UP : शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; SOG के दो जवानों को भी लगी गोली

UP : शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; SOG के दो जवानों को भी लगी गोली उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का शिकोहाबाद शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़हाट से गूंज उठा। यहां नगला कन्हई क्षेत्र में स्कूल के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया। ये बदमाश इटावा में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सवार हैं। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों बदमाश पास के गांव की ओर भाग निकले। एसओजी टीम भी बदमाशों का पीछा करते हुए गांव के अंदर जा घुसी। बदमाश गांव में ही स्कूल के पास जाकर छुप गए। एसओजी टीम ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों पर गोलियों को बौछार कर दी। एसओजी टीम ने आगे बढ़ते हुए दोनों बदमाशों को मार गिराया। बदमाशों की पहचान इटावा निवासी सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है। पुलिस के अन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

प्रेमिका को मारकर दी जान: 'आज के बाद हमारा रिश्ता खत्म', शिवांगिनी की आखिरी कॉल; इसलिए रिश्ते में आई कड़वाहट

1 of 11 दिल्ली में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें हैलो आज से तुम्हारा हमारा रिश्ता खत्म, कुछ इसी अंदाज में बुधवार को शिवांगिनी ने निखिल को कॉल कर अपना रिश्ता खत्म होने की बात की थी। दरअसल पिछले कुछ माह से निखिल बेरोजगार था। इस बात पर दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ रही थी। शिवांगिनी रिश्ता खत्म करना चाहती थी। 2 of 11 शव को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला …बहन को मैसेज कर बोला- यह उसका आखिरी मैसेज मानसिक दबाव में चल रहा निखिल बृहस्पतिवार दोपहर में दिल्ली पहुंचा। यहां आने के बाद उसने शिवांगिनी को कॉल भी किया। इसके बाद वह पिस्टल लेकर घर पहुंचा। शिवांगिनी के घर पहुंचने से पहले निखिल ने अपनी बहन के मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर लिखा कि यह उसका आखिरी मैसेज है, आज वह समस्या का समाधान कर देगा। 3 of 11 पुलिस टीम और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला इसके बाद निखिल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फ्लैट से एक पिस्टल, दो खोखे, शिवांगिनी और निखिल का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लिया है। इसकी मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस शिवांगिनी और निखिल के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीडीए में नौकरी करने में दोनों की दोस्ती हुई थी। 4 of 11 शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला दोनों करीब छह माह से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। इस बीच निखिल की नौकरी छूटी तो दोनों के बीच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: कितनी खास है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? रेट-रफ्तार से रास्ते तक, जानें इसके बारे में सबकुछ

किस तकनीक पर काम करती है हाइड्रोजन ट्रेन? सीधे शब्दों में समझा जाए तो हाइड्रोजन ट्रेन उन ट्रेनों को कहा जाता है, जो कि संचालन के लिए बिजली या जीवाश्म ईंधन के बजाय हाइड्रोजन (H2) का इस्तेमाल करती हैं। इन ट्रेनों के इंजन को इस तरह बनाया जाता है कि इनमें ऊर्जा हाइड्रोजन के प्रयोग से पैदा की जाती है। जीवाश्म ईंधन-बिजली के मुकाबले ट्रेनों में हाइड्रोजन का इस्तेमाल कितना बेहतर? जीवाश्म ईंधन मुख्यतः कार्बन (C) आधारित होते हैं, इसलिए इनके प्रयोग से वातावरण में कार्बन का उत्सर्जन सबसे ज्यादा होता है, जो कि वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों की अधिकता और ग्लोबल वॉर्मिंग का मुख्य कारण है। इसे पर्यावरण के लिए घातक माना जाता है। इसलिए डीजल से चलने वाले इंजन सबसे बड़े प्रदूषकों में गिने जाते हैं। भारत में पहले ही इनका प्रयोग बहुत कम किया जा चुका है। भारत में मौजूदा समय में बिजली का इस्तेमाल करके चलने वाली ट्रेनें प्रदूषण कम करने के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं, लेकिन इनके प्रयोग में एक पेंच यह है कि जिस बिजली से यह ट्रेनें चलती हैं, उसे फिलहाल ऐसे पावर स्टेशनों से पैदा किया जाता है जो कि कोयले (एक और जीवाश्म ईंधन) के प्रयोग से चलते हैं। ऐसे में बिजली से चलने वाली ट्रेनें खुद भले ही प्रदूषण का सीधे तौर पर कारण नहीं होतीं, लेकिन इन्हें मिलने वाली बिजली को जीवाश्म ईंधन से ही पैदा किया जाता है, जो कि पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। इसके चलते हाइड्रोजन के जरिए संचालित होने वाली ट्रेनें पर्यावरण के लिए काफी बेहतर होती हैं। यह ट्रेनें न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन को पूरी तरह बंद कर देती हैं, बल्कि आम ईंधनों के मुकाबले ज्यादा स्वच्छ और ज्यादा ऊर्जा देने वाली साबित होती हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

गेटमैन की लापरवाही ने छीनी तीन जिंदगियां: मुर्शिदाबाद में ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण विद्यार्थियों से भरी एक स्कूल वैन तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो स्कूली बच्चों और एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रेलवे गेटमैन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 1 min · National Desk

SpaceX: लॉन्च से ठीक एक पल पहले क्यों थमा स्पेसएक्स का सबसे बड़ा मिशन? पैड पर ही रुक गई स्टारशिप की उड़ान

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की मेगा रॉकेट स्टारशिप गुरुवार को अपने 13वें परीक्षण मिशन के लिए उड़ान भरने से महज एक सेकंड पहले ही रुक गई। लॉन्च से ठीक पहले कुछ इंजनों के सही तरीके से चालू न होने के कारण सिस्टम ने स्वतः लॉन्च को निरस्त कर दिया। इसके बाद रॉकेट को लॉन्च पैड पर ही सुरक्षित रखा गया और ईंधन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान पर अमेरिका का प्रहार: पुल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन मलबे में तब्दील, ट्रंप की चेतावनी के बाद मची तबाही

BREAKING: The US has just struck a key Iranian road bridge connecting Bandar Abbas to other cities inland, dropping it into the Shur River. The strike has killed at least 2 people, injured 4, and caused power outages in the area. pic.twitter.com/2upBg8b1vi — The Hormuz Letter (@HormuzLetter) July 16, 2026 अमेरिकी सेंट्रल कमांड का दावा है कि वे ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना चाहते हैं। दूसरी तरफ, ईरान का कहना है कि अमेरिका ने जानबूझकर आम जनता की सुविधाओं और रास्तों को निशाना बनाया है।ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मौजूद ईरानशहर एयरपोर्ट पर जोरदार धमाके सुने गए। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने एयरपोर्ट को निशाना बनाकर सीधे मिसाइलें दागीं।बंदर अब्बास शहर के मुख्य रेलवे जंक्शन स्टेशन पर हमला हुआ। इस धमाके में वहां काम करने वाले दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।होर्मोजगान प्रांत में दो बड़े पुलों को नष्ट कर दिया गया। ये पुल बंदर खमीर के पास थे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, यहां हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुल टूटने से बंदर अब्बास, खमीर और लार के बीच का सड़क संपर्क टूट गया है।बंदर अब्बास में एक मोबाइल और संचार टावर पर हमला किया गया। इससे पूरे इलाके की बिजली कट गई और संचार सेवा ठप हो गई। इस हमले में सात लोग घायल हुए हैं।ईरान के केशम द्वीप, बुशहर और अहवाज शहर में भी धमाकों की गूंज सुनाई दी।यह हमला अचानक नहीं हुआ है। दो दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी थी। उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में साफ कहा था कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर नहीं आया, तो उसका बहुत बुरा हाल होगा।ट्रंप ने कड़े शब्दों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

मानसून सत्र: विपक्ष की आपदा को अवसर बनाने की तैयारी में सरकार, तीन महीनों में कैसे पलटा सियासी गणित?

दूसरी ओर बीते सत्र में विपक्षी एकता के सामने पस्त मोदी सरकार राजग का कुनबा बढ़ने से नए उत्साह में होगी। मानसून सत्र महिला आरक्षण-परिसीमन के अलावा न्यायिक हिरासत के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री के पद छोड़ने की बाध्यता से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों के लिए पहले से चर्चा में है। केंद्र में 2014 में सत्ता परिवर्तन के बाद मोदी सरकार का पहली बार सबसे मजबूत विपक्षी एकता से बीते बजट सत्र में सामना हुआ था। तब संख्याबल के अभाव में महिला आरक्षण व परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार को मुंहकी खानी पड़ी थी।अब लोकसभा में राजग की सदस्यों की संख्या 292 से बढ़ कर 318 हो गई है। राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 103 से बढ़कर 117 हो गई है। बदली परिस्थितियों में भाजपा विधायी कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के द्रमुक, एनसीपी (शरद) को साधने में जुटी है। एनसीपी (शरद) ने राजग में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं।अप्रैल महीने में बजट सत्र के दौरान मोदी सरकार विपक्ष की चट्टानी एकता के सामने असहाय दिखी थी। हालांकि सत्र के समाप्त होते ही इसी महीने आप के राज्यसभा के सात सांसदों ने भाजपा का दामन थामा। रही सही कसर प. बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे ने पूरी कर दी। नतीजों के बाद प्रमुख विपक्षी दलों तृणमूल और शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट हुई। इसके इतर तमिलनाडु में कांग्रेस का टीवीके के साथ जाने के फैसले के बाद डीएमके ने कांग्रेस से दूरी बना ली।सरकार की योजना विपक्षी खेमे में छाए आपदा को खुद के लिए अवसर में बदलने की है। सरकार इसका लाभ उठा कर महिला आरक्षण, परिसीमन, न्यायिक हिरासत में 30 दिन रहने पर पीएम, सीएम, मंत्रियों की पद से छुट्टी, एक देश एक चुनाव से जुड़े संविधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: अमेरिका का ईरान पर छठा बड़ा प्रहार, केशम द्वीप और बंदर अब्बास में दागीं मिसाइलें

03:07 AM, 17-Jul-2026 बंदर अब्बास पर अमेरिकी हमला, रेलवे सबस्टेशन पर बमबारी में दो लोग घायल ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में दो लोग घायल हो गए हैं; ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, अमेरिकी सेना के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत किए गए इस हमले में वहां के एक रेलवे सबस्टेशन को निशाना बनाया गया। ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में दो लोग घायल हो गए हैं; ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, अमेरिकी सेना के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत किए गए इस हमले में वहां के एक रेलवे सबस्टेशन को निशाना बनाया गया। 01:08 AM, 17-Jul-2026 पश्चिम एशिया तनाव से जुड़ी आज की बड़ी बातें अस्पताल के पास हमला: ईरान ने अमेरिका पर बेहद ‘बर्बर हमले’ का आरोप लगाया है, जिसके तहत दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक कैंसर अस्पताल के पास हुए भारी हवाई हमलों के कारण वहां से 200 से अधिक मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकालना पड़ा। कुवैत और बहरीन पर ड्रोन अटैक: कुवैती सेना ने दावा किया है कि वह ईरान की तरफ से हुए नए ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है, जबकि बहरीन ने भी ईरान के ड्रोन हमलों को नाकाम करने की बात कही है। बंदर अब्बास और केश्म द्वीप पर मिसाइल हमला: ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, अमेरिकी मिसाइलें ईरान के बंदर अब्बास के पास गिरी हैं, वहीं मेहर न्यूज एजेंसी ने केश्म द्वीप के पास भी अमेरिकी प्रोजेक्टाइल गिरने की पुष्टि की है। जेडी वेंस का बड़ा आरोप: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्राइल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन अभियानों को फंडिंग दे रहा है जो जंग खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को बिगाड़ना चाहते ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार, आज पीएम मोदी हरियाणा से दिखाएंगे हरी झंडी

भारतीय रेलवे स्वच्छ गतिशीलता के अगले कदम के तौर पर स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक अपना रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, जो देश के रेलवे नेटवर्क में इस तकनीक के परिचालन की शुरुआत का प्रतीक है। सबसे सस्ता किराया : 5 रुपये में भी यात्रा कर सकेंगे। जींद से सोनीपत के बीच 89 किमी का किराया 25 रुपये होगा। 5 रुपये में भी यात्रा कर सकेंगे। जींद से सोनीपत के बीच 89 किमी का किराया 25 रुपये होगा। लागत : 82 करोड़ में बनी। दुनिया में सबसे कम लागत। 82 करोड़ में बनी। दुनिया में सबसे कम लागत। सबसे लंबी : 10-कोच वाली ट्रेन है। इसमें दो पावर कार (इंजन) और आठ यात्री कोच हैं। 10-कोच वाली ट्रेन है। इसमें दो पावर कार (इंजन) और आठ यात्री कोच हैं। इंजन : 1200 केवी की क्षमता का शक्तिशाली इंजन। हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्शन सिस्टम और गैस की निरंतर निगरानी जैसी उन्नत सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं। आपात स्थिति में हाइड्रोजन की आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी। 1200 केवी की क्षमता का शक्तिशाली इंजन। हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्शन सिस्टम और गैस की निरंतर निगरानी जैसी उन्नत सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं। आपात स्थिति में हाइड्रोजन की आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी। क्षमता : 120 किमी. प्रति घंटा की गति से दौड़ने में सक्षम। फिलहाल 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर का सफर सिर्फ दो घंटे में पूरा करेंगे। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नई हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन और सहायक रीफ्यूलिंग बुनियादी ढांचा टिकाऊ, आत्मनिर्भर रेल परिवहन की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG: कोहली-अय्यर के अर्धशतक पड़े फीके, रूट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत; सीरीज 1-1 की बराबरी पर

1 of 7 श्रेयस अय्यर-विराट कोहली-जो रूट - फोटो : BCCI-PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied जो रूट की शानदार नाबाद 99 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अब सीरीज का फैसला रविवार को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में होगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 233 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 2 of 7 जो रूट - फोटो : PTI रूट ने संभाली पारी, शतक से चूके 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को जल्दी आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथल को चलता किया। हैरी ब्रूक भी सिर्फ 16 रन बनाकर गुरनूर बराड़ का शिकार बने। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 125/5 था, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने संयम के साथ पारी को संभाला। उन्होंने विल जैक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 72 रन की अहम साझेदारी की और टीम को जीत तक पहुंचाया। रूट ने 133 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए। वह शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए, लेकिन गस एटकिंसन ने विजयी चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया। सैम करन ने 26 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान जोस बटलर 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। 3 of 7 भारतीय टीम - फोटो : BCCI भारती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk