Assembly Election: प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश की संसद में तृणमूल का महिला विरोधी चेहरा उजागर

05:10 PM, 19-Apr-2026 ‘टीएमसी ने लोगों को लूटने में पीएचडी कर ली है’ पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में युवा भर्ती, शिक्षकों की नियुक्ति और मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। साथ ही चक्रवातों से प्रभावित लोगों के लिए आवंटित राहत निधि का भी दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने लोगों को लूटने में पीएचडी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस बार मैं देख रहा हूं कि बंगाल का चुनाव भाजपा के लोग नहीं, भाजपा के उम्मीदवार और कार्यकर्ता नहीं… ये चुनाव तो बंगाल की मेरी जनता लड़ रही है, बंगाल के मेरे भाई-बहन चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के नौजवान चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के किसान और मजदूर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं बंगाल में जहां भी जा रहा हूं-यही भाव देख रहा हूं, इसलिए आज टीएमसी के गुंडे डर से कांप रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर कोई कह रहा है कि इस बार हर अत्याचार का हिसाब होगा। इस बार पश्चिम बंगाल में सिर्फ एक ही स्वर सुनाई दे रहा है, गली-गली में सिर्फ एक ही नारा है, घर घर में एक ही संकल्प है- पलटानो दरकार, चाई भाजपा सरकार। उन्होंंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास करेगी, लेकिन अत्याचारियों और लुटेरों का पूरा हिसाब करेगी। चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा। आप यहां भाजपा का सीएम बनाइए, फिर पीएम और सीएम मिलकर हर किसान के खाते में किसान सम्मान निधि के 9 हजार रुपए सीधे जमा किए जाएंगे। साथ ही बंगाल की मंडियों से टीएमसी के दलालों को भी भगाया जाएगा, ताकि किसानों को उपज के उचित दाम मिल सकें। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: ट्रंप ने एक बार फिर दी आखिरी चेतावनी, कहा- डील मानो, वरना अंधेरे में डूब जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक रुख अख्तियार किया है। उन्होंने ईरान को सैन्य तबाही की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मौजूदा समझौते की शर्तों को स्वीकार नहीं किया, तो अमेरिका उसके तमाम पावर प्लांट और पुलों को जमींदोज कर देगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 19, 2026 · 1 min · National Desk

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 16 लोगों की मौत; CM स्टालिन ने जताया दुख

मंत्री रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश। राहत और बचाव कार्य तेज करने व निगरानी करने को कहा। प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कहा। जिला कलेक्टर से संपर्क कर सभी जरूरी मदद सुनिश्चित करने को कहा। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्टरी के कई हिस्से पूरी तरह तबाह हो गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और अब तक कई शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।फैक्टरी में विस्फोट उस समय हुआ जब कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल गई और कई लोग अंदर ही फंस गए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और बचाव अभियान चलाया।फायर और रेस्क्यू विभाग के अनुसार, अब तक कई शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी लोगों को खोजने का काम जारी है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है कि विस्फोट कैसे हुआ।इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उन्हें इससे गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। साथ ही प्रशासन को राहत और सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।राष्ट्रपति ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिवारों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

टाटा ट्रस्ट का बड़ा फैसला: गैर-पारसियों के ट्रस्टी बनने पर लगी रोक हटेगी, कानूनी बदलाव की तैयारी

कुछ दिनों पहले टाटा ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी। मिस्त्री ने दिग्गज उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह की बाई हीराबाई ट्रस्ट के बोर्ड में नियुक्ति को अवैध बताया था। उनका तर्क था कि ट्रस्ट की मूल अनुबंध के अनुसार, ट्रस्टी का पारसी जोरास्ट्रियन होना और मुंबई का निवासी होना अनिवार्य है, जबकि ये दोनों इन शर्तों को पूरा नहीं करते।विवाद बढ़ता देख 17 अप्रैल 2026 को टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में ट्रस्टियों ने कहा कि टाटा समूह की नींव समावेशी और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर टिकी है। ट्रस्ट ने बयान जारी कर कहा, ‘ट्रस्ट डीड की विसंगतियों को दूर करने और इसे टाटा ट्रस्ट्स के आदर्शों के अनुरूप बनाने के लिए, ट्रस्टियों ने उचित प्राधिकारी के समक्ष प्रतिबंधात्मक धाराओं में बदलाव की कार्यवाही अपनाने का निर्णय लिया है।‘टाटा ट्रस्ट का कहना है कि बाई हीराबाई ट्रस्ट का निर्माण 1916 में सर रतन टाटा की वसीयत के तहत हुआ था, जिसमें धर्म या जाति के आधार पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं थी। हालांकि, 1923 में तत्कालीन ट्रस्टियों की ओर से बनाई गई डीड में ये प्रतिबंध जोड़ दिए गए थे। ट्रस्ट का तर्क है कि वे केवल मूल संस्थापक की इच्छा को बहाल कर रहे हैं।इस विवाद के बीच वेणु श्रीनिवासन पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। चर्चा है कि उन्होंने ट्रस्ट के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा के कहने पर पद छोड़ा, जिससे विवाद को विराम दिया जा सके। हालांकि, बोर्ड ने सीईओ सिद्धार्थ शर्मा के काम पर पूरा भरोसा जताया है। दूसरी ओर, मेहली मिस्त्री के करीबियों का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से नियमों में बदलाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

डिजिटल जनगणना में बड़ी चूक: पोर्टल पर अरुणाचल की जगह चीन का नाम, अधिकारियों ने मैपिंग सिस्टम पर उठाए सवाल

यह मामला तब सामने आया जब रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी मोहोंतो पांगिंग पाओ ने इस गलती को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पासीघाट की लोकेशन गलत दिख रही थी, जिससे वह अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। उनके पोस्ट के बाद यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।पोर्टल पर अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट को मेडोग दिखाया गया, जो चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आता है। यह वही इलाका है जिसे लेकर चीन बार-बार दावा करता रहा है। ऐसे में इस गलती को सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि संवेदनशील मुद्दा माना गया और लोगों ने इसे “वर्चुअल तरीके से जमीन छोड़ने” जैसा बताया।मामला सामने आने के कुछ ही घंटों में जनगणना अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय ने बताया कि यह समस्या मैप सेवा देने वाली कंपनी के साथ समन्वय करके उसी दिन ठीक कर दी गई। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक तकनीकी मैपिंग एरर थी।यह घटना ऐसे समय आई है जब भारत पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ रहा है। इस बार लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। लेकिन इस तकनीकी गलती ने यह भी दिखाया कि डिजिटल सिस्टम में छोटी चूक भी बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर दावा करता रहा है और कई जगहों के नाम बदलने की कोशिश भी करता है। भारत सरकार ने हमेशा इन दावों को खारिज किया है और साफ कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे में इस तरह की गलती ने संवेदनशीलता और बढ़ा दी। सरकार ने कहा है कि भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए तकनीकी सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही मैप सेवाओं की निगरानी भी ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में पार किया 60 रनों का आंकड़ा, केकेआर को नहीं मिली सफलता

04:00 PM, 19-Apr-2026 KKR vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। पावरप्ले समाप्त होने तक राजस्थान ने 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि केकेआर की टीम कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी है। राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। पावरप्ले समाप्त होने तक राजस्थान ने 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि केकेआर की टीम कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी है। 03:31 PM, 19-Apr-2026 KKR vs RR Live Score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं। केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं। 03:06 PM, 19-Apr-2026 KKR vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट सब: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लहुआन ड्रि प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा। केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

‘अनुमति दी, फिर हमला क्यों’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज के कैप्टन ने लगाई फटकार, ऑडियो क्लिप में क्या?

पश्चिम एशिया में तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और इसका सीधा असर समुद्री रास्तों पर दिखने लगा है। ईरान की नौसेना द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडा लगे जहाजों पर फायरिंग की घटना ने हालात को और भड़का दिया है। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है, ऐसे में यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है। इसी बीच इस मामले में सामने आए एक ऑडियो क्लिप ने इस पूरे मामले को और गर्म कर दिया है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि संकट के बीच जब होर्मुज का रास्ता खुला तब वहां के कई सारे जहाज गुजरने लगे, लेकिन फिर अचानक से ईरान ने यू-टर्न लेते हुए होर्मुज बंद करने का फैसला किया। इतना ही नहीं रास्ते में मौजूद सभी जहाजों को बलपूर्वक रोकने भी लगे। इसी क्रम में भारत के दो जहाज को भी रोका और फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की तरफ से जहाज पर गोलीबारी करने की भी बात कही गई, जिसके बाद से भारत में इस बात को लेकर खूब चर्चा चल रही है।अब इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब भारतीय सुपरटैंकर ‘सनमार हेराल्ड’ इराक से करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर गुजर रहा था। तभी अचानक ईरानी गनबोट्स ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब इस दौरान एक ऑडियो खूब सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो जहाज के कप्तान का है। ऑडियो में गोलीबारी से नाराज कप्तान को ईरानी नेवी को फटकार लगाते हुए सुना जा सकता है।सामने आए ऑडियो क्लिप में जहाज के कप्तान गुस्से में ईरानी नेवी के अधिकारी से कहते हैं कि पहले हमें जब रास्ता देने की अनुमति दी गई थी, फिर अचानक से ये हमला क्यों किया गया? कप्तान ने ऑडियो में इस बात पर भी जोर दिया कि वहां गुजरने के जब जहाजों को हरी झंडी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

Ajmer Bus Accident: यहां घाटी में हादसे से मची चीख-पुकार, 150 फीट खाई में गिरी बस; दो की मौत पांच गंभीर घायल

अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां यात्रियों से भरी एक बस पुष्कर घाटी में अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे की व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पुष्कर से पीसांगन में मायरा भरने के लिए पुष्कर की ओर जा रहे थे। हादसा पुष्कर से करीब तीन किलोमीटर पहले, सांझी की छत के आगे घाटी क्षेत्र में हुआ, जहां अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस खाई में जा गिरी।अजमेर कलेक्टर लोकबंधु ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि दो लोगों की मौत हुई है। आठ एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए लाया गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर घायलों की सहायता की। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। हर संभव मदद की जा रही है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस दुर्घटना के चलते पुष्कर घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने में जुटी रही। प्रशासन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

‘अनुमति दी थी, फिर हमला क्यों?’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज ने ऐसे लगाई फटकार, ऑडियो क्लीप में क्या-क्या?

पश्चिम एशिया में तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और इसका सीधा असर समुद्री रास्तों पर दिखने लगा है। ईरान की नौसेना द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडा लगे जहाजों पर फायरिंग की घटना ने हालात को और भड़का दिया है। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है, ऐसे में यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है। इसी बीच इस मामले में सामने आए एक ऑडियो क्लीप ने इस पूरे मामले को और गर्म कर दिया है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि संकट के बीच जब होर्मुज का रास्ता खुला तब वहां के कई सारे जहाज गुजरने लगे, लेकिन फिर अचानक से ईरान ने यू-टर्न लेते हुए होर्मुज बंद करने का फैसला किया। इतना ही नहीं रास्ते में मौजूद सभी जहाजों को बलपूर्वक रोकने भी लगे। इसी क्रम में भारत के दो जहाज को भी रोका और फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की तरफ से जहाज पर गोलीबारी करने की भी बात कही गई, जिसके बाद से भारत में इस बात को लेकर खूब चर्चा चल रही है।अब इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब भारतीय सुपरटैंकर ‘सनमार हेराल्ड’ इराक से करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर गुजर रहा था। तभी अचानक ईरानी गनबोट्स ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब इस दौरान एक ऑडियो खूब सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो जहाज के कप्तान का है। ऑडियो में गोलीबारी से नाराज कप्तान को ईरानी नेवी को फटकार लगाते हुए सुना जा सकता है।सामने आए ऑडियो क्लीप में जहाज के कप्तान गुस्से में ईरानी नेवी के अधिकारी से कहते हैं कि पहले हमें जब रास्ता देने की अनुमति दी गई थी, फिर अचानक से ये हमला क्यों किया गया? कप्तान ने ऑडियो में इस बात पर भी जोर दिया कि वहां गुजरने के जब जहाजों को हरी झंडी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा हिंसा में खुलासा: 'नहीं सुलगता शहर अगर..', फेज-2 में हुईं थीं 100 से अधिक सभाएं; दिखाए जाते थे ये वीडियो

1 of 17 Noida Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने नोएडा में श्रमिकों को उकसाया। आरोप है कि रूपेश ने कुलेसरा के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी आंदोलन के लिए उकसाया था। आरोपी ने काफी भड़काऊ भाषण दिया था जिसके बाद लोगों ने उसे आंदोलन से अलग कर दिया था। 13 अप्रैल को वेतन वृद्धि को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में श्रमिकों ने उग्र प्रदर्शन किया था। उपद्रव कर कंपनियों में तोड़फोड़ करने के साथ वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख रूपेश रॉय व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख रूपेश राय नोएडा से पहले ग्रेटर नोएडा में माहौल बिगड़ाने का प्रयास कर चुका है। तब मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस से इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। 2 of 17 सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भाजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इन सब पर अलग-अलग जगह बैठक कर अशांति फैलाने का आरोप है। आरोपी रूपेश रॉय कुलेसरा गांव में रहता था। गांव के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग लंबे समय से बिजली कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। 3 of 17 सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भाजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पिछले साल लोगों ने कनेक्शन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था जिसमें रूपेश भी शामिल था। तब कनेक्शन की मांग करने वाले आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख व्यक्ति ने रूपेश के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। साथ की पुलिस कमिश्नर को ई-मेल पर शिकायत भेजने के साथ थाना स्तर पर भी लिखित शिकायत की थी। जिसमें आरोप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk