Iran: खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति पजेश्कियन ने दिया ईरान आने का न्योता

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, यह निमंत्रण ऐसे समय आया है जब खामेनेई के निधन के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

June 24, 2026 · 1 min · National Desk

बबीता पांडे का सुराग नहीं: उत्तरकाशी में लापता युवती की खोज शुरू, नटीण के घने जंगलों और गुफाओं में सर्च अभियान

बीते माह 29 मई को रामनगर की बबीता पांडे दयारा बुग्याल के गोई से अचानक लापता हो गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग सहित पुलिस और एसडीआरएफ ने खोज-बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन युवती का कुछ पता नहीं लग पाया। उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से लापता को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को अभियान में शामिल किया। साथ ही हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी वहां पर खोज अभियान चलाया गया। लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लग पाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 1 min · National Desk

मुंबई लोकल में बहस बनी जानलेवा: 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा खुला रखने को लेकर हुआ था झगड़ा

मुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजे को लेकर हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में सफर कर रहे 22 वर्षीय मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि मयंक फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक यात्री से ट्रेन का दरवाजा बंद करने के लिए कहा। जिसके बाद दरवाजा खुला रखने को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 1 min · National Desk

UP: बुलंदशहर में जिम के अंदर युवक को जमकर पीटा, CCTV कैमरे में दबंगई कैद; पीड़ित पहुंचा थाने

नगर क्षेत्र में शिवम लॉज के पास स्थित एक व्यायामशाला में मारपीट की घटना सामने आई है। लगभग आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है। पीड़ित युवक ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामूली विवाद में मारपीट जानकारी के अनुसार, सूरज सिंह देवीपुरा प्रथम का निवासी है। वह आज शिवम लॉज स्थित व्यायामशाला में गया था। बताया गया कि वहां उसका एक अन्य युवक से मामूली विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उस युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। लगभग आधा दर्जन दबंगों ने मिलकर सूरज सिंह के साथ मारपीट की। इस पूरी घटना का निगरानी कैमरे का फुटेज अब प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित सूरज सिंह पुलिस थाने पहुंचा। उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथियों को आरोपी ने मारपीट के लिए बुलाया यह घटना बुलंदशहर नगर क्षेत्र में हुई है। शिवम लॉज के निकट स्थित एक जिम में यह मारपीट हुई। सूरज सिंह नामक युवक जिम में मौजूद था। उसका वहां एक अन्य युवक से छोटा सा विवाद हो गया। विवाद के बाद उस युवक ने अपने कई साथियों को बुलाया। लगभग आधा दर्जन दबंगों ने मिलकर सूरज सिंह पर हमला किया। सीसीटीवी में मारपीट करते दिखे आरोपी दबंगों ने सूरज सिंह के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट की पूरी घटना जिम में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई है। यह फुटेज अब तेजी से प्रसारित हो रहा है। फुटेज में साफ तौर पर मारपीट की घटना देखी जा सकती है। यह फुटेज पुलिस जांच में महत्वपूर्ण सबूत साबित हो सकता है। थाने पहुंचा मामला मारपीट के बाद पीड़ित सूरज सिंह सीधे पुलिस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

मंदिर में चढ़ावा चोरी: SIT की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, बड़े पैमाने पर चोरी के संकेत; FIR की सिफारिश

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसआईटी अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है। रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशनखोरी के खेल उजागर होने की बात कही गई है। मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति, गणना प्रक्रिया में भी बड़े हेरफेर की आशंका एसआईटी ने जताई है। इनसे संबंधित एक-एक साक्ष्य एसआईटी ने जुटाए हैं। गवाहों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों से लेकर उनके रिश्तेदारों, करीबियों और कर्मचारियों की भूमिका पर रिपोर्ट में सवाल खड़े किए गए हैं। एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शासन पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने गोपनीय जांच रिपोर्ट संजय प्रसाद को दी। गृह विभाग इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर सबसे बड़े सवाल उठाए गए हैं। कुछ की भूमिका भी उजागर की गई है। अंदेशा जताया गया है कि वे हेरफेर में शामिल रहे हैं। वहीं, कुछ पदाधिकारियों को लापरवाही का दोषी पाया गया है, जिनकी निगरानी में चढ़ावा चोरी हुआ। फिलहाल मामले में सबसे अधिक जो पदाधिकारी सवालों के घेरे में हैं, उनमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा व निर्माण सहायक गोपाल राव का नाम शामिल है। एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शासन पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने गोपनीय जांच रिपोर्ट संजय प्रसाद को दी। गृह विभाग इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर सबस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

Lucknow Fire: कलेजा ही चीर गया कलेजे का टुकड़ा, साथ पढ़े-खेले और साथ ही दुनिया से विदा; सूरज और संयम थे दोस्त

1 of 15 Lucknow Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied परिजनों के मुताबिक, दोनों की मौत दम घुटने से हुई लेकिन उनके शरीर जरूर काले पड़ गए थे। ऐसा लग रहा है कि दोनों ने भी खुद को किसी कमरे अथवा बाथरूम में बंद कर लिया था। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी संयम का शव घर पहुंचा और साढ़े छह बजे के आसपास सूरज का शव बर्रा-सात लाया गया। फिर दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। लखनऊ कोचिंग सेंटर की आग ने कानपुर के दो घरों के चिराग बुझा दिए। गोविंदनगर और बर्रा में रहने वाले सूरज और संयम दोनों में वर्षों पुरानी दोस्ती थी। रतनलालनगर के दून स्कूल में दोनों साथ पढ़े और फिर कॅरिअर बनाने के लिए भी दोनों ने एक साथ एनिमेशन स्टूडियो की नौकरी जॉइन की। दोनों ने एक साथ दुनिया भी छोड़ दी। 2 of 15 संयम विज की मां रोते-बिलखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी कलेजा ही चीर गया कलेजा का टुकड़ा मंगलवार की सुबह संयम का शव घर के दरवाजे पर रखा था। मां सोनिया अचानक चीख पड़ती हैं… ऐसे कैसे बिना कुछ बताए चला गया बेटा। कुछ तो बोल बेटा… तेरी मां तेरी एक आवाज सुनने को तड़प रही है। 3 of 15 संयम विज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला उनके यह भावुक शब्द आसपास बैठीं महिलाओं का कलेजा चीर रहे थे। कभी संयम की भाभी पलक अपनी सास का हाथ पकड़कर फफक पड़ती तो कभी सूरज का बड़ा भाई शुभम अपनी मां को सीने से लिपटाकर उन्हें ढांढस बंधा रहा था। 4 of 15 ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

मानसून की दस्तक: भटके हुए बादलों ने मुंबई में की आफत की बारिश, कई इलाकों में हुआ जलभराव, IMD का ऑरेंज अलर्ट

बीएमसी ने बारिश के आंकड़े भी जारी किए हैं। 23 जून को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक शहर में औसत 56 मिमी बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी उपनगरों में 23 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई। रात 10 बजे से 11 बजे के बीच का एक घंटा बहुत भारी रहा। इस एक घंटे में पश्चिमी उपनगरों के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कांदिवली के चारकोप सेक्टर 1 म्युनिसिपल स्कूल में 32 मिमी बारिश हुई। मालाड के एमएचबी म्युनिसिपल स्कूल में 28 मिमी और गजधरबंध स्टॉर्म वाटर पंपिंग स्टेशन पर 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जुहू डिस्पेंसरी में 22 मिमी और सांताक्रूज के नारियलवाड़ी स्कूल में 21 मिमी बारिश हुई।प्रशासन ने बताया कि अंधेरी सबवे को छोड़कर बाकी सभी सबवे में यातायात चालू रहा। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली रेलवे सेवा पर बारिश का ज्यादा असर नहीं पड़ा और ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहीं। हालांकि, इस दौरान सड़कों पर हालात काफी खराब थे। एवरार्ड नगर के एक सबवे में जलभराव की खबर मिलने के बाद उसे भी जनता के लिए बंद कर दिया गया। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी बुरा हाल था। वहां सड़कों पर पानी जमा होने और कम दृश्यता के कारण वाहन चालक बहुत संभलकर चल रहे थे।बीएमसी अधिकारी ऋतिक ने स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अंधेरी सबवे में गंभीर जलभराव का अभी तक कोई अस्थायी समाधान नहीं मिल सका है। बीएमसी के कर्मचारी वहां लगातार खड़े हैं ताकि कोई भी वाहन पानी के अंदर न जाए। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ रिक्शा चालक मना करने के बाद भी सबवे पार करने की कोशिश करते हैं। एक रिक्शा सबवे के बिल्कुल बीच में फंस गया था। रिक्शा चालक की जान पर बन आई थी, लेकिन बीएमसी के दो अधिकारियों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Updates: कहीं भारी बारिश-आंधी के आसार, तो कहीं झुलसाएगी लू; तीन-चार दिन में यूपी में दस्तक देगा मानसून

देश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए मंगलवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई नए हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के शेष भागों, तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में पूरी तरह प्रवेश कर गया है। आईएमडी के वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।अगले 2-3 दिनों में मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बचे हुए इलाकों और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। अगले 3-4 दिनों में मानसून बिहार और झारखंड के शेष हिस्सों को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में प्रवेश कर जाएगा। आईएमडी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान यूपी, हरियाणा, विदर्भ, गुजरात, झारखंड, सौराष्ट्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और कोंकण में कुछ जगहों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान आया।आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, देश के मध्य और उत्तर क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा अब भी भट्टी की तरह तप रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश अगले 4 से 5 दिनों तक भीषण लू की चपेट में रहेगा, यहां गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। महाराष्ट्र का विदर्भ, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में भी अगले 2 से 3 दिनों तक लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है। बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 से 29 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

संकट में शांति समझौता: 'परमाणु निरीक्षण से किया इनकार तो रद्द कर दूंगा बैठकें', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी

पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान समझौते के तहत तीन महीने से ज्यादा समय बाद आई शांति पर फिर संकट के बादल गहराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अपने परमाणु कार्यक्रम का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं देता है, तो वह तेहरान के साथ चल रही तकनीकी वार्ताओं से जुड़ी बैठकों को रद्द कर देंगे। पेंसिल्वेनिया के लीहाई काउंटी स्थित मैक ट्रक्स संयंत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने ईरान के निरीक्षण संबंधी रुख को लेकर उठ रही आशंकाओं को खारिज किया। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के निरीक्षकों की तैनाती से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा कि ईरान सैद्धांतिक रूप में पहले ही इसके लिए सहमत हो चुका है।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वे गलत हैं। उन्हें पता है कि वे गलत हैं। उन्होंने हमें अंदरूनी तौर पर यह बताया है और हमारे पास निरीक्षण को लेकर 100 प्रतिशत आश्वासन है। अगर वे सही होते, तो मैं अभी इसी समय बैठकें रद्द कर देता।” निरीक्षण कब शुरू होगा, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा, “उचित समय पर। कोई जल्दबाजी नहीं है, लेकिन उचित समय आने पर निरीक्षक वहां मौजूद होंगे।” गौरतलब है कि ईरान की ओर से अभी तक परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और तेहरान की स्थिति पहले की तुलना में काफी कमजोर हुई है। उन्होंने कहा, “हम ईरान के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं। वे बुरी तरह कमजोर हो चुके हैं और हम उनके साथ एक समझौता कर रहे हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।“ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप की सैन्य नीति को झटका?: 'कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान में सैन्य कार्रवाई नहीं', सीनेट का संदेश

अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई समाप्त करने की मांग की गई है। इसे तेहरान के साथ दीर्घकालिक समझौते की दिशा में जारी प्रयासों के बीच व्हाइट हाउस के खिलाफ कांग्रेस की ताजा प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। सीनेट में यह प्रस्ताव 50-48 मतों से पारित हुआ। प्रस्ताव में राष्ट्रपति को निर्देश दिया गया है कि अगर कांग्रेस विशेष रूप से सैन्य बल के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देती है, तो वह ईरान से जुड़े सैन्य संघर्षों से अमेरिकी बलों को वापस बुलाएं। हालांकि, इस प्रस्ताव का प्रभाव मुख्य रूप से प्रतीकात्मक माना जा रहा है। 1973 के वॉर पावर्स एक्ट के तहत पारित यह एक समवर्ती प्रस्ताव (कॉनकरेंट रेजोल्यूशन) है, जिसके लिए राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती और न ही इसे कानून का दर्जा प्राप्त है।व्हाइट हाउस का कहना है कि यह प्रस्ताव असंवैधानिक है और इसलिए कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। इस महीने की शुरुआत में यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा से भी पारित हो चुका था। इसे ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका की सैन्य भूमिका को लेकर दोनों दलों के बीच बढ़ती चिंता का संकेत माना जा रहा है।प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों का तर्क है कि किसी भी लंबे सैन्य अभियान के लिए कांग्रेस की स्पष्ट मंजूरी आवश्यक होनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति के युद्ध संबंधी अधिकारों की सीमा और क्षेत्रीय स्तर पर संघर्ष के और बढ़ने की आशंका को लेकर चिंता जताई। हालांकि, कांग्रेस के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बावजूद इस प्रस्ताव से ट्रंप प्रशासन की तत्काल सैन्य रणनीति में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं मानी जा रही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk