लीनचिट वो निकला आतंकी: आकिब ने खाकी को ऐसे बनाया बेवकूफ, SP ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित

अब एटीएस ने मेरठ के साकिब समेत चार संदिग्ध आंतकियों को गिरफ्तार किया तो मामला उलट निकला। साकिब ने एटीएस को बताया कि वह दुबई में रहने वाले आकिब से जुड़ा हुआ है। एटीएस के खुलासे के बाद बिजनौर पुलिस में हड़कंप मच गया। क्योंकि बिजनौर पुलिस की जांच में आतंकी कनेक्शन सामने ही नहीं आ पाया था। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अभिषेक झा ने तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक को निलंबित कर दिया है जबकि सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह को सर्किल से हटा दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 1 min · National Desk

Iran War: 'नेतन्याहू के नक्शेकदम पर चले तो जल उठेगा पूरा क्षेत्र', ट्रंप की धमकियों पर ईरानी स्पीकर का पलटवार

यह वीडियो/ हटाएं उन्होंने आगे कहा,भूल मत जाइए- आप युद्ध अपराध करके कुछ भी हासिल नहीं करेंगे। असली समाधान केवल ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करने और इस खतरनाक खेल को खत्म करने में है। 1/ Your reckless moves are dragging the United States into a living HELL for every single family, and our whole region is going to burn because you insist on following Netanyahu’s commands. Make no mistake: You won’t gain anything through war crimes.— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 5, 2026 ईरानी भय में जी रहे हैं, वे चाहते हैं हम सब कुछ उड़ा दें: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक्सिओस से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि कई ईरानी अपनी सरकार के खिलाफ हैं। वे ऐसे हमलों का समर्थन करेंगे, ताकि शासन कमजोर हो। वे डर के साये में जी रहे हैं। उन्हें डर है कि हम युद्ध के बीच में छोड़ देंगे, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में ईरान का नोटिस तेहरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि ट्रंप की धमकियां नागरिकों को डराने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा, यह सीधे और सार्वजनिक तौर पर नागरिकों को डराने और युद्ध अपराध करने की मंशा दिखाता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को तुरंत कदम उठाने होंगे। कल बहुत देर हो जाएगी। इससे कुछ घंटे पहले ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान नरक में जीएगा। ट्रंप की धमकियां पर ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगही ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की ताजा धमकियां ‘अपराधी मानसिकता का संकेत’ हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk