US-ईरान टकराव में आया नया मोड़?: ट्रंप बोले- मुझे मारने की साजिश रच सकता है तेहरान, मैं उनका नंबर एक निशाना

नाटो शिखर सम्मेलन के बाद तुर्किये के अंकारा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान उन्हें मारने की योजना बना सकता है। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप ने कहा, मैं उनका नंबर एक निशाना हूं। उनके नेता थे, वे खत्म हो गए। अब उनके पास नेताओं का एक नया समूह है। वे भी खत्म हो सकते हैं और आप जानते हैं, मैं भी खत्म हो सकता हूं, क्योंकि मैं उनका नंबर एक निशाना हूं। संघर्ष को लेकर ट्रंप ने क्या कहा? ईरान के साथ संघर्ष को लेकर ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह फिर शुरू होगा। मुझे लगता है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। हालिया हमलों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, उन्होंने कुछ जहाजों पर हमला किया और हमने उन पर बहुत ज्यादा जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कोई भी घटना होती है तो वह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी और इससे क्षेत्र ज्यादा सुरक्षित होगा, जिसमें तेल की सुरक्षा भी शामिल है। हालिया हमलों पर ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, आप पागल लोगों को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमलों का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। ये भी पढ़ें: ईरान ने ट्रंप को क्या जवाब दिया? ट्रंप का यह बयान ईरान के उप विदेश मंत्री के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान को ट्रंप से ‘उनकी ही भाषा में’ निपटना होगा, क्योंकि वह ताकत की भाषा को बेहतर समझते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि 2020 में अमेरिका के हमले में ई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

UP: अकूत काली कमाई का किंग था रिटायर्ड एआरटीओ, आमदनी से 73.6% अधिक खर्च; जानिए कहां से आए 20 करोड़ के गहने

डेढ़ साल तक एआरटीओ रायबरेली में आरआई के पद पर किया कार्य आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार का रायबरेली के नूर मार्केट मिलन सिनेमा गली में मकान है। ललित कुमार ने शहर के जीआईसी में पढ़ाई की थी। साथ ही रायबरेली के जिस मकान में वह परिवार के साथ रहते थे। उनको पाटीदार के रूप में मिला था। वर्ष 2010-11 में ललित कुमार रायबरेली एआरटीओ कार्यालय में आरआई के पद पर भी कार्यरत रहे थे। करीब डेढ़ साल तक वह आरआई के पद पर रायबरेली में काम करते रहे। इसके बाद स्थानांतरण हुआ था। आरआई बनने से पहले वह रोडवेज में फोरमैन थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तीन माह पहले ललित कुमार रायबरेली आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने किरायेदार से कब्जा लिया था। इनके मकान में तीन दुकानें हैं, जो किराये पर उठी थीं। एक किरायेदार संतोष चौधरी से दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। जिसका मामला कोर्ट गया था। कोर्ट का फैसला आने के बाद ललित कुमार तीन माह पहले दुकान का कब्जा लेने आए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: होर्मुज में माइनस्वीपर तैनात करेगा NATO; ट्रंप बोले-हम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं

09:54 PM, 08-Jul-2026 इस्राइल दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना हटा लेगा- ट्रंप सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान से हट जाएगी। अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे ऐसा करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे ऐसा करना चाहते हैं’। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समय-सीमा या ज्यादा जानकारी नहीं दी। सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान से हट जाएगी। अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे ऐसा करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे ऐसा करना चाहते हैं’। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समय-सीमा या ज्यादा जानकारी नहीं दी। 09:49 PM, 08-Jul-2026 मर्ज ने ईरान के साथ टिकाऊ समझौते पर दिया जोर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का कहना है कि उन्होंने ट्रंप से कहा है कि ईरान के साथ कोई भी समझौता टिकाऊ होना चाहिए, साथ ही उन्होंने हाल ही में संघर्ष-विराम के उल्लंघन के लिए तेहरान को जिम्मेदार ठहराया है। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का कहना है कि उन्होंने ट्रंप से कहा है कि ईरान के साथ कोई भी समझौता टिकाऊ होना चाहिए, साथ ही उन्होंने हाल ही में संघर्ष-विराम के उल्लंघन के लिए तेहरान को जिम्मेदार ठहराया है। 09:45 PM, 08-Jul-2026 ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी सांसद ने कहा- इंतजार है ईरानी नेता, ईरान के तेल निर्यात के मुख्य केंद्र ‘खार्ग द्वीप’ पर हमले की ट्रंप की धमकी का कड़ा विरोध कर रहे हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

UP: संसद में डिंपल यादव हाजिरी और बहस में अव्वल, हेमा मालिनी ने दागे खूब सवाल; अक्षय का प्रदर्शन सुस्त

डिंपल ने 9, हेमा ने 7 बहसों में लिया भाग, अक्षय सुस्त सदन में होने वाली महत्वपूर्ण चर्चाओं और बहसों में भागीदारी के मामले में भी तीनों सांसदों के आंकड़ों में अंतर है। डिंपल यादव ने सबसे ज्यादा 9 बहसों में हिस्सा लिया। उन्होंने राजनीति से इतर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य संकट और सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों जैसे समसामयिक मुद्दों को रखा। वहीं, हेमा मालिनी ने कम उपस्थिति के बावजूद 7 बहसों में भागीदारी की, जिसमें उन्होंने मथुरा को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए विशेष पैकेज की मांग प्रमुखता से उठाई। अक्षय यादव इस मोर्चे पर सुस्त रहे। उन्होंने दो साल में केवल 1 बहस में हिस्सा लिया, हालांकि इसमें उन्होंने फिरोजाबाद के ग्लास उद्योग के मजदूरों के लिए ईएसआई अस्पताल की जरूरी मांग उठाई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: होर्मुज से लौटाया गया भारतीय तेल टैंकर; ट्रंप बोले- आज रात ईरान पर भीषण हमला होगा

06:39 PM, 08-Jul-2026 ईरान पर आज रात भीषण हमला करेगा अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो समिट के दौरान कहा कि- ईरान पर आज रात भीषण हमला करेगा। बता दें कि, होर्मुज जलडमरूमध्य में बीते दिन तीन जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान में बड़े पैमाने पर हमला किया। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम खत्म होने की भी बात कही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो समिट के दौरान कहा कि- ईरान पर आज रात भीषण हमला करेगा। बता दें कि, होर्मुज जलडमरूमध्य में बीते दिन तीन जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान में बड़े पैमाने पर हमला किया। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम खत्म होने की भी बात कही थी। 06:09 PM, 08-Jul-2026 बहरीन ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की बहरीन रक्षा बल ने ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बहरीन ने इन हमलों को लगातार जारी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया है। रक्षा बल ने कहा कि ईरान का यह रवैया क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। बहरीन रक्षा बल ने ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बहरीन ने इन हमलों को लगातार जारी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया है। रक्षा बल ने कहा कि ईरान का यह रवैया क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। 06:00 PM, 08-Jul-2026 इराक में अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा के तहत इराक के पवित्र शहर नजफ में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग सड़कों और धार्मिक स्थलों पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में पांच मंजिला मकान ढहा: मलबे में दबकर एक की मौत और दो घायल; चार से पांच लोगों के दबे होने की आशंका

राजधानी में मंगलवार से रह-रहकर हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम रोहिणी में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एल-शेप कोने की इमारत का मलबा सड़क पर आ गिरा। वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार मलबे की चपेट में आ गया, जबकि रोड पर खड़ी कई गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं। अफरा-तफरी के बीच फौरन पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। हादसे के समय इमारत में कई मजदूर काम कर रहे थे। वह मलबे में दब गए। कुछ ही देर बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव का काम शुरू हुआ। मलबे से निकालकर बाइक सवार व दो मजदूरों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 1 min · National Desk

UP में एनकाउंटर में आसिम अली ढेर: 12 साल से थी विक्की की तलाश, मेले में चोरी से आता और चादर चढ़ाकर चला जाता था

UP में एनकाउंटर में आसिम अली ढेर: 12 साल से थी विक्की की तलाश, मेले में चोरी से आता और चादर चढ़ाकर चला जाता था उस दौरान उसने जौनपुर जिले के एक परिवार पर जानलेवा हमला कर डकैती डाली थी। हमले में घायल तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विक्की पर उत्तर प्रदेश के नौ जिलों और हरियाणा में गंभीर किस्म की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में 21 मुकदमे दर्ज थे। खानाबदोश की तरह रहने वाले छैमार गिरोह के बदमाश पहले बावरिया गिरोह के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। बावरिया गिरोह के सरगना सलीम बावरिया से अलग होकर फाती उर्फ कदीम उर्फ पहलवान ने छैमार गिरोह बनाया था। विक्की को वर्ष 2006 में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित एक मामले में लखनऊ की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस दौरान उसने जौनपुर जिले के एक परिवार पर जानलेवा हमला कर डकैती डाली थी। हमले में घायल तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विक्की पर उत्तर प्रदेश के नौ जिलों और हरियाणा में गंभीर किस्म की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में 21 मुकदमे दर्ज थे।खानाबदोश की तरह रहने वाले छैमार गिरोह के बदमाश पहले बावरिया गिरोह के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। बावरिया गिरोह के सरगना सलीम बावरिया से अलग होकर फाती उर्फ कदीम उर्फ पहलवान ने छैमार गिरोह बनाया था। विक्की को वर्ष 2006 में मादक पद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

ICC Rankings: इंग्लैंड से करारी हार के बावजूद ईशान और अभिषेक का जलवा; आईसीसी रैंकिंग में और कौन से बड़े अपडेट?

ICC Rankings: इंग्लैंड से करारी हार के बावजूद ईशान और अभिषेक का जलवा; आईसीसी रैंकिंग में और कौन से बड़े अपडेट? इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार हार झेल रही भारतीय टीम के लिए आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग राहत भरी खबर लेकर आई है। इंग्लैंड के हाथों रिकॉर्ड 125 रन की हार के बावजूद भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भी भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। मेजबान टीम के कई खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। ईशान और अभिषेक शीर्ष-दो पर कायम भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा टी20 बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टीम के हालिया खराब प्रदर्शन का उनकी व्यक्तिगत रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। दूसरी ओर, इंग्लैंड के खिलाफ नई कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। बारिश से प्रभावित पहले टी20 में 68 रन और दूसरे मुकाबले में 37 रन की पारी खेलने के बाद अय्यर 425 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 93वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जैकब बेथेल और सैम करन को बड़ा फायदा इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ दूसरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा; ईयू बोला- बहरीन में US के ठिकानों पर हमले अस्वीकार्य

04:13 PM, 08-Jul-2026 तेल की कीमतों में 6% से ज्यादा की उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि ईरान के साथ अंतरिम डील खत्म हो गई है, तेल की कीमतों में छह फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और ये दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मंगलवार को अमेरिका द्वारा ईरानी कच्चे तेल की बिक्री की अनुमति देने वाला जनरल लाइसेंस रद्द करने के बाद बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमतों में लगभग तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इन घटनाओं से पहले, पिछले महीने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध-विराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद तेल की कीमतें गिरकर युद्ध-पूर्व के स्तर पर आ गई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि ईरान के साथ अंतरिम डील खत्म हो गई है, तेल की कीमतों में छह फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और ये दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मंगलवार को अमेरिका द्वारा ईरानी कच्चे तेल की बिक्री की अनुमति देने वाला जनरल लाइसेंस रद्द करने के बाद बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमतों में लगभग तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इन घटनाओं से पहले, पिछले महीने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध-विराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद तेल की कीमतें गिरकर युद्ध-पूर्व के स्तर पर आ गई थीं। 03:01 PM, 08-Jul-2026 EU ने बहरीन पर हमले को कहा अस्वीकार्य बहरीन पर ईरान के हमले को ईयू ने अस्वीकार्य बताया है। बुधवार को यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया गोलीबारी ने युद्ध समाप्त करने की पहले से ही मुश्किल बातचीत को और जटिल बना दिया है। बहरीन और कुवैत पर ईरान के हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

Shopian Encounter: शोपियां में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर, शव बरामद, आतंकी के पास हथियार भी मिले

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “आप भाग सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते! एसओजी शोपियां ने आरआर और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में एक लश्कर आतंकवादी को मार गिराया।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी के रूप में की। गनी का आतंकी संगठन में शामिल होना अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय गनी, जो पड़ोसी कुलगाम जिले के मोतलहामा क्षेत्र का निवासी था, 27 सितंबर, 2023 को शटरिंग के काम के लिए डियालगम के लिए अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों द्वारा असफल खोज के बाद 3 अक्तूबर, 2023 को कुलगाम पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “आप भाग सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते! एसओजी शोपियां ने आरआर और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में एक लश्कर आतंकवादी को मार गिराया।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी के रूप में की।अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय गनी, जो पड़ोसी कुलगाम जिले के मोतलहामा क्षेत्र का निवासी था, 27 सितंबर, 2023 को शटरिंग के काम के लिए डियालगम के लिए अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों द्वारा असफल खोज के बाद 3 अक्तूबर, 2023 को कुलगाम पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर को मार गिराया। टॉप कमांडर की पहचान जाकिर अहमद गनी के रूप में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk